Shukra Gochar
Shukra Gochar

Zodiac Signs for Government Job: सरकारी नौकरी करना ज्यादतर लोगों का सपना होता है और इसके लिए कड़ी मेहनत करने की भी जरूरत होती है। हालांकि कुछ लोगों को कई प्रयासों के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाता है। जैसा की हम सब जानते हैं मनुष्य के जीवन में ग्रह नक्षत्रों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ऐसे में इनके द्वारा किसी भी व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और यह जाननें के लिए उत्सुक हैं कि आपको सफलता मिलेगी या नहीं यहां हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनकी भाग्य में सरकारी नौकरी होती है। 

तो चलिए जानते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां और 9 ग्रह होते हैं। हर एक राशि का अपना एक अलग स्वामी ग्रह होता है जिनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के हर पहलू पर पड़ता है जैसे करियर, सेहत, स्वभाव, रिलेशन आदि। अक्सर लोगों को कम मेहनत में बड़ी सफलता मिल जाती है यदि जानकारों की मानें तो यह सब ग्रहों और नक्षत्रों का खेल होता है। यानी कुछ लोगों का भाग्य पक्ष मजबूत होता है और उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ज्यादा परिश्रम नहीं करना पड़ता। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें किस्मत का साथ थोड़ा कम मिलता है। 

सिंह: इस राशि का चिन्ह सिंह है और सिंह वाले शेर की तरह ही बहादुर होते हैं। यह एक बार जो ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। यह काफी परिश्रमी होते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। हालांकि गुस्सा इनकी नाक पर होता है, ऐसे में कई बार इनका अनियंत्रित क्रोध इनका बनता काम भी बिगाड़ देता है। अगर ये सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करते हैं तो इन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है। केवल सरकारी नौकरी ही नहीं बल्कि सिंह राशि के जातक जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां खूब तरक्की प्राप्त हैं।

Guru Favourite Rashi
Guru Favourite Rashi

कन्या: कन्या राशि वाले काफी बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इन्हें हर चीज व्यवस्थित पसंद होती है। यह काफी दलायु स्वभाव के होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। अपने करियर को लेकर ये किसी भी तरह का, समझौता नहीं करते हैं। यानी इनका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर होता है। इन्हें छोटी मोटी नौकरी करना पसंद नहीं होता है और ये जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। अगर ये सरकारी नौकरी करते हैं तो किसी उच्च पद पर ही कार्यत रहते हैं।  

तुला: इस राशि के जातक अपने दम पर ही जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं। ये मेहनत में विश्वास रखते हैं और इनका यही गुण इन्हें दूसरों से आगे रखते हैं। तुला राशि वाले ज्यादातर सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं और अपनी मेहनत के बल पर ये सफलता भी पाते हैं। हालांकि कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद इन्हें सफलता नहीं मिल पाती है लेकिन फिर भी ये अपना प्रयास जारी रखते हैं।