Hot Water Benefits
hot water benefits in hindi

Overview:

सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीना आयुर्वेद के अनुसार बहुत ही सेहतमंद रहता है। इससे आप कई रोगों को खुद से दूर रख सकते हैं।

Hot Water Benefits: शरीर को सही तरीके से चलाने के लिए पानी बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ आपको हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि इससे ताकत भी मिलती है। लेकिन सवाल ये है कि आपको कैसा पानी पीना चाहिए। नानी की सीख कहती है कि अगर आपको वजन कम करना है, कब्ज को ठीक करना है, चेहरे पर चमक चाहिए और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी चाहिए तो आपको सुबह सुबह गर्म पानी पीना चाहिए।

गर्म पानी पीने के फायदे

Hot Water Benefits: सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीना आयुर्वेद के अनुसार बहुत ही सेहतमंद रहता है।
According to Ayurveda, drinking hot water after waking up in the morning is very healthy.

सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीना आयुर्वेद के अनुसार बहुत ही सेहतमंद रहता है। इससे आप कई रोगों को खुद से दूर रख सकते हैं।

1. सुधरता है मेटाबॉलिज्म

नानी हमेशा यही सीख देती हैं कि सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करनी चाहिए। दरअसल, गर्म पानी मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।​ जिसके कारण शरीर में फैट जमा नहीं होता है और आपका वजन तेजी से कम होता है।

2. वेट लॉस के लिए बेस्ट

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। जब आप खाने से पहले एक गिलास गर्म पानी पीते हैं तो पेट जल्दी भर हुआ महसूस होता है और आप कम कैलोरी ले पाते हैं। इससे भी वेट लॉस में मदद मिलती है।

3. पाचन तंत्र में लिए अच्छा

आज के समय में अधिकांश लोग पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। अगर आप इन परेशानियों से बिना दवा के छुटकारा चाहते हैं तो नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करें। इससे कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलेगी। दरअसल, वजन कम होने में कब्ज एक बड़ी रुकावट होती है।

4. बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन

जब आप गर्म पानी पीते हैं तो यह शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर करता है। जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी तेज होता है। और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा दूर होता है। मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं और आप ताजगी महसूस करते हैं।

5. हाइड्रेट रहता है शरीर

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या गर्मियों में गर्म पानी पीना सही रहता है। नानी की सीख कहती है, ‘हां’। गर्म पानी पीने से आपका शरीर दिनभर हाइड्रेट रहता है। आपको पानी की कमी महसूस नहीं होती है। इससे आपके शरीर का तापमान कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। जिससे थकान दूर होती है।

6.​ डिटॉक्स होता है शरीर

गर्म पानी शरीर के लिए डिटॉक्स वाटर की तरह काम करता है। इसके नियमित सेवन से पसीने के रूप में विषाक्त पदार्थ आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर साफ होता है। आपके स्किन पर चमक आती है।

7. बालों के लिए अच्छा

गर्म पानी का सेवन करना बालों के लिए भी अच्छा है। इससे बाल हेल्दी होते हैं। क्योंकि यह स्कैल्प में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। इसी के साथ गर्म पानी बालों को हाइड्रेट रखता है। जिससे ड्राइनेस खत्म होती है और बाल डैमेज नहीं होते। बाल कम झड़ते हैं।

8. चमकने लगेगी स्किन

गर्म पानी पीने से चेहरे पर चमक आती है। यह पानी ​रोमछिद्रों को खोलने में मददगार है, जिससे स्किन से विषाक्त पदार्थों और गंदगी आसानी से हट जाते हैं। साथ ही यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है। भरपूर हाइड्रेशन के कारण चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस की समस्या कम होती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...