These partners are the best in the bedroom
These partners are the best in the bedroom

Overview:

एक शोध के जरिए शोधकर्ताओं ने बताया है कि कैसे पार्टनर बेडरूम में अपने साथी को खुश करने की ज्यादा कोशिश करते हैं।

Bedroom Romance: हर महिला और युवती चाहती है कि उसे बहुत प्यार करने वाला पार्टनर मिले। हालांकि इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका जवाब खोज लिया है। एक शोध के जरिए शोधकर्ताओं ने बताया है कि कैसे पार्टनर बेडरूम में अपने साथी को खुश करने की ज्यादा कोशिश करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के बारे में यह सीक्रेट जानना चाहती हैं तो आइए जान लेते हैं ये राज।

ऐसे पुरुष लुटाते हैं प्यार

Bedroom Romance-एक अध्ययन में सामने आया कि जो पुरुष ये सोचते हैं कि उनकी पत्नी या प्रेमिका उनसे ज्यादा खूबसूरत है।
A study revealed that men who think that their wife or girlfriend is more beautiful than them.

पोलैंड की वारसॉ यूनिवर्सिटी में पिछले दिनों हुए एक अध्ययन में सामने आया कि जो पुरुष ये सोचते हैं कि उनकी पत्नी या प्रेमिका उनसे ज्यादा खूबसूरत है। और वे खुद उनसे काफी कमतर नजर आते हैं। आमतौर पर ऐसे पुरुष बेहतर प्रेमी साबित हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ पुरुष अपने रूप-रंग को लेकर कम आश्वस्त होते हैं। ऐसे में वह अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए काफी कोशिश करते हैं।

बेडरूम में होते हैं बेहतर

ऐसे पुरुषों के लिए अपने पार्टनर की खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है। इसके लिए वह फोरप्ले का सहारा लेते हैं और इससे अपने पार्टनर को खुशी देने की कोशिश भी ज्यादा करते हैं। वे ओरल सेक्स जैसी सेक्सुअल एक्टिविटी करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि इस पर्सनालिटी के लोग बेहतर रोमांटिक पार्टनर साबित होते हैं। क्योंकि वे अपनी साथी को संतुष्ट करने की हर संभव कोशिश करते हैं और इसे लेकर उत्सुक भी होते हैं। उनका उद्देश्य अपनी कोशिशों से अपने लिए प्यार पाना होता है।

हर समय लगता है यह डर

वारसॉ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि जो पुरुष खुद को कम स्मार्ट मानते हैं वे कहीं न कहीं इनसिक्योर महसूस करते हैं। उन्हें डर होता है कि कहीं उनका पार्टनर उनसे बेवफाई न कर दें। या फिर किसी दूसरे आकर्षक पुरुष के लिए उन्हें छोड़ न दे। यही कारण है कि वे अपने पार्टनर की खुशी के लिए सब कुछ करते हैं।

सैकड़ों पुरुषों पर अध्ययन

शोध के प्रमुख लेखक मनोवैज्ञानिक एलेक्जेंड्रा शिमकोव ने कहा कि इस शोध से यह साबित हो गया है कि पुरुष खुद को जितना कम स्मार्ट मानते हैं, वे उतने ही अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। इस शोध में 540 पुरुषों को शामिल किया गया। और अधिकांश ने एक जैसी भावनाएं बताईं। वहीं अन्य शोध बताते हैं कि संभोग से पहले ओरल सेक्स करने वाली महिलाएं ऐसा नहीं करने वाली महिलाओं की तुलना में ज्यादा संतुष्ट महसूस करती हैं। ऐसे में यह उनकी जिंदगी का एक अहम और सुखद एहसास बन जाता है।

और शोध की जरूरत

शोधकर्ता का कहना है कि इस शोध का दूसरा पहलू भी है। दरअसल, कई बार बहुत ज्यादा सेक्सुअल एक्टिविटी भी रिश्ता टूटने का कारण बन सकती है। इससे पार्टनर परेशान हो सकती है। क्योंकि सिर्फ अच्छा सेक्स ही रिश्ते को सुरक्षा नहीं देता है। मनोवैज्ञानिक एलेक्जेंड्रा शिमकोव का कहना है कि यह अपने आप में एक अनोखा शोध है। हालांकि इस विषय पर और शोध करने की भी जरूरत है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...