Famous Lakes of Rajasthan
Famous Lakes of Rajasthan

Famous Lakes of Rajasthan: राजस्थान का नाम सुनते ही हमारे मन में खूबसूरत महल, बड़े-बड़े किले, रंग-बिरंगे क्राफ्ट और पारंपरिक कपड़ों की तस्वीरें आने लगती हैं। राजस्थान अपनी शाही विरासत, भव्य किलों और रेगिस्तान के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दरअसल राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जिसने हमेशा से ही अपनी कला और परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़े रखा है। वैसे तो राजस्थान को रेत के टीलों की धरती भी कहा जाता है। लेकिन यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती भी अद्भुत है, यहाँ कई प्राकृतिक और कृत्रिम सुंदर झीलों का भी अस्तित्व है, जहां घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहाँ आते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आप राजस्थान घूमने के लिए जा सकती हैं और अपने परिवार के साथ यहाँ की खूबसूरत झीलों की सैर करने का आनंद ले सकती हैं।

Famous Lakes of Rajasthan
Pichola Lake

राजस्थान में पिछोला झील काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है। इसी वजह से उदयपुर शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। यह झील करीब 6.96 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इस झील में नाव की सवारी करने का अपना अलग ही मजा आता है। इस झील को देखने के लिए यहाँ दुनियाभर से लोग आते हैं। यह एक कृत्रिम झील है, जिसे 1362 में बनाया गया था। इस झील से ढलते सूरज का बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

Nakki Lake

राजस्थान में नक्की झील सिरोही जिले के माउंट आबू के पास स्थित है। यह झील चारों तरफ से अरावली पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। पर्यटक यहाँ घूमने आना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह झील तकरीबन 0.5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

Man Sagar Lake
Man Sagar Lake

मान सागर झील नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर बना एक कृत्रिम झील है। इस झील के बीचोंबीच ऐतिहासिक जल महल है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत है। इस झील में नौका विहार की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन यहाँ आप फोटोग्राफी आराम से कर सकते हैं। शाम के समय यहाँ लोगों की काफी ज्यादा भीड़ उमरती है और यहाँ का नजारा मेले जैसा लगता है।

Ana Sagar Lake
Ana Sagar Lake

अना सागर झील राजस्थान के अजमेर में स्थित है। यह अजमेर की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है और तकरीबन 13 किलोमीटर में फैली हुई है। इतिहास के अनुसार इस झील का निर्माण महाराज पृथ्वीराज चौहान के दादा अनाजी के द्वारा 12वीं शताब्दी में कराया गया था। इस झील के बीचोबीच एक द्वीप स्थित है, जिस पर नाव के द्वारा पहुंचा जा सकता है।

Gadisar Lake
Gadisar Lake

गडीसर झील की खुदाई महाराज गड्डी सिंह के द्वारा 14 वीं शताब्दी में कराई गई थी। इन्हीं के नाम पर इस झील का नाम गडीसर झील पड़ा है। यह झील चारों तरफ से ऐतिहासिक स्मारकों से घिरी हुई है। मॉनसून के मौसम में यहाँ का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। एक समय में यह झील जैसलमेर में जल का मुख्य स्रोत हुआ करती थी।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...