निक्की मिश्रा
यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो अरावली पहाड़ियों में स्थित है। यहां का ठंडा मौसम और हरियाली इसे गर्मियों में पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं।
माउंट आबू
माउंट आबू के पास स्थित यह स्थान एक ऐतिहासिक किला और धार्मिक स्थल है। यहां से अरावली की पहाड़ियों का सुंदर दृश्य दिखाई देता है।
अचलगढ़
तलहटी माउंट आबू के नीचे एक छोटा सा गांव है, जहां आप माउंट आबू की भीड़ से दूर रहकर शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।
तलहटी
यह स्थान अपने किले और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। कुम्भलगढ़ का किला और आसपास की पहाड़ियां इसे एक सुंदर गंतव्य बनाते हैं।
कुम्भलगढ़
रणकपुर अपनी ठंडी जलवायु और जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का शांत वातावरण और अरावली की पहाड़ियां इसे एक हिल स्टेशन जैसा अनुभव प्रदान करती हैं
रणकपुर
यह उदयपुर के पास स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र है, जो अपने मोनसून पैलेस और सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। मोनसून पैलेस, सज्जनगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य यहां घूमने के प्रमुख स्थान हैं।
सज्जनगढ़
टोडगढ़ भी अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित है और प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडी जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। टोडगढ़-रावली वन्यजीव अभ्यारण्य, अरावली पहाड़ियां प्रसिद्ध स्थल हैं।
टॉडगढ़
मेणाल अपने जलप्रपातों और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है। मानसून के दौरान यह स्थान और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां की विशेषता मेणाल वाटरफॉल, प्राकृतिक हरियाली है।
मेणाल
माउंट आबू के नीचे स्थित यह क्षेत्र शांतिपूर्ण वातावरण और पहाड़ियों का आनंद लेने की बेहतरीन जगह है। यहां का मुख्य आकर्षक अरावली की पहाड़ियों के दृश्य, आसपास के गांव हैं।
आबू रोड
सिरोही अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यह अपने शांतिपूर्ण वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
सिरोही
निक्की मिश्रा