8 tarh ke nail art tarotaza man
8 tarh ke nail art tarotaza man

Nail Art Design: गर्मियों के मौसम में नाखूनों को सजाने के लिए ट्रेंडी और कूल डिजाइन अपनाना एक बेहतरीन तरीका है। इस लेख में गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर कुछ शानदार नेल आर्ट के सुझाव दिए गए हैं, जो आपके नाखूनों को आकर्षक और सुंदर दिखातें हैं।

अगर आप मिनिमलिस्टिक लुक पसंद करती हैं, तो आपके लिए न्यूड बेस और गोल्डन एक्सेस एक बेहतरीन
ऑह्रश्वशन हो सकते हैं। यह लुक हर मौके पर फिट बैठता है और आपके नाखूनों को एलिगेंट लुक देता
है।

गर्मियों में ताजगी का एहसास देने के लिए आप अपने नाखूनों पर फ्रूट्स (जैसे कि अनानास, तरबूज या स्ट्रॉबेरी) के छोटे डिजाइन बना सकती हैं। ये डिजाइन न केवल क्यूट होते हैं, बल्कि आपके समर वाइब्स को
भी और बढ़ा देते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके नाखून चमकदार और आकर्षक दिखें, तो ग्लिटर और शिमर का इस्तेमाल करें। यह न केवल समर के लिए परफेक्ट है, बल्कि खास मौके या पार्टी के लिए भी एक शानदार
विकल्प है।

क्या आप गॢमयों की छुट्टियों के नाखूनों में वही पुराने ट्रॉपिकल रंगों को देखकर थक चुकी हैं? इस डिजाइन में
आप गहरे रंगों के बैकग्राउंड पर सफेद या काले रंग में पत्तियों के सुंदर और स्टाइलिश डिजाइन बना सकती हैं,
जो एक ट्रॉपिकल वाइब देंगे।

Nail Art Design
Modern Tropicals

एज्योर स्वर्ल्स नेल आर्ट एक शानदार और स्टाइलिश डिजाइन है, जिसमें नाखूनों पर नीले रंग के घुमावदार
(स्वर्ल) पैटर्न बनते हैं। ‘एज्योर’ शब्द का मतलब होता है नीला या आसमानी रंग, जो इस डिजाइन में प्रमुख होता है। यह नाखूनों को ओशियन लुक देता है।

ज्योमैट्रिक डिजाइन और स्ट्राइप्स नेल आर्ट को एक अलग ही लेवल तक ले जाते हैं। इन्हें ब्राइट कलर्स के साथ
मिलाकर समर लुक को और ज्यादा कूल और ट्रेंडी बनाया जा सकता है। यह हर ड्रेस पर सूट करते हैं।

गर्मियों में सुनहरी धूप की तरह चमकते हुए येलो और ऑरेंज जैसे रंग आपके नाखूनों पर खूबसूरत दिखते हैं। ये रंग न केवल एनर्जेटिक होते हैं, बल्कि वे आपके समर वाइब्स को भी बेहतर तरीके से दिखाते हैं।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...