Romantic Movies on Amazon Prime: ओटीटी प्लेटफॉर्म(OTT Platform) पर आजकल जबरदस्त फिल्मों की भरमार है। और अगर आप इस वीकेंड को स्पेशल बनाना चाहते है और घर पर ही एक कपल डे ऑर्गनाइज करना चाहते है तो अमेजॉन प्राइम वीडियो(Amazon Prime Video) पर रोमांस से भरी फिल्मों का जखीरा आपको मिल जाएगा। जिन्हे आप घर पर बैठकर देखते हुए लुत्फ उठा सकते है। इनमे बहुत सी ऐसी फिल्में है जो काफी पुरानी है लेकिन रोमांस से भरी इन फिल्मों का आपको बार बार देखने का मन कर ही जाता है। चलिए आज हम आपको अमेजॉन प्राइम वीडियो पर टॉप 6 मूवी के बारे में बताते है जिनके जरिए आपके लम्हे रोमांस से भर जाएंगे। रोमांस की मूवी देखने वाले शौकीनों के लिए अमेजन प्राइम पर शानदार कंटेंट है।
Table of contents
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री इस फिल्म में सबसे ज्यादा पसंद की गई। इसमें यूरोप ट्रिप के दौरान राज और सिमरन को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सिमरन की शादी किसी और से तय की जाती है। राज उसे पाने के लिए भारत आता है जिसमे उन्हे अपने प्यार को पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। रोमांटिक गानों से भरपूर यह फिल्म काफी सालों से सभी के दिलों पर राज कर रही है।
निर्देशक- आदित्य चोपड़ा
अभिनीत-शाहरुख खान, काजोल
IMDB Rating-8.0
Grehlakshmi Rating-
कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो
जब वी मेट (2007)
यह फिल्म आदित्य कश्यम की कहानी है जो एक दिल टूटा हुआ व्यवसायी है साथ ही जिसकी मुलाकात ट्रेन में एक बातूनी पंजाबी लड़की से होती है। ट्रेन की इस मुलाकात से उनकी जिंदगी बदल जाती है। उन दोनों को रोमांस हो जाता है। इस रोमांटिक मूवी में करीना कपूर और शाहीद कपूर की एक्टिंग बेहद ही शानदार है। यह जोड़ी को काफी पसंद किया गया।
निर्देशक- इम्तियाज अली
अभिनीत- शाहिद कपूर, करीना कपूर खान
IMDB Rating-8.1
Grehlakshmi Rating-
कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो
सोचा ना था (2005)
इस फिल्म में वीरेन और अदिति एक दूसरे के साथ तय शादी को ठुकरा देते है और अच्छे दोस्त बन जाते है। हालांकि जब दोनों की सगाई अलग अलग लोगों से हो जाती है तो उन्हे एहसास होता है कि वे एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। पहले इंकार फिर इकरार और ऐसे में प्यार का एहसास इसी पर पूरी फिल्म दर्शाई गई है।
निर्देशक- इम्तियाज अली
अभिनीत –अभय देओल और आशिया टाकिया
IMDB Rating-7.3
Grehlakshmi Rating-
कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो
रहना है तेरे दिल में (2001)
यह रोमांटिक मूवी मैडी और रीना की प्रेम कहानी है जो बाद में राजीव से सगाई करने वाली है। इसमे रीना मैडी को राजीव समझके प्यार करने लगती है। ऐसे में रीना राजीव से अपने अतीत और मैडी के बढ़ते प्यार में उलझी हुई रहती है लेकिन अंत में वह मैडी को प्रपोज को ही मान लेती है।
निर्देशक-गौतम वासुदेव मेनन
अभिनीत-माधवन और दीया मिर्जा
IMDB Rating-7.9
Grehlakshmi Rating-
कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो
बैंड बाजा बारात (2010)
बैंड बाजा बारात में अनुंष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। और अब अमेजन प्राइम में भी यह फिल्म धूम मचा रही है। फिल्म दिल्ली में शादी के उद्योग पर आधारित है, जहाँ श्रुति और बिट्टू एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी शुरू करते हैं। और उन्हे धीरे धीरे एक दूसरे से प्यार हो जाता है।
निर्देशक-मनीष शर्मा
अभिनीत –रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
IMDB Rating-7.2
Grehlakshmi Rating-
कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो
वीर-जारा (2004)
वीर जारा मूवी की कहानी कहानी भारतीय वायुसेना अधिकारी वीर और पाकिस्तानी लड़की जारा की प्रेम कहानी है जिसमें जारा के प्रेमी वीर को 22 साल के लिए जेल में डाल दिया जाता है। और इसके लिए एक वकील उसका केस लड़ने के साथ उसको न्याय दिलाने की कोशिश करती है।
निर्देशक-यश चोपड़ा
अभिनीत-शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी
IMDB Rating-7.8
Grehlakshmi Rating-
कहाँ देखे-अमेजॉन प्राइम वीडियो
| रिलीज़ डेट | टाइटल | प्लेटफार्म | जेनर |
| अक्टूबर 20, 1995 | दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे | अमेज़ॅन प्राइम | रोमांटिक |
| अक्टूबर 26, 2007 | जब वी मेट | अमेज़ॅन प्राइम | रोमांटिक |
| मार्च 4, 2005 | सोचना न था | अमेज़ॅन प्राइम | रोमांटिक |
| अक्टूबर 19, 2001 | रहना है तेरे दिल में | अमेज़ॅन प्राइम | रोमांटिक |
| दिसंबर 10, 2010 | बैंड बाजा बारात | अमेज़ॅन प्राइम | रोमांटिक |
| नवंबर 12, 2004 | वीर जारा | अमेज़ॅन प्राइम | रोमांटिक |
FAQ | क्या आप जानते हैं
वीर-ज़ारा
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) में राज मल्होत्रा के किरदार के लिए पहली पसंद सैफ अली खान थे। हालांकि, उन्होंने यह भूमिका ठुकरा दी, और बाद में यह भूमिका शाहरुख खान को मिली, जिन्होंने इसे अपने करियर की सबसे प्रतिष्ठित भूमिकाओं में से एक बना दिया। सिमरन के किरदार के लिए, निर्देशक आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद हमेशा काजोल ही थीं।
यदि आप ध्यान से देखें तो फिल्म की कहानी सरल होते हुए भी बहुत आकर्षक है, तथा इसकी छायांकन कला, कलाकार, गीत यह सूची बहुत लंबी है, जिसके कारण यह आज इस मुकाम पर है।
भारत के सबसे रोमांटिक हीरो के रूप में शाहरुख खान को जाना जाता है, जिन्हें “किंग ऑफ रोमांस” भी कहा जाता है.
काजोल और शाहरुख की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों की गिनती में गिनी जाती है। इस जोड़ी ने साथ में कई हिट फिल्में की हैं जिनमें सबसे बेहतरीन फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है।






