कब्ज के लिए गोंद कतीरा है कैसे फायदेमंद
कब्ज की वजह से हमारा पेट सही से साफ़ नहीं हो पाता है और आंत की कई तरह की बीमारियां जैसे बवासीर होने लगती है। लेकिन हम कब्ज से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते है। इस घरेलू उपाय में हम आपको गोंद कतीरा के इस्तेमाल के बारे में बताएँगे जो कब्ज को खत्म करने में काफी मदद करता है।
Gond Katira in Constipation: हमारे गलत खान-पान की आदत हमारी सेहत को खराब कर रही है लेकिन फिर भी हमे बाहर का खाना और तेज मसालेदार खाना ही पसंद आता है। हमारे मोटापे का भी सबसे बड़ा कारण हमारी लाइफस्टाइल ही है जो कई तरह की बिमारियों को बढ़ावा देती है। वहीं खाने पीने का असर सबसे ज्यादा और सबसे पहले हमारे पेट पर पड़ता है। जिसकी वजह से हमे पाचन सबंधी कई तरह की परेशानियां होती है। जब हम बहुत ज्यादा बाहर और तेल मसाले वाला खाना खाते है तो हमे कब्ज की समस्या होती है। कब्ज की वजह से हमारा पेट सही से साफ़ नहीं हो पाता है और आंत की कई तरह की बीमारियां जैसे बवासीर होने लगती है। लेकिन हम कब्ज से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते है। इस घरेलू उपाय में हम आपको गोंद कतीरा के इस्तेमाल के बारे में बताएँगे जो कब्ज को खत्म करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही हम आपको गोंद कतीरा के इस्तेमाल और फायदें के बारे में भी बताएँगे।
Also read: आंतों में जमी गंदगी को निकालने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
कब्ज होने के कारण

शरीर का जब पाचन तंत्र कमजोर होता है तो हमे मल त्यागने में परेशानी होती है जिसे कब्ज कहा जाता है। कब्ज होने के कई कारण होते है जैसे आहार में फाइबर की मात्रा का कम होना, जरूरत के अनुसार पानी का सेवन न करना, शारीरिक कार्य न करना और कुछ दवाओं के कारण भी आपको कब्ज की समस्या होने लगती है। कब्ज होने की वजह से व्यक्ति के पेट में गैस, अपच, खट्टी डकार, पेट में जलन, और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती है। वैसे तो आमतौर पर अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर और अच्छी एक्सरसाइज के जरियें इससे निजात पा सकते है लेकिन घरेलू उपचार में अगर आप इंस्टेंट आराम चाहते है तो आपके लिए गोंद कतीरा काफी फायदेमंद है।
कब्ज में गोंद कतीरा खाने से होने वाले फायदे
बॉडी डेटोक्स

गोंद कतीरा शरीर में होने वाली गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट खराब पदार्थ को खत्म कर बॉडी को डेटोक्स करने में मदद करता है। वहीं गोंद कतीरा रोजाना पीने से मॉल त्यागने में आसानी होती है। वहीं जब हम सही रूप से रोजाना मल त्यागते है तो इससे शरीर में पैदा होने वाले हानिकारक पदार्थ भी वहीं खत्म हो जाते है।
फाइबर से भरपूर
गोंद कतीरा में काफी ज्यादा अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आंतों में चिपके हुए मल को भी बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं बुजुर्गों के अनुसार रोजाना इसके सेवन से पूरानी से पूरानी कब्ज भी खत्म हो जाती है।
पाचन तंत्र मजबूत
अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से जूझ रहे है तो गोंद कतीरा आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट में होने वाली सूजन और जलन खत्म हो जाती है जिसकी वजह से भोजन अच्छे से पचता है।
कब्ज को खत्म करने के लिए गोंद कतीरा का इस्तेमाल ऐसे करें

रात में सोने से पहले एक चम्मच गोंद कतीरा पानी में भिगोकर रख दें। सुबह तक गोंद कतीरा जेल जैसा बन जाएगा अब इस जेल पदार्थ को एक गिलास दूध में डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला लें। रोजाना इस तरह से आप इसे खाली पेट सुबह सेवन कर लें।
