Swapna Shastra
Swapna Shastra

Swapna Shastra: सोते समय सपने देखना सभी व्यक्ति के लिए सामान्य सी बात है। हर कोई नींद की अवस्था में सपना देखता है। कोई सपना देखकर डर जाता है, कोई नींद में ही सपने देखकर हंसने लगता है, कोई रोने लगता है तो कोई घबरा जाता है। सपने देखकर हंसने का मतलब यह नहीं होता कि यह सपना आपके लिए बहुत ही अच्छा है। वहीं इसके विपरीत सपने देखकर रोने या डरने का मतलब भी यह नहीं है कि वह सपना आपके लिए अशुभ हो। कोई भी सपना आपके वास्तविक जीवन से संबंध रखता हो ऐसा जरूरी नहीं है। लेकिन सपनों से भविष्य में होनी वाली शुभ-अशुभ घटनाओं संकेत जरूर मिलते हैं।

दरअसल स्वप्न शास्त्र में शुभ अशुभ सपनों के बारे में बताया गया है। नींद में देखे गए सपनों का प्रभाव आने वाले भविष्य पर भी पड़ता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति जो भी सपने देखता है उससे भविष्य से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। कई बार हम सोते हुए सपने में लाश भी देखते हैं। आइए जानते हैं सपने में लाश देखना किस बात का संकेत होता है। क्या यह सपना शुभ होता है या फिर ऐसे सपनों को देखकर सतर्क रहने की जरूरत है।

सपने में लाश या शव देखने का मतलब

Swapna Shastra-dream interpretation about dead body
dream interpretation about dead body

सपने में लाश देखने के भी कई संकेत और अर्थ होते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में किस तरह से लाश या शव को देखा है। अगर आप सपने में खुद का शव देखते हैं तो यह सपना शुभ हो सकता है। ऐसे सपने का संकेत है कि भविष्य में आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा या लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का अब अंत हो जाएगा।

सपने में जलती हुई लाश देखना

Burn Body in Dreams
Burn Body in Dreams

अगर आप सपने में किसी अनजान की जलती हुई चिता देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में शत्रुओं का आगमन हो सकता है, जिससे आपको निपटने की तैयारी कर लेनी चाहिए। ऐसा सपने देखने पर आपको सावधान रहने की भी जरूरत है।

लाश से जुड़े सपनों के अलग-अलग अर्थ

Meaning of Dreams
Meaning of Dreams
  1. किसी जीवित व्यक्ति को अगर आप सपने में मृत अवस्था में देखते हैं तो यह उस व्यक्ति के लिए परिवर्तन का संकेत है। क्योंकि ऐसा सपना एक ओर जहां जीवन के अंत तो वहीं दूसरी ओर शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है।
  2. सपने में आप किसी लाश को देख रहे हैं और अचानक से लाश जिंदा हो जाए तो ऐसा सपना भी बहुत अशुभ होता है। यह इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में आपको शारीरिक या मानसिक समस्याएं घेर सकती हैं। इसलिए आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।
  3. सपने में किसी की अर्थी देखना भी आमतौर पर अच्छा माना जाता है। यह सपना धन लाभ का संकेत माना जाता है। इसलिए ऐसे सपने देखकर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। एक साथ दो अर्थी देखना भी शुभ माना जाता है।
  4. इसके अलावा अगर आप अर्थी को जलते हुए देखते हैं तो यह सपना बहुत बुरा माना जाता है। ऐसा सपना भविष्य में कुछ अशुभ होने का संकेत माना जाता है।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...