5 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जहाँ फोटोग्राफी है मना
आपको बता दें कि विश्व में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहाँ आप फोटो क्लिक नहीं कर सकते हैं, ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है।
Photography Prohibited Places: आज के समय में जब लोग किसी प्रसिद्ध जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, तो वहां वे खूब सारी फोटोज क्लिक करना पसंद करते हैं, ताकि वे फोटोज के द्वारा खूबसूरत यादों को संभाल कर अपने पास रख पाएं और उन फोटोज को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सबको दिखा सकें। ऐसे में अगर आप भी घूमने जाने पर खूब सारी फोटोज क्लिक करना पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि विश्व में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहाँ आप फोटो क्लिक नहीं कर सकते हैं, ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है। आइए जानते हैं विश्व के 5 प्रसिद्ध जगहों के बारे में जहाँ आप फोटोग्राफी नहीं कर सकते हैं।
सिस्टिन चैपल (वेटिकन सिटी)

माइकल एंजेलों एक प्रसिद्ध इतालवी मूर्तिकार, चित्रकार, वास्तुकार और पुनर्जागरण युग के एक प्रसिद्ध कवि हुआ करते थे। सिस्टिन चैपल इन्हीं के द्वारा बनाई एक उत्कृष्ट कृति है, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक और कलात्मक खजानों में की जाती है। सिस्टिन चैपल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, लेकिन अपनी प्रसिद्धि के बावजूद भी यहाँ फोटोग्राफी करने की अनुमति नहीं है। ऐसा नियम इसलिए बनाया गया है ताकि कैमरे की फ्लैश लाइट से इस स्थल को कोई नुकसान ना हो सके।
क्राउन ज्वेल्स (टॉवर ऑफ लंदन)

टॉवर ऑफ लंदन में रखा क्राउन ज्वेल्स, ब्रिटिश राजशाही और उनके शाही इतिहास का प्रतीक है। इन अमूल्य कलाकृतियों को संभाल कर रखने और इसे चोरी व क्षति से बचाने के लिए इस ज्वेल हाउस के अन्दर फोटोग्राफी की अनुमति नहीं दी गई है। टॉवर ऑफ लंदन के इस अनोखे संग्रह में प्रसिद्ध इंपीरियल स्टेट क्राउन और कोह-ए-नूर हीरा भी शामिल है।
लौवर की मोना लिसा (पेरिस)

मोना लिसा, लियोनार्डो दा विंची की पेंटिंग तो आपने जरूर ही देखी होगी और आप इस पेंटिंग को कहीं भी देख कर अच्छे से पहचान भी सकते हैं। इस अद्भुत और रहस्यमयी कृति को देखने के लिए हर साल लौवर संग्रहालय में लाखों लोग आते हैं। इस पेंटिंग की काफी प्रसिद्धि के बाद भी जिस गैलरी में इसे प्रदर्शित किया गया है, वहां फोटोग्राफी की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसा प्रतिबंध व्यवधानों से बचने और कलाकृति को नुकसान से बचाने के लिए किया गया है।
टेम्पल माउंट (यरुशलम)

यरूशलम में टेम्पल माउंट स्थित है। यह यहूदी धर्म, इस्लाम धर्म और ईसाई धर्म के लिए बहुत ही धार्मिक महत्व वाला स्थान है। इसमें अल-अक्सा मस्जिद और डोम ऑफ द रॉक भी शामिल हैं। इस स्थान की धार्मिक और राजनीतिक संवेदनशीलता के कारणों के साथ-साथ यहाँ संघर्षों से बचने और स्थल की पवित्रता को बनाए रखने के लिए भी फोटोग्राफी निषेध है।
जापानी इंपीरियल पैलेस (टोक्यो)

जापानी इंपीरियल पैलेस जापान में स्थित है और यह जापान के शाही परिवार का निवास स्थान है। यह स्थान काफी आश्चर्यजनक उद्यानों और ऐतिहासिक संरचनाओं से घिरा हुआ है। लेकिन यहाँ शाही परिवार की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर महल के परिसर के अन्दर किसी भी तरह की कोई फोटोग्राफी करने की अनुमति नहीं दी जाती है।
