Detox Water : सुबह की पहली घूंट अगर ताजगी और सेहत से भरपूर हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। खासकर आजकल जब लाइफस्टाइल बहुत फास्ट हो गया है, शरीर को अंदर से साफ और एक्टिव रखने की ज़रूरत पहले से कहीं ज़्यादा है। यहीं पर डिटॉक्स वॉटर काम आता है – ये न सिर्फ शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, बल्कि मेटाबॉलिज़्म को भी बूस्ट करता है, त्वचा निखारता है और वजन घटाने में भी मददगार होता है। तो अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और हल्के अंदाज़ में करना चाहते हैं, तो ये 8 डिटॉक्स वॉटर आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं।
नींबू और पुदीना डिटॉक्स वॉटर
नींबू की विटामिन सी और पुदीने की ठंडक मिलकर एक ऐसा ड्रिंक बनाती है जो शरीर को अंदर से साफ करता है। सुबह खाली पेट एक ग्लास पीना, दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है।
खीरा और नींबू डिटॉक्स वॉटर
खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है और नींबू के साथ मिलकर यह डिटॉक्स वॉटर शरीर को ठंडक और ताजगी देता है। गर्मियों के लिए बेस्ट, खासकर अगर आपको ब्लोटिंग की शिकायत रहती है।
सेब और दालचीनी डिटॉक्स वॉटर
सेब के स्लाइस और एक-दो दालचीनी की स्टिक को पानी में रातभर भिगोकर सुबह पीजिए। यह ड्रिंक न सिर्फ पाचन सुधारता है, बल्कि शुगर लेवल को भी बैलेंस करता है।
सौंफ डिटॉक्स वॉटर
रातभर एक चम्मच सौंफ को पानी में भिगो दीजिए और सुबह उठकर पी लीजिए। इससे पेट साफ होता है, पाचन दुरुस्त रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है।
अदरक और नींबू डिटॉक्स वॉटर
अदरक का हल्का तीखापन और नींबू की खटास मिलकर एक ऐसा कॉम्बिनेशन बनाते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और सुबह-सुबह स्फूर्ति भर देता है।
तुलसी और पुदीना डिटॉक्स वॉटर
तुलसी और पुदीना को एक साथ उबालकर ठंडा करके पीने से ना सिर्फ शरीर डिटॉक्स होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। यह ड्रिंक खासकर सुबह की मानसिक थकान दूर करता है।
एलोवेरा डिटॉक्स वॉटर
थोड़ा सा एलोवेरा जेल और नींबू मिलाकर बनाया गया डिटॉक्स वॉटर आपकी त्वचा को ग्लोइंग और पेट को क्लीन रखने में मदद करता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
ऑरेंज और पुदीना डिटॉक्स वॉटर
संतरे के स्लाइस और ताजे पुदीने के पत्तों से बना ये ड्रिंक न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होता है, बल्कि स्वाद में भी बेहद रिफ्रेशिंग होता है। यह शरीर को विटामिन सी देता है और दिनभर की थकावट को दूर करता है।
