Romantic Movies on Amazon Prime
Romantic Movies on Amazon Prime

Romantic Movies on Amazon Prime: ओटीटी प्लेटफॉर्म(OTT Platform) पर आजकल जबरदस्त फिल्मों की भरमार है। और अगर आप इस वीकेंड को स्पेशल बनाना चाहते है और घर पर ही एक कपल डे ऑर्गनाइज करना चाहते है तो अमेजॉन प्राइम वीडियो(Amazon Prime Video) पर रोमांस से भरी फिल्मों का जखीरा आपको मिल जाएगा। जिन्हे आप घर पर बैठकर देखते हुए लुत्फ उठा सकते है। इनमे बहुत सी ऐसी फिल्में है जो काफी पुरानी है लेकिन रोमांस से भरी इन फिल्मों का आपको बार बार देखने का मन कर ही जाता है। चलिए आज हम आपको अमेजॉन प्राइम वीडियो पर टॉप 6 मूवी के बारे में बताते है जिनके जरिए आपके लम्हे रोमांस से भर जाएंगे। रोमांस की मूवी देखने वाले शौकीनों के लिए अमेजन प्राइम पर शानदार कंटेंट है।

YouTube video

शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री इस फिल्म में सबसे ज्यादा पसंद की गई। इसमें यूरोप ट्रिप के दौरान राज और सिमरन को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सिमरन की शादी किसी और से तय की जाती है। राज उसे पाने के लिए भारत आता है  जिसमे उन्हे अपने प्यार को पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। रोमांटिक गानों से भरपूर यह फिल्म काफी सालों से सभी के दिलों पर राज कर रही है।

निर्देशक- आदित्य चोपड़ा

अभिनीत-शाहरुख खान, काजोल

IMDB Rating-8.0

Grehlakshmi Rating-

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

यह फिल्म आदित्य कश्यम की कहानी है जो एक दिल टूटा हुआ व्यवसायी है साथ ही जिसकी मुलाकात ट्रेन में एक बातूनी पंजाबी लड़की से होती है। ट्रेन की इस मुलाकात से उनकी जिंदगी बदल जाती है। उन दोनों को रोमांस हो जाता है। इस रोमांटिक मूवी में करीना कपूर और शाहीद कपूर की एक्टिंग बेहद ही शानदार है। यह जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

निर्देशक- इम्तियाज अली
अभिनीत- शाहिद कपूर, करीना कपूर खान

IMDB Rating-8.1

Grehlakshmi Rating-

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

इस फिल्म में वीरेन और अदिति एक दूसरे के साथ तय शादी को ठुकरा देते है और अच्छे दोस्त बन जाते है। हालांकि जब दोनों की सगाई अलग अलग लोगों से हो जाती है तो उन्हे एहसास होता है कि वे एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। पहले इंकार फिर इकरार और ऐसे में प्यार का एहसास इसी पर पूरी फिल्म दर्शाई गई है।

निर्देशक- इम्तियाज अली
अभिनीत –अभय देओल और आशिया टाकिया

IMDB Rating-7.3

Grehlakshmi Rating-

Rating: 2 out of 5.

कहाँ देखे-अमेजॉप्राइम वीडियो

YouTube video

यह रोमांटिक मूवी मैडी और रीना की प्रेम कहानी है जो बाद में राजीव से सगाई करने वाली है। इसमे रीना मैडी को राजीव समझके प्यार करने लगती है। ऐसे में रीना राजीव से अपने अतीत और मैडी के बढ़ते प्यार में उलझी हुई रहती है लेकिन अंत में वह मैडी को प्रपोज को ही मान लेती है।
निर्देशक-गौतम वासुदेव मेनन
अभिनीत-माधवन और दीया मिर्जा

IMDB Rating-7.9

Grehlakshmi Rating-

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

बैंड बाजा बारात में अनुंष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। और अब अमेजन प्राइम में भी यह फिल्म धूम मचा रही है। फिल्म दिल्ली में शादी के उद्योग पर आधारित है, जहाँ श्रुति और बिट्टू एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी शुरू करते हैं। और उन्हे धीरे धीरे एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

निर्देशक-मनीष शर्मा
अभिनीत –रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
IMDB Rating-7.2

Grehlakshmi Rating-

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखे-मेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

वीर जारा मूवी की कहानी कहानी भारतीय वायुसेना अधिकारी वीर और पाकिस्तानी लड़की जारा की प्रेम कहानी है जिसमें जारा के प्रेमी वीर को 22 साल के लिए जेल में डाल दिया जाता है। और इसके लिए एक वकील उसका केस लड़ने के साथ उसको न्याय दिलाने की कोशिश करती है।


निर्देशक-
यश चोपड़ा
अभिनीत-शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखे-मेजॉन प्राइम वीडियो

रिलीज़ डेटटाइटलप्लेटफार्मजेनर
अक्टूबर 20, 1995दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगेअमेज़ॅन प्राइमरोमांटिक
अक्टूबर 26, 2007जब वी मेटअमेज़ॅन प्राइमरोमांटिक
मार्च 4, 2005सोचना न थाअमेज़ॅन प्राइमरोमांटिक
अक्टूबर 19, 2001 रहना है तेरे दिल मेंअमेज़ॅन प्राइमरोमांटिक
दिसंबर 10, 2010बैंड बाजा बारातअमेज़ॅन प्राइमरोमांटिक
नवंबर 12, 2004वीर जारा अमेज़ॅन प्राइमरोमांटिक

FAQ | क्या आप जानते हैं

1 सबसे रोमांटिक फिल्म कौन सी है?

वीर-ज़ारा

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए पहली पसंद कौन थे?

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) में राज मल्होत्रा के किरदार के लिए पहली पसंद सैफ अली खान थे। हालांकि, उन्होंने यह भूमिका ठुकरा दी, और बाद में यह भूमिका शाहरुख खान को मिली, जिन्होंने इसे अपने करियर की सबसे प्रतिष्ठित भूमिकाओं में से एक बना दिया। सिमरन के किरदार के लिए, निर्देशक आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद हमेशा काजोल ही थीं।

जब वी मेट इतनी लोकप्रिय क्यों है?

यदि आप ध्यान से देखें तो फिल्म की कहानी सरल होते हुए भी बहुत आकर्षक है, तथा इसकी छायांकन कला, कलाकार, गीत यह सूची बहुत लंबी है, जिसके कारण यह आज इस मुकाम पर है।

भारत को रोमांटिक हीरो कौन है?

भारत के सबसे रोमांटिक हीरो के रूप में शाहरुख खान को जाना जाता है, जिन्हें “किंग ऑफ रोमांस” भी कहा जाता है.

बॉलीवुड में सबसे रोमांटिक जोड़ी कौन सी है?

काजोल और शाहरुख की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों की गिनती में गिनी जाती है। इस जोड़ी ने साथ में कई हिट फिल्में की हैं जिनमें सबसे बेहतरीन फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है।