shanivar vrat katha
shanivar vrat katha

Shani Dev Shastra: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। सभी ग्रहों में शनि ग्रह का स्थान सबसे प्रमुख होता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित रहता है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पौराणिक कथाओं में शनिदेव का विभिन्न रूपों में वर्णन किया गया है। उन्हें काल और कर्म का प्रतीक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्मफल के वितरक माना जाता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि शनि की दया और कृपा से व्यक्ति का जीवन सरल व खुशहाल बना रहता है, जबकि शनि की कुदृष्टि से व्यक्ति नर्क जैसा जीवन व्यतीत करता है। शास्त्रों में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वहीं, कुछ राशियां शनिदेव को बेहद प्रिय होती हैं। इसलिए उनके जीवन में अधिक कष्ट नहीं रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

इन राशियों पर कृपा बरसाते हैं शनिदेव

Shani Dev Shastra
Shani Dev Shastra

तुला राशि: शनिदेव को प्रिय राशियों में से एक तुला राशि भी है। तुला राशि के लोगों पर शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है। तुला राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव भी अधिक नहीं रहता है। इस वजह से तुल राशि के लोगों को कार्य में जल्दी सफलता प्राप्त होती है और ये लोग ऊंचा मुकाम पाते हैं। तुला राशि के लोगों को नियमित रूप से शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं, इसलिए इन लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। कुंभ राशि के लोग समाज में मान सम्मान का जीवन जीते हैं। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने के साथ ही अच्छे लीडर भी बनते हैं। इनको आसानी से सफलता अर्जित हो जाती है और बहुत नाम कमाते हैं।

मकर राशि: मकर राशि भी शनिदेव को काफी प्रिय है। मकर राशि के जातकों पर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं। शनिदेव की कृपा से मकर राशि के लोग जीवन में सुख—समृद्धि प्राप्त करते हैं। कुछ हासिल करने के लिए इनको कड़ी मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जीवन में इनको हर सुख नसीब होता है और अच्छी जिंदगी व्यतीत करते हैं।

धनु राशि: धनु राशि के लिए शनिदेव हमेशा शुभ करते हैं। शनिदेव को धनु राशि प्रिय होने के कारण इनके जीवन में सुख—शांति बनी रहती है। साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान भी कष्ट कम भोगना पड़ता है। ऐसे लोग मान सम्मान के साथ धन अर्जित करते हैं।

वृष राशि: यूं तो वृष राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं, लेकिन शनिदेव को भी वृष राशि प्रिय हैं। शनिदेव की कृपा से वृष राशि के जातक अपने जीवन में हर काम में सफलता प्राप्त करते हैं। सुख—समृद्धि के साथ ही इनका जीवन सुगम बना रहता है। ऐसे लोग हर समय दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं।

यह भी पढ़ें: जानें क्यों शनिदेव को चढ़ाया जाता है सरसों का तेल? बजरंगबली से जुड़ी है कहानी: Shani Dev Puja