Bhumi Pednekar Boho Looks
Bhumi Pednekar Boho Looks Credit: Instagram/Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar Boho Looks: भूमि पेडनेकर से ज्यादा फैशनेबल इस समय कोई और एक्ट्रेस नहीं है। वह अपने लुक्स के साथ जितनी ज्यादा एक्सपेरिमेंट करती हैं, वह बिरले ही किसी में देखने को मिलता है। आप जब इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर डालेंगी तो आपको पता चलेगा कि भूमि के अधिकतर लुक्स में बोहो ट्विस्ट मिलेगा। यदि आपको को भी अपने लुक्स में ट्विस्ट ऐड करने का शौक है, तो भूमि के ये 5 बोहो लुक्स आपके लिए इंस्पिरेशन हो सकते हैं। 

भूमि का यह लहंगा सेट प्रिंटेड लहंगा स्कर्ट और मैचिंग दुपट्टा वाला है। इसके साथ प्लेन ब्रालेट डिजाइन का ब्लाउज है, जिसके नीचे कौड़ियां लगी हुई हैं। यह ब्लाउज क्रोशिया वर्क वाला है। इसके साथ भूमि ने पर्ल और कॉइन वाली जूलरी पहनी है। चोकर, चेन वाली इयररिंग्स, चूड़ियां, कफ, हस्त फूल, बाजू बंद और अंगूठे में अंगूठी कमाल दिख रही है। उन्होंने अपने बाल बांध कर उसमें कपड़े की पट्टी भी लगाई है। भूमि का यह लुक असल में बोहो ट्विस्ट वाला है।  

भूमि का यह लहंगा कम स्कर्ट मैचिंग ऑफ शोल्डर टॉप के साथ है। यह टॉप सामने से त्रिकोण आकार में है। इसके साथ भूमि ने फैब्रिक वाला हेवी चोकर पहना है, जिसमें ऑक्सीडाइज्ड पीसेज लगे हुए हैं। मैचिंग स्टड्स, उंगलियों में चांद आकार वाली अंगूठी और बालों का बन बनाकर उसे भी ऑक्सीडाइज्ड मल्टी पेंडेंट चेन से एक्सेसराइज किया है। इसके साथ भूमि ने रेड कलर के बूट्स पहने हैं, जो उनके इस लुक को कमाल बना रहे हैं।  

भूमि का यह लुक यंग लड़कियों के साथ महिलाओं के लिए भी है। इस फोटो में भूमि ने फेदर लुक वाली लॉंग ब्लैक स्कर्ट पहनी है। इस पर बीच बीच में गोल्डन सीक्विन वर्क है। इसके साथ प्लेन व्हाइट शर्ट को एक्सेसराइज करने के लिए उन्होंने लेयर में मैट गोल्ड नेकलेस पहना है। कान में स्टड्स और हाथ में ब्लैक के साथ मैट गोल्ड बैंगल्स लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। डिफरेंट तरह की अंगूठियां और ब्लैक हाई हील्स बूट्स स्मार्ट लुक दे रहे हैं। मिडिल पार्टिंग वाले खुले वेवी बाल सूट कर रहे हैं। 

भूमि का यह पर्पल लहंगा क्रश्ड फैब्रिक में बना हुआ है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा है और ब्लाउज कच्छी एम्ब्रॉइडरी वर्क वाला है। ब्लाउज स्लीवलेस होने के बावजूद कोल्ड शोल्डर लुक में है, जिस पर मोतियों से वर्क किया हुआ है। भूमि ने इस लहंगे के साथ कलरफुल पर्ल और ऑक्सीडाइज्ड मेटल वाला चोकर पहना है। कान में बड़े साइज के स्टड्स, हाथ में मैचिंग चूड़ियां और मल्टी कलर क्लच भूमि के लुक को परफेक्ट बोहो ट्विस्ट दे रहे हैं।  

भूमि के इस लुक को काफी सराहा गया था, जिसमें टैसल्स लग हुए हैं। इसके साथ भूमि ने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला गोल्डन जरी वर्क ब्लाउज पहना है। ब्लाउज हाफ स्लीव्स और सामने से चौकोर आकार में कटा हुआ है। इसके साथ भूमि ने मल्टी कलर थेवा आर्ट जूलरी पहनी है, जिसके साथ का मैचिंग स्टड्स और अंगूठी भी है। दुपट्टा को हाथ में पिन करने का यह तरीका हमें बेहद पसंद आया। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...