weight loss drinks
weight loss drinks

Summer Weight Loss Drinks: गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते वजन बढ़ने की समस्या आम हो चुकी है। अधिकतर महिलाएं अपने वजन को लेकर परेशान रहती हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी बिल्कुल फिट और टोन्ड हो। अगर बॉडी शेप ठीक ना हो, तो अपनी पसंद की ड्रेस पहनाना भी मुश्किल हो जाता है। हर तरह से लटकती चर्बी आपकी खूबसूरती को भी खराब कर सकती है।

यह भी देखे-इन फलों को खाने से कोसो दूर रहती है डाइबिटीज, डाइट में करें शामिल: Diabetes Control Fruits

गर्मियों के मौसम में डाइट में कुछ ड्रिंक्स को शामिल करके आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को पीकर आप अपने फिट बॉडी के सपने को पूरा कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ स्पेशल समर ड्रिंक्स के बारे में जिनको पीकर आप वजन कम कर सकते हैं।

Summer Weight Loss Drinks:ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर से कम होगा वजन

Orange juice for weight loss
Orange juice for weight loss

संतरा विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। बॉडी के जिद्दी फैट को कम करने के लिए आप इ स ड्रिंक को डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके सेवन से वजन तो कम होगा ही साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी और स्किन भी हेल्दी होगी।

जीरा-नींबू ड्रिंक से घटेगा वजन

नींबू गर्मियों के मौसम में बॉडी को रिफ्रेश और हाइड्रेट रखने के लिए बेस्ट माना जाता है। जीरा और नींबू ड्रिंक को डाइट में शामिल करने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए भुना हुआ जीरा, शहद, काला नमक और नींबू का रस पानी में मिलाकर उसका सेवन करें। इससे बॉडी की चर्बी मक्खन की तरह पिघलने लगेगी।

खीरे का जूस दिखाएगा असर

Cucumber juice
Cucumber Juice for fat burn

गर्मियों के मौसम में मिलने वाला खीरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसका जूस कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मददगार है। खीरे में लगभग 80 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। रोजाना खीरे का जूस पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकते हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी पीने से कम होगी चर्बी

Green-Tea for body fat
Green tea for body fat

इसमें एपिगैलोकैटेचिन गैलेट नामक एक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है। गर्मियों में वजन कम करने के लिए इसे बहुत ही असरदार माना जाता है। ग्रीन टी का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। फैट बर्न करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद है।

एप्पल साइडर विनेगर का करें सेवन

वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर
Apple Cider Vinegar For Fat

एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर की चर्बी के पिघलने की प्रक्रिया तेज होती है। इसमें एसिटिक एसिड नाम का फैट बर्न करने वाला यौगिक होता है। रोजाना एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर उसका सेवन किया जा सकता है। इससे आपको भूख नहीं लगेगी और आप ओवर इटिंग का शिकार होने से बच सकेंगे।

आप भी इन ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करके अपने बढ़े हुए फैट को बर्न कर सकती हैं। इन ड्रिंक्स के सेवन से आपकी हेल्थ को भी कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...

Leave a comment