Urvashi Rautela Korean Dewy Makeup Look
Urvashi Rautela Korean Dewy Makeup Look

Korean Dewy Makeup Look: ज्यादातर लड़कियों को मेकअप करना काफी पसंद होता है। इसलिए वह आए दिन कोई न कोई नया लुक जरूर रीक्रिएट करना चाहती हैं। चेंज होते हुए ब्यूटी ट्रेंड में कोरियन मेकअप का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है। आपने अक्सर उर्वशी रौतेला को इस लुक में देखा होगा। वह अपने खूबसूरत और हाइड्रेटेड मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं।‌ एक्ट्रेस का कोरियन ड्यूई मेकअप लुक काफी ग्लोइंग फिनिश वाला और ट्रेंडी होता है, जो कि कोरियन ब्यूटी स्टाइल से इंस्पायर्ड है। उनके इस मेकअप की खासियत यह है कि इसके बाद उनकी स्किन हाइड्रेटेड, हेल्दी और नेचुरली ग्लो करती है, जिससे शीशे जैसा साफ यानी ग्लास स्किन इफेक्ट नजर आता है। आप कुछ मेकअप हैक्स को अपनाकर उनकी तरह खूबसूरत और शाइनी लुक पा सकती हैं।

कई बार सही तरीके की जानकारी नहीं होने की वजह से हम पूरी तरह कोरियन स्टाइल मेकअप नहीं कर पाते हैं और कई बार तो आपका पूरा लुक ही खराब हो जाता है। ये काम के हैक्स आपके बड़े काम आने वाले हैं।

स्किन केयर रूटीन: इस मेकअप लुक को क्रिएट करने के लिए सबसे पहले स्किन केयर रूटीन को जरूर अपनाएं। फेस की डबल क्लींजिंग के द्वारा सफाई करें। इसमें पहले ऑयल बेस्ड और फिर वॉटर बेस्ड क्लींजर से क्लीनिंग की जाती है। इसके बाद स्किन को प्लंपी और फ्रेश लुक देने के लिए लाइटवेट टोनर को डैब-डैब करके लगाएं।

स्किन को मॉइश्चराइज करें: इस तरह की मेकअप के लिए अपनी त्वचा को तैयार करने पर काफी ध्यान देना चाहिए इसके लिए हाइड्रेटिंग टोनर और सीरम का इस्तेमाल करें। ग्लिसरीन वाले सिरम और हयालूरोनिक एसिड वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से स्किन अंदर से ग्लो करती है। ग्लास स्किन इफेक्ट पाने के लिए SPF 50 वाले नॉन ग्रीसी सनस्क्रीन को अपनाना आपकी हेल्प कर सकता है। 

बेस मेकअप का ध्यान रखें: इसके बाद इस बात का भी ख्याल रखें की बेस में प्रोडक्ट आपको काफी कम मात्रा में अपने फेस पर अप्लाई करना है। अगर आप फाउंडेशन को नहीं लगाएंगी तब भी आपका काम चल जाएगा। इसकी जगह आप कंसीलर या कलर करेक्टर का उपयोग कर सकती हैं।  ड्युई बेस के लिए टिंटेड प्राइमर सबसे बेस्ट होता है। अगर आप फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रही है तो फिनिश वाला फाउंडेशन का चुनाव करें और इसमें फेशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिक्स कर लें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड नजर आएगी।

‌फाउंडेशन या टिंटेड प्राइमर को ब्लेंड करने के लिए गीले ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इससे नेचुरल लुक मिलता है। केवल उसी एरिया को छिपाए जहां इसकी जरूरत है, जैसे कि आंखों के नीचे और दाग- धब्बे, जिससे केकी लुक से बचा जा सकता है। 

हाइलाइटर और क्रीम ब्लश: नेचुरल कोरियन मेकअप लुक के लिए अपने चेहरे के ऊपरी हिस्सों जैसे चीक बोंस ब्रो बोंस और क्यूपिड बो पर हाइलाइटर अप्लाई करें। क्रीम ब्लश बड़ी आसानी से ब्लेंड हो जाता है, जिससे
ओस जैसी प्राकृतिक चमक मिलती है।

ग्लॉसी लिप्स: उर्वशी रौतेला की तरह कोरियन ड्यूई मेकअप लुक पाने के लिए न्यूड पिंक या पीच लिपस्टिक कर सकती हैं। इसके अलावा टिंटेड लुक के लिए लिपस्टिक को अंदर से बाहर की ओर ब्लेंड करें और इसके बाद ट्रांसलूसेंट या लाइट टिंटेड ग्लॉस लगाएं। इसके अलावा अंडर आई और हाई पॉइंट्स को ब्राइट करने के लिए लिक्विड कंसीलर अप्लाई करना एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...