Overview: होली के रंगों से हाइलाइट वाले बालों को कैसे बचाएं?
अगर आपने भी बालों में हाइलाइट्स करवाए हुए हैं और होली खेलने से डर लग रहा है, तो आपको कुछ आसान ब्यूटी हैक्स की मदद ले सकते हैं। इससे आप होली के रंगों से अपने हाइलाइटेड बालों को खराब होने से बचा सकते हैं।
Holi 2025 Beauty Tips: होली ऐसा त्योहार है, जब आप किसी को भी रंग लगाने से रोक नहीं सकते। होली पर लोग जमकर मस्ती करते हैं। इसके बाद, कहां ही किसी को अपने बालों या स्किन की फिक्र रह जाती है, लेकिन बाद में अगर इन्हें नुकसान हो जाए, तो बहुत पछतावा होता है। अगर आपने अपने बालों में पहले से ही केमिकल ट्रीटमेंट लिया हुआ है, तो आपको होली वाले रंगों से उनका बचाव करना होगा। बहुत से लोगों के बालों में हाइलाइट्स होते हैं।
अगर आपने भी बालों में हाइलाइट्स करवाए हुए हैं और होली खेलने से डर लग रहा है, तो आपको कुछ आसान ब्यूटी हैक्स की मदद ले सकते हैं। इससे आप होली के रंगों से अपने हाइलाइटेड बालों को खराब होने से बचा सकते हैं।
बालों को हमेशा बांधकर रखें

होली पर बहुत से लोग हेयरस्टाइल बनाते हैं, लेकिन आपको अपने बालों को खुला रखने से बचना होगा। कोशिश करें, इन्हें अच्छे से बांधकर रखें। इससे बालों में रंग कम लगेगा और उन्हें नुकसान भी कम होगा। आप चाहें, तो टाइट बन या फिर चोटी बना सकते हैं। इससे कलर आपके बालों में नहीं घुस पाएगा। इससे हाइलाइट्स भी खराब नहीं होंगे। इसके अलावा, हेयरवॉश करने में भी आपको काफी आसानी होगी।
रात को ही लगा लें तेल
होली से एक रात पहले ही अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से तेल लगा लें। इससे कोई भी गंदगी और रंग आपके स्कैल्प के सीधे संपर्क में नहीं आ पाएंगे। इससे आपके बालों के हाइलाइट्स भी खराब नहीं होंगे। इसके अलावा, रंग से खेलने के बाद बाल बहुत ज्यादा ड्राई भी नहीं होंगे। तेल आपके बालों पर रंगों को जमने से रोकेगा और बाल धोने पर रंग भी आसानी से छूट जाएगा।
बालों को कवर करके रखें

हाइलाइट्स पर आपने अगर काफी पैसा खर्च किया है और उन्हें खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको होली खेलते हुए उन्हें कवर करके रखना चाहिए। आप किसी टोपी, स्कार्फ या फिर कपड़े की मदद से बालों को अच्छे से ढक सकते हैं। इससे आपके बालों पर रंग टिकेगा ही नहीं।
होली से बाद लगाएं ये DIY हेयर पैक
होली में अगर आपके बालों पर कलर लग गया है, तो उसे अपने हाइलाइट्स से हटाने के लिए आप घर पर एक हेल्दी हेयर पैक भी बना सकते हैं। इसके लिए 1 अंडा और जैतून का तेल मिला लें। इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए बालों और स्कैल्प पर लगाएं। बाद में बालों को वॉश कर लें। इससे सारा रंग आसानी से निकल जाएगा।
जेंटल शैंपू यूज करें

हाइलाइटेड बालों को धोने और रंग साफ करने के लिए आपको किसी जेंटल शैंपू का ही इस्तेमाल करना होगा। इससे बालों को रंगों की वजह से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। इस तरीके से आपके बालों में ड्राईनेस और रफनेस भी नहीं आएगी।
