Fat Burner Drink
Fat Burner Drink Credit: Istock

Fat Burner Drink: वजन घटाने के लिए इन दिनों ओजेम्पिक जैसी दवाओं का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन क्‍या ऐसी दवाओं का लंबे समय तक सेवन करना ठीक है, शायद नहीं। ये दवा मुख्‍य रूप से डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए प्रिस्‍क्राइब की जाती है लेकिन लोग इसे एक फैट कटर के रूप में लेने लगे हैं। इस दवा के अनेकों साइड़ इफेक्‍ट्स हैं जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यदि आप वजन कम करने के लिए फैट कटर लेना ही चाहते हैं तो प्राकृतिक चीजों से बना फैट बर्नर ड्रिंक ट्राय कर सकते हैं। ये ड्रिंक न केवल मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है बल्कि क्रेविंग को कंट्रोल कर फैट बर्न प्रॉसेस को तेज कर सकता है। इस ड्रिंक में क्‍या खास है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

फैट बर्नर ड्रिंक कैसे करती है काम

How does a fat burner drink work
How does a fat burner drink work

फैट बर्नर ड्रिंक में थर्मोजेनिक और डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो फैट बर्न प्रॉसेस को तेज करती हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में जमी एक्‍स्‍ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। इस ड्रिंक को बनाने में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का उपयोग किया जाता है जो प्राकृतिक रूप से फैट को खत्‍म कर शरीर को हल्‍का बनाते हैं।

फैट बर्नर ड्रिंक के फायदे

भूख करे कंट्रोल: इस ड्रिंक को एप्‍पल साइडर विनेगर से तैयार किया जाता है। जो ब्‍लड शुगर को बढ़ने से रोकता है और क्रेविंग को कंट्रोल करता है।

फैट को तोड़े: इसमें मौजूद नींबू और अदरक शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाकर फैट बर्निंग प्रॉसेस को तेज कर सकता है।

गट हेल्‍थ करे इंप्रूव: फैट कटर ड्रिंक का नियमित सेवन करने से डाइजेस्टिव हेल्‍थ को इंप्रूव किया जा सकता है। इससे ब्‍लोटिंग की समस्‍या भी दूर हो सकती है।

मेटाबॉलिज्‍म करे बूस्‍ट: इसमें मौजूद पेपर और अदरक शरीर में गर्मी पैदा करती है जिससे मेटाबॉलिज्‍म बूस्‍ट होता है और अधिक कैलोरी बर्न हो सकती है।

फैट बर्नर ड्रिंक को कैसे बनाएं

सामग्री: 1 चम्‍मच एप्‍पल साइडर विनेगर, ¼ चम्‍मच दालचीनी, ½ चम्‍मच अदरक, ½ चम्‍मच नींबू, ¼ चम्‍मच कयेन पेपर, 1 गिलास पानी और ½ चम्‍मच शहद

विधि: एक गिलास पानी को गर्म करें और उसमें एप्‍पल साइडर विनेगर, नींबू का रस, अदरक, दालचीनी और पेपर डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं। अब इसमें आवश्‍यकतानुसार शहद डालें और अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें। आपकी फैट कटर ड्रिंक तैयार है।

कैसे करें फैट बर्नर ड्रिंक का सेवन

How to consume fat burner drink
How to consume fat burner drink

इस फैट बर्नर ड्रिंक का सेवन सुबह के समय खाली पेट किया जा सकता है। ये आपके मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने और डाइजेस्टिव सिस्‍टम को दुरुस्‍त रखने का काम कर सकती है। इस ड्रिंक के नियमित सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और क्रेविंग भी नहीं होती। ध्‍यान रहे दिन में एक या दो बार से अधिक इस ड्रिंक का सेवन न करें।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • – फैट बर्नर ड्रिंक का सेवन करने से पहले सादे पानी से कुल्‍ला करें ताकि इसकी खटास से दांत प्रभावित न हों।
  • – यदि आपको डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्‍लम है तो चिकित्‍सक से परामर्श करके ही ड्रिंक का सेवन करें।
  • – लंबे समय तक फैट बर्नर ड्रिंक का सेवन करने से बचें।
  • – दिन में दो बार से अधिक फैट कटर ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए।
  • – ड्रिंक के साथ हेल्‍दी डाइट और एक्‍सरसाइज रुटीन फॉलो करें।