Old Saree Style: फैशन और ट्रेंड के साथ बने रहना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम हर थोड़े समय में शॉपिंग जरूर करते रहते हैं क्योंकि फैशन के साथ मार्केट में चलने वाली सारी चीज बदलती रहती है। जब चीज फैशन से बाहर हो जाती है तो हमें ऐसा लगता है कि अब हमें इन्हें नहीं पहनना चाहिए वरना हम ओल्ड फैशन दिखेंगे। ऐसे करके हम चीजों को रख देते हैं और वो पुरानी हो जाती है।
आपके घर में भी मम्मी की ऐसी बहुत सी पुरानी साड़ियां होगी जो उन्होंने यह कह कर रख दी होगी कि अब तो यह चल ही नहीं रही है। अक्सर इस तरह की साड़ियों को हम या तो किसी को पहनने के लिए दे देते हैं या फिर यह रखी रह जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह की पुरानी साड़ियों से सुंदर ड्रेस तैयार की जा सकती है। किसी भी तरह की साड़ी से आप सुंदर सा सूट, ड्रेस या गाउन बनवाकर पहन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट की सबसे खास बात यह होगी कि यह सबसे अलग होगा और किसी और के पास मिलेगा भी नहीं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही ड्रेस के आईडिया देते हैं, जिन्हें आप पुरानी साड़ी से बनवा सकती हैं।
प्रिंटेड गाउन

आप अपनी मम्मी की किसी पुरानी प्रिंटेड साड़ी से खूबसूरत सा गाउन तैयार करवा सकती हैं। प्रिंटेड साड़ी से बना हुआ लॉन्ग गाउन आपको फैशनेबल तो बनाएगा ही कंफर्टेबल रखने का काम भी करेगा। प्रिंटेड साड़ी ज्यादा हैवी नहीं होती है और सिंथेटिक मटेरियल की वजह से यह कंफर्टेबल भी रहती है। इससे बना गाउन एकदम हल्का रहेगा और आप स्टाइलिश नजर आएंगी।
बनारसी सूट

घर में अगर मम्मी की कोई बनारसी साड़ी रखी हुई है, तो आप इससे प्यारा सा बनारसी सूट तैयार करवा सकती हैं। बनारसी सूट साड़ी की तरह पहनने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। आप इसे पसंदीदा डिजाइन में जैसे चाहे वैसे बनवा सकती हैं। कुर्ती और उसके साथ का प्लाजो साड़ी के मटेरियल से ही तैयार हो जाएगा। आपको बस मैचिंग करता हुआ या कंट्रास्ट दुपट्टा अलग से लेना होगा। शादी या फिर किसी फंक्शन के हिसाब से बनारसी सूट बहुत प्यारे लगते हैं।
स्ट्रेट कुर्ता सूट

आप चाहे तो साड़ी से स्ट्रेट कुर्ता सूट तैयार करवा सकती हैं। अगर कॉटन फैब्रिक की साड़ी है या फिर बनारसी साड़ी है तो उसका स्ट्रेट कुर्ता सूट बहुत प्यारा लगेगा। ये स्ट्रेट कुर्ता नी-लेंथ की होती है और इसके साथ पेंट और मैचिंग दुपट्टा अच्छा लगेगा। आप कुर्ती की स्लीव्स अपने हिसाब से लॉन्ग फूल या ए-फोर्थ करवा सकती हैं।
ऑफ शोल्डर ड्रेस

आजकल ऑफ शोल्डर पैटर्न का चलन काफी ज्यादा चल गया है। आप फ्लोरल प्रिंट वाली किसी भी साड़ी की शानदार ऑफ शोल्डर ड्रेस तैयार करवा सकते हैं। इस तरह की साड़ी का या तो वन पीस बन सकता है या फिर नीचे स्कर्ट और ऊपर ऑफ शोल्डर टॉप भी बनवाया जा सकता है। किसी भी कॉकटेल पार्टी या फिर फंक्शन के लिए यह ड्रेस अच्छी रहेगी।
फ्रंट कट सूट
फ्रंट कट सूट पहनने में बहुत प्यारे लगते हैं। आप किसी भी प्रिंटेड या फिर बनारसी साड़ी से शानदार फ्रंट कट सूट तैयार करवा सकती हैं। अगर इसे ग्लैमरस टच देना है तो नेट की स्लीव्स लगवाई जा सकती है। इस तरह से लगेगा भी नहीं कि आपने साड़ी से सूट तैयार करवाया है और आप बिल्कुल अलग और ब्यूटीफुल नजर आएंगी।
इंडो वेस्टर्न

किसी भी शादी के फंक्शन में इंडो वेस्टर्न ड्रेस बहुत प्यारी लगती है। इस तरह की ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे किसी भी मौके पर पहन सकते हैं। पुरानी साड़ी से आसानी से खूबसूरत इंडो वेस्टर्न ड्रेस तैयार करवाई जा सकती है। इसके लिए आपको नीचे शरारा या फिर लहंगा बनवाना होगा। ऊपर ब्लाउज और श्रग स्टाइल किया जा सकता है।
लॉन्ग गाउन स्टाइल सूट
आप पुरानी साड़ी की मदद से फ्लेयर्स वाला लॉन्ग गाउन स्टाइल सूट बनवा सकती हैं। लॉन्ग सूट किसी भी फंक्शन या पार्टी में आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेंगे। इनके फ्लेयर्स आउटफिट की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इस तरह के आउटफिट में आप सबसे अलग और सुंदर दिखेंगी।
