saree glamorous blouse designs
saree glamorous blouse designs

Glamorous Blouse: अगर आप अपनी साड़ी के लिए ब्लाउज बनवाना चाह रही हैं और नये डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां लेटेस्ट डिजाइन दिए जा रहे हैं। इन्हें सिलवाकर पहनें जरूर।

Glamorous Blouse
belted black blouse

यह स्लीवलेस ब्लैक ब्लाउज ज्योमेट्रिक प्रिंट और नीचे बेल्ट लगे डिजाइन में है। बेल्ट पर किरण लेस लगी है, जिससे ब्लाउज का लुक और बढ़ गया है।

floral blouse
black floral blouse

इस ब्लाउज के डिजाइन के क्या कहने, यह बहुत सुंदर है। आगे की ओर का पैटर्न देखने लायक है। यह वी नेकलाइन में है, जिसे लहंगे के साथ भी पहना जा सकता है। इस तरह के हैवी ब्लाउज
प्लेन साड़ी पर सुंदर दिखते हैं।

red blouse
red blouse

यह रेड ब्लाउज आगे और पीछे दोनों ओर डीप प्लंजिंग पैटर्न में है। इस तरह के ब्लाउज को आप किसी भी प्लेन साड़ी के साथ कैरी करें, कमाल का लुक मिलेगा।

strap blouse
strap blouse

स्ट्रैप स्लीवलेस पैटर्न का यह ब्लाउज कर्व वी नेकलाइन में है और सुंदर दिख रहा है। आप इसे साड़ी के साथ ही लहंगे पर भी पहन सकती हैं।

pink floral blouse
pink floral blouse

लाइट पिंक पर डार्क पिंक कलर का प्रिंट इस ब्लाउज की खूबसूरती को निखार रहा है। इस पर लेस भी लगी है, जिसे आप किसी भी पेस्टल कलर की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

full sleeves blouse
full sleeves blouse

यह खूबसूरत ब्लैक कलर का नैट ब्लाउट पहनने पर आप स्टाइलिश और ग्लैमरस लगेंगी। इसे आप अपनी लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

Green Floral Blouse
Pistachio Green Floral Blouse

पिस्ता ग्रीन कलर के इस फ्लोरल ब्लाउज पर पिंक कलर के फूलों का प्रिंट है। यह काफी सुंदर और प्यारा दिख रहा है।

beige lace blouse
beige lace blouse

लेस लगा बेज कलर के इस ब्लाउज को आप डार्क और लाइट किसी भी कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह कूल और फैशनेबल दोनों दिखेगा।

black sequin blouse
black sequin blouse

सीक्विन वर्क वाले इस ब्लैक ब्लाउज को मरून, रेड, ऑरेंज, ग्रीन जैसे रंग की साड़ियों के साथ पहना जा सकता है।

halter neck blouse
halter neck blouse

बेज कलर का यह ब्लाउज हॉल्टर नेकलाइन में है। इसकी खासियत है कि
इसे आप साड़ी, लहंगे और स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं।