Lighten Dark Lips: हर किसी को खूबसूरत, गुलाबी और मुलायम होंठों की चाहत होती है लेकिन प्रदूषण, धूप और केमिकल युक्त प्रोडक्ट का अधिक इस्तेमाल करने से होंठ काफी रुखे बेजान और टैन हो जाते हैं, नेचुरल मॉइश्चर और रंगत को खो देते हैं, जिससे वह बेजान दिखने लगते हैं। अक्सर लोग होठों की चमक वापस लाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल से समस्या और भी बढ़ सकती है। घरेलू नुस्खे न सिर्फ टैनिंग को कम करते हैं बल्कि होठों को पोषण भी देते हैं।
इनका इस्तेमाल करने से होंठ मुलायम और गुलाबी बनते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व होठों को हार्मफुल केमिकल से बचाकर उनका रंग सुधारते हैं। आज हम जानेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जो होंठो की टैनिंग को दूर करने में मदद करेंगे। इनमें से अधिकतर चीजें आपके घर में ही मौजूद होती हैं। अगर आप नियमित रूप से इन उपायों को अपनाते हैं तो कुछ ही हफ्तों में आप के होंठ फिर से सुंदर और कोमल नजर आएंगे।
गुलाब की पंखुड़ियां और दूध

गुलाब की पंखुड़ियां होठों को गुलाबी रंग देने में मदद करती हैं। वहीं दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को हटाने में सहायक होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गुलाब के पंखुड़ियों को रात भर दूध में भिगोकर रख दें और सुबह इन्हें ग्राइंड करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने होठों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इन्हें हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। हफ्ते में तीन से चार बार अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपके होठों की टैनिंग पूरी तरह से दूर हो जाएगी और आपके होंठ फिर से गुलाबी नजर आने लगेंगे।
हल्दी और दूध का पेस्ट
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और ब्लीचिंग एजेंट है, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करती है। हल्दी और दूध का पेस्ट इस्तेमाल करने के लिए एक चुटकी हल्दी को एक चम्मच दूध में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने होठों पर 10 से 15 मिनट तक लगा कर रखें। इसके बाद हल्के हाथों से इसे साफ कर लें। रोजाना अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपके होठों की टैनिंग जल्दी से दूर हो जाएगी। हल्दी और दूध का पेस्ट बनाना काफी आसान है और होंठों की रंगत को निखारने के लिए बहुत ही कारगर तरीका है।
नारियल तेल और चीनी स्क्रब

होठों पर जमे हुए डेड सेल्स को हटाने और होठों को नमी देने के लिए बहुत ही बेहतरीन उपाय है। एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच चीनी मिलाकर इसे होठों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। 5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। अगर हफ्ते में दो से तीन बार आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपके होठों पर हुई टैनिंग जड़ से दूर होगी। यह होठों को नेचुरली नमी देगा और रंगत में सुधार करेगा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में हाइड्रेटिंग एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह होठों की नमी को बनाए रखने और टैनिंग को दूर करने में मदद करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल को अगर आप होठों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करके रात भर छोड़ देंगे और सुबह इसे गुनगुने पानी से धोएंगे तो आपके होंठ सॉफ्ट और टैन फ्री हो जाएंगे। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में आपके होठों में काफी सुधार देखने को मिलेगा।
