Watermelon Drink
Watermelon Drink for Weight Loss

Watermelon Drink: गर्मी का मौसम है और तरबूज़ इस मौसम का सबसे पसंदीदा फल माना जाता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी करता है। तरबूज़ का जूस पीना न सिर्फ़ ताजगी देता है, बल्कि अगर इसमें एक खास आयुर्वेदिक चीज़ मिला दी जाए तो यह वज़न घटाने में भी मदद कर सकता है।

इस खास चीज़ का नाम है गोंद कतीरा । गोंद कतीरा एक नेचुरल आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट है जो शरीर को ठंडक पहुंचाने, भूख कम करने और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जब आप गोंद कतीरा को तरबूज़ के जूस में मिलाते हैं, तो ये ड्रिंक न सिर्फ़ स्वादिष्ट बनती है बल्कि हेल्दी भी हो जाती है, जो वज़न कम करने में काफी असरदार साबित हो सकती है।

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और हेल्दी, नैचुरल और स्वादिष्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो यह ड्रिंक आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। आइए जानें कि गोंद कतीरा को तरबूज़ के जूस में कैसे मिलाएं और इसके फायदे क्या-क्या हैं।

गोंद कतीरा क्या है

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद होता है जो पेड़ों की छाल से निकलता है और आयुर्वेद में इसका उपयोग कई वर्षों से किया जा रहा है। यह सफेद या हल्के पीले रंग में मिलता है और जब इसे पानी में भिगोया जाता है, तो यह जैली जैसा बन जाता है। वजन घटाने में इसकी खास भूमिका इसलिए मानी जाती है क्योंकि यह पेट को देर तक भरा रखने का काम करता है। इससे भूख बार-बार नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। इसके अलावा, गोंद कतीरा मेटाबॉलिज्म को भी तेज़ करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। तरबूज़ के ठंडे और हाइड्रेटिंग गुणों के साथ जब इसे मिलाया जाता है, तो यह एक नेचुरल फैट कटर की तरह काम करता है।

तरबूज़ और गोंद कतीरा

तरबूज़ में 90% से अधिक पानी होता है जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं गोंद कतीरा शरीर में कूलिंग इफेक्ट देने के साथ-साथ फाइबर भी प्रदान करता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है। जब आप इन दोनों को मिलाकर पीते हैं, तो यह ड्रिंक सिर्फ़ वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि डाइजेशन सुधारने, स्किन को ग्लोइंग बनाने और एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी के मौसम में यह एक परफेक्ट हेल्दी ड्रिंक बन जाती है।

ड्रिंक कैसे बनाएं?

इस वज़न घटाने वाले ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक चम्मच गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह यह फूलकर जैली जैसा हो जाएगा। अब एक बाउल में एक कप तरबूज़ के टुकड़े लें और उसका जूस बना लें। इस जूस में भीगा हुआ गोंद कतीरा मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो स्वाद अनुसार थोड़ा सा नींबू रस या पुदीना भी मिला सकते हैं। यह ड्रिंक सुबह खाली पेट या दोपहर के खाने से पहले पिया जा सकता है। इससे न सिर्फ़ भूख कंट्रोल होगी, बल्कि शरीर को नेचुरल ठंडक और एनर्जी भी मिलेगी।

ड्रिंक के फायदे क्या हैं?

गोंद कतीरा और तरबूज़ का यह हेल्दी ड्रिंक वजन घटाने के साथ-साथ कई और फायदे भी देता है। सबसे पहला फायदा है पेट की सफाई और बेहतर डाइजेशन। इसके अलावा, यह ड्रिंक शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है जिससे गर्मी में लू या थकावट से बचा जा सकता है। स्किन के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाले जलन और थकावट में भी राहत पहुंचाता है। इसमें कोई आर्टिफिशियल शुगर या केमिकल नहीं होता, इसलिए यह पूरी तरह से नेचुरल और सेफ है।

क्या सावधानियां रखें

हालांकि गोंद कतीरा एक नेचुरल इंग्रेडिएंट है, लेकिन कुछ लोगों को इसे इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आपको पहले से कोई एलर्जी है या डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा। गर्भवती महिलाओं को भी इसे लेने से पहले सलाह लेनी चाहिए। एक बार में बहुत अधिक मात्रा में गोंद कतीरा लेना पेट में भारीपन या गैस की समस्या कर सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करें और शुरुआत में हफ्ते में 2-3 बार ही लें। नियमित सेवन से आपको धीरे-धीरे फर्क महसूस होने लगेगा, लेकिन और सही डाइट के साथ इसका असर सबसे बेहतर होता है।

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...