होली के रंगो से बाल हो सकते हैं खराब, जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स: Holi Hair Care
Holi Hair Care

Holi Hair Care: देश भर में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बाजार में हर तरफ कलर, गुलाल और पिचकारी से सजी हुई दुकानें नजर आ रही है। होली वैसे तो होलिका दहन से ही शुरू हो जाती है। इस दिन रंगो के साथ-साथ सबके घरों में कई पकवान भी बनाए जाते है। हालांकि, सभी को अगले दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इस दिन बड़े हो या बच्चे सभी अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ रंगो से खूब मस्ती करते है और एक दूसरे पर गुलाल के साथ पक्के कलर का इस्तेमाल भी करते है।

होली यानी रंगो का त्योहार। हालांकि, रंगो के ज्यादा इस्तेमाल से हमारी स्किन और हेयर भी खराब हो सकते है। क्योंकि आज के दौर में नेचुरल से ज्यादा केमिकल वाले रंगो और पक्के कलर का इस्तेमाल होता है। इसीलिए हमें ध्यान रखना चाहिए की हम किस तरह का गुलाल या कलर उपयोग कर रहे है। मगर, ये जांचना मुश्किल है। इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम ये जानेंगे कि हम किस तरह केमिकल वाले रंगो से अपने हेयर को सुरक्षित रख सकते है।

Also read: होली पर रखें अपनी स्किन का ध्यान, केमिकल और पक्के रंगो से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स: Holi 2024 Skin Care

अपने बालों में तेल लगाएं

होली के दिन अपने दोस्तों के साथ घूमना, एक दूसरे पर अंधाधुंध रंगो की बौछार करना आम बात है। मगर बाजार में मिलने वाले केमिकल और पक्के कलर आपके बालों को खराब कर सकता है। होली खेलने से पहले बालों में नारियल या जैतून का तेल लगाएं। यह एक सुरक्षात्मक लेयर पैदा करता है, जिससे बाद में रंगों को धोना आसान हो जाता है।

अपने बालों को ढकें

होली के रंगो का स्किन और बालों पर बुरा असर हो सकता है। इसीलिए बालों को रंगों और पानी के सीधे संपर्क से बचाने के लिए स्कार्फ या टोपी पहनें। इससे केमिकल या पक्का कलर बालों में नहीं जा पाएगा और हेयर पर रंगो का कोई प्रभाव नहीं होगा।

गर्म पानी से बचें

माना जाता है कि होली खेलने के बाद गर्म पानी से स्किन और हेयर से रंग निकालना आसान होता है। लेकिन यह त्वचा को रूखा बना सकता है। रंग छुड़ाने के लिए गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी आपके बालों का प्राकृतिक तेल छीन सकता है और नुकसान को बढ़ा सकता है।

हल्के शैम्पू का उपयोग करें

बालों में कभी रंग या पक्का कलर चला जाए। तो अपने बालों को और अधिक नुकसान पहुँचाए बिना रंगों को धोने के लिए एक सौम्य, सल्फेट-मुक्त शैम्पू का उपयोग करें। क्योंकि सल्फेट मुक्त शैंपू काफी बेहतर तरह से बालों को साफ करते है और इससे स्किन को भी कोई हानि नहीं होती है।

गहरी कंडीशनिंग

धोने के बाद, नमी बहाल करने और अपने बालों को बनाने के लिए एक पौष्टिक कंडीशनर का उपयोग करें। इस दौरान एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि कोशिश करें होली के उत्सव के दौरान अपने बालों को बहुत बार न धोएं, क्योंकि इससे उनमें रूखापन आ सकता है।