Tahira Kashyap Saree: ताहिरा कश्यप का कैंसर फिर से लौट आया है लेकिन इस बार भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। उनकी बहादुरी के पन्ने पलटते हुए हम उनके सोशल मीडिया अकाउंट खासकर इंस्टाग्राम तक पहुंच गए। ताहिरा न सिर्फ एक फिल्म मेकर और कैंसर फाइटर हैं बल्कि वह बेहद स्मार्ट कपड़े भी पहनती हैं। अगर आपको लगता है कि ताहिरा सिर्फ वेस्टर्न कपड़े पहनती हैं, तो आप गलत हैं। ताहिरा सुंदर साड़ियां भी पहनती हैं, जिसमें से 7 लुक्स और स्टाइलिंग टिप्स हम आपके लिए लाए हैं।
हाउंंडस्टूथ साड़ी
ताहिरा का यह लेटेस्ट साड़ी लुक है, जिसके लिए उन्होंने हाउंडस्टूथ प्रिन्ट वाली साड़ी पहनी थी। यह डूओ टोन टेक्सटाइल पैटर्न है, जिसमें ब्रोकन चेक्स होते हैं। यह प्रिन्ट अमूमन ब्लैक एंड व्हाइट होती है और ताहिरा की यह साड़ी भी ब्लैक एंड ग्रे कलर में है। इसे ताहिरा ने ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना है। ब्लैक कलर की बेल्ट के साथ ताहिरा का यह साड़ी लुक सुंदर है।
पिंक साड़ी
यह पिंक साड़ी सैटिन फैब्रिक में है, जिसका स्मूद और शाइनिंग फिनिश बहुत सुंदर दिख रहा है। इसके साथ ताहिरा ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो फ्रन्ट नॉट के साथ है। ताहिरा की इस साड़ी पर फ्लोरल पैटर्न में जरदोज़ी वर्क है, जिससे साड़ी ईवनिंग पार्टी लुक के लिए परफेक्ट है। सिर्फ इयररिंग्स के साथ मैच की गई यह सैटिन साड़ी परफेक्ट कॉकटेल लुक दे रही है।
आइवरी ऑर्गेंजा साड़ी
आइवरी कलर की यह ऑर्गेंजा साड़ी बेहद खूबसूरत और प्यारी है। यह एक शीयर लुक वाली साड़ी है, जिसे ताहिरा ने इन्फिनिटी डिजाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया है। यह एक स्लीवलेस ब्लाउज है, जो बहुत क्लासी लुक दे रहा है। साड़ी के पल्लू पर सीक्विन वर्क है, वो भी एक खास पैटर्न में तो इससे साड़ी का लुक निखर गया है।
पाउडर पिंक साड़ी
ताहिरा की इस साड़ी का कलर बहुत प्यारा है, जो पाउडर पिंक है। यह एक शीयर साड़ी है, जिस पर समुद्री जीव जन्तु बने हुए हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो साड़ी का यह लुक अपने आप में यूनिक है। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहनी गई यह साड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है।
ब्लू सीक्विन साड़ी
बड़े साइज के सीक्विन वाली यह साड़ी बहुत ब्राइट है, जिसे ताहिरा ने वेलवेट ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पहना है। ताहिरा ने इस साड़ी के साथ न्यूट्रल लेकिन ग्लॉसी मेकअप किया है। कान में स्टड्स पहने हैं और बालों को साइड पार्टिंग करके खुला रखा है।
पिंक फ्लोरल साड़ी
यह पिनक फ्लोरल साड़ी गर्ल नेक्स्ट डोर लुक वाली है, जिसे ताहिरा ने व्हाइट थ्री फ़ोर्थ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहना है। यह साड़ी पिनक शेड के फ्लावर वाली है और साड़ी का बेस कलर व्हाइट है। ताहिरा ने इसके साथ पर्ल नेकलेस पहना है और बालों को आधा बांधा हुआ है।
यलो साड़ी
यह प्लेन यलो साड़ी ब्लैक ब्लाउज के साथ अच्छी और स्मार्ट दिख रही है। यह मैट गोल्ड बॉर्डर और ब्लैक गोल्डन पल्लू के साथ है। इसे स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। ताहिरा ने इसके साथ नेकलेस पहना है और गोल्डन स्लिंग बैग भी कैरी किया है।
