Rajasthan

राजस्थान की इन शानदार और ऐतिहासिक जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट : Best places Rajasthan

नवंबर महीने के आते ही देश के कई राज्यों में हल्की-हल्की सर्दी पड़ने लगती है। जब सर्दी पड़ती है, तब राजस्थान में शाही महल और मनमोहक झीलों के किनारे घूमने का एक अलग ही आनंद और अनुभव प्राप्त होता है।

Best Places of Rajasthan: राजस्थान हमारे देश का एक ऐसा राज्य है जो पर्यटन के क्षेत्र में अपना बहुत ही प्रमुख स्थान रखता है। इस जगह पर वह सबकुछ मौजूद है जो एक सैलानी को चाहिए। यही वजह है कि इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी घूमने और अपना समय बिताने के लिए आते हैं। राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां पर घूमने के लिए वैसे तो पूरे साल आया जा सकता है लेकिन सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। इस दौरान देश के लगभग हर हिस्से में मौसम सुहावना रहता है। इसलिए सर्दियों के सुहावने मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। नवंबर महीने के आते ही देश के कई राज्यों में हल्की-हल्की सर्दी पड़ने लगती है। जब सर्दी पड़ती है, तब राजस्थान में शाही महल और मनमोहक झीलों के किनारे घूमने का एक अलग ही आनंद और अनुभव प्राप्त होता है। राजस्थान की कुछ ऐसी शानदार और ऐतिहासिक जगहें, जहां आप नवंबर की सर्दी में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंच सकते हैं।

Also read: Travel : राजस्थान की खूबसूरत 10 हिल स्टेशन्स

Sawai Madhopur

राजस्थान में घूमने और देखने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके सबसे ज़्यादा सैलानी उदयपुर, जयपुर और जोधपुर में पहुंचते हैं। लेकिन यदि आप इन शहरों की भीड़ से दूर किसी शांत जगह पर रहकर राजस्थान की गुलाबी सर्दी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको सवाई माधोपुर पहुंच जाना चाहिए। सवाई माधोपुर में आप अपनों के साथ सुख और शांति के साथ यादगार और हसीन पल बिता सकते हैं। इस शहर में मौजूद रणथंभौर नेशनल पार्क और रणथंभौर किला जैसी चर्चित और एतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। रणथंभौर पार्क में आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इस जगह के नदी, पहाड़ और झरने आपका मन मोह लेंगे। 

Banswara

अगर आप हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में घूमने का अनुभव राजस्थान की मिट्टी में उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको बांसवाड़ा में पहुंचा जाना चाहिए। आपको बता दें कि बांसवाड़ा को राजस्थान का चेरापूंजी कहा जहा जाता है। बांसवाड़ा जंगलों, पहाड़ियों और वन्य जीवन से समृद्ध है। यह शहर प्राचीन मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए ‘लोधी काशी’ के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा, बांसवाड़ा को सौ टापुओं का शहर भी कहा जाता है। बांसवाड़ा में आप डायलाब झील, कागदी पिक अप वियर और आनंद सागर झील जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

jaisalmer

राजस्थान के रेगिस्तान में मौजूद जैसलमेर एक ऐसी जगह है जहां पर जाना हर किसी का सपना होता है। इस जगह पर देश और विदेश से सैलानी आते हैं और नवंबर की गुलाबी सर्दी में घूमने का जमकर लुत्फ़ उठाते हैं। सर्दियों के दौरान जैसलमेर घूमने का एक अलग ही मजा होता है। इस दौरान लोग रेत के टीलों पर जाकर कैम्पिंग और कैमल सफ़ारी करना पसंद करते हैं। जैसलमेर में शाम होते ही जैसे जैसे रेगिस्तान ठंडा होता है, वैसे वैसे ही जैसलमेर की खूबसूरती बढ़ने लगती है। रेगिस्तान में आप ऊंट सफारी से लेकर अन्य कई शानदार एक्टिविटी कर सकते हैं। जैसलमेर में रहते हुए आप आप सैम सैंड ड्यून्स, डेजर्ट नेशनल पार्क, गदिसर लेक और पटवों की हवेली को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...