Tanvi The Great
Tanvi The Great

Tanvi the Great at Cannes: अनुपम खेर 22 साल बाद निर्देशन में लौटे हैं और उनकी यह फिल्म 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली है। अनुपम खेर की इस फिल्म का नाम “तन्वी : द ग्रेट” 17 मई को 2025 के कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा रही है। इस फिल्म के प्रीमियर को लेकर अनुपम खेर कांस पहुच चुके हैं, वहां से उन्होंने वीडियो भी शेयर की है।

फिल्म के शानदार प्रीमियर से पहले अनुपम खेर फ्रांस पहुंच चुके हैं और अपने फैंस को अपडेट रखने के लिए फ़ोटोज़ और वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो में अनुपम खेर ने कान्स के लिए फ्रांस पहुंचने को कन्फर्म किया है और फिल्म के प्रीमियर के बारे में डीटेल भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि तन्वी द ग्रेट उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म है, जो उनकी पहली फिल्म के 22 साल बाद आई है। अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म का विषय असल जिंदगी की घटनाओं से संबंधित है। इस फिल्म की टैगलाइन है – “अलग लेकिन कम नहीं।” अनुपम ने इसका मतलब भी समझाया कि अलग लेकिन कम नहीं का मतलब है कि हर इंसान अलग होता है, पर कोई भी कम नहीं होता है।

अनुपम खेर स्टूडियो और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के बैनर तले बनी इस फिल्म को अंकुर सुमन और अभिषेक दीक्षित ने लिखा है। इस फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है, जिन्हें इससे पहले नाटू नाटू के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिल चुका है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, शुभांगी दत्त, पल्लवी जोशी, करण टैकर, बोमन ईरानी, ​​जैकी श्रॉफ, गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार इयान ग्लेन, अरविंद स्वामी और नासिर जैसे एक्टर्स शामिल है। अनुपम ने शुभांगी दत्त को अपने एक्टिंग स्कूल एक्टर प्रीपेयर से लिया है।  

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के लेखकों से परिचय कराया, जिन्होंने कहानी के लिए अपनी प्रेरणा के बारे में बात की। यह फिल्म “तन्वी : द ग्रेट” असल जीवन की घटनाओं पर आधारित है। वीडियो में खेर को कान्स का टूर करते और गर्व से भारतीय ध्वज भी दिखाया गया है। हाल के दिनों में खेर सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के एक्टर्स का इन्ट्रो भी दे रहे हैं। हाल ही में जारी एक पोस्टर उनके किरदार कर्नल प्रताप रैना के बारे में जानकारी देता है।

अनुपम खेर ने कान्स से फ़ोटोज़ भी शेयर किया है, जिनमें से एक में वह सूट पहने हुए हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आप कैन्स में अच्छे दिखने की कोशिश कर सकते हैं! है ना?” उन्होंने इडियो में यह भी बताया कि वह शिमला के रहने वाल और हिन्दी मीडियम से पढे हुए हैं। उन्होंने साथ में यह भी जोड़ा कि वह इन दो बातों को हमेशा इसलिए कहते हैं ताकि लोग यह समझ सकें कि आपके बैकग्राउन्ड से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। वह यह भी कहते हैं इसे कांस नहीं बल्कि कैन्स कहा जाता है।

तन्वी द ग्रेट का वर्ल्ड प्रीमियर 17 मई को कांस फिल्म फेस्टिवल में होने वाला है, लेकिन भारत में फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...