Which Fast Should Be Observed for Planetary Peace
Shani Dev Puja

Shani Dev Puja: शनि देव को न्याय के देवता और स्वर्ग के दंडाधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे इंसान के हर अच्छे और बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं। जिन पर उनकी कृपा होती है, उनका जीवन खुशियों से भर जाता है, और सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। लेकिन अगर शनि देव नाराज हो जाएं या किसी व्यक्ति पर शनि दोष लग जाए, तो उसका जीवन संघर्षों से भर जाता है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक समस्याएँ घेर लेती हैं, और व्यक्ति को अपार कष्टों का सामना करना पड़ता है।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शुभ रंग

शनिवार को अगर शनि देव की कृपा पानी है तो उनके पसंदीदा रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियाँ कम होती हैं। खासतौर पर इस दिन काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है क्योंकि ये रंग शनि देव को प्रिय हैं।

नीला और काला

शनिवार को शनि देव की कृपा पाने के लिए नीला और काला रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये रंग शनिदेव को पसंद हैं और इन्हें पहनने से हर काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अगर आप चाहें तो शनिवार के दिन अपने पर्स में भी नीले या काले रंग का कपड़ा रख सकते हैं, इससे भी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

शनिवार के विशेष नियम

अगर वृश्चिक राशि के लोग शनिवार को काले कपड़े पहनें तो उनका दांपत्य जीवन सुखी रहता है। शनिदेव की पूजा और व्रत करने से उनकी कृपा मिलती है और जीवन की परेशानियाँ कम होती हैं। तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह सूर्य की धातु मानी जाती है, जो शनि से मेल नहीं खाती। पूजा में लाल रंग की कोई भी चीज चढ़ाने से बचें।

शनिवार के दिन गरीबों को काली चीजें दान करें, जैसे काले तिल और काली उड़द, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, पूजा के दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, नहीं तो शनिदेव नाराज भी हो सकते हैं। सही तरीके से पूजा करने से शनि देवता की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

काले रंग की महत्ता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब शनि देव अपनी माता छाया के गर्भ में थे, तब माता छाया भगवान शिव की कठोर तपस्या कर रही थीं। तपस्या के कारण वे अपनी सेहत का ठीक से ध्यान नहीं रख पाईं, जिससे शनि देव जन्म के समय काफी कमजोर और काले रंग के थे। जब सूर्य देव ने अपने पुत्र का रंग देखा तो उन्होंने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

हालांकि, बाद में सूर्य देव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने शनि देव को पुत्र के रूप में स्वीकार कर लिया। तभी से काला रंग शनि देव को प्रिय माना जाता है और इसे शनि की कृपा पाने के लिए शुभ माना जाता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...