Alia Bhatt Birthday
Alia Bhatt Birthday Credit: Instagram/Alia Bhatt

Overview:

आलिया अपने परिवार के हर फंक्शन में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं। वह मॉर्डन बहुओं के लिए एक फैशन आइकन हैं। आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना बर्थ-डे मना रही हैं।

Alia Bhatt Dress: बॉलीवुड की ब्यूटिफुल एक्ट्रेस और कपूर खानदान की टैलेंट बहू आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना बर्थ-डे मना रही हैं। 31 साल की आलिया अपने परिवार के हर फंक्शन में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं। वह मॉर्डन बहुओं के लिए एक फैशन आइकन हैं। अगर आप भी ट्रेडिशनल और मॉर्डन फैशन का फ्यूजन चाहती हैं तो आलिया के स्टाइल्स आपके काम आ सकते हैं।

सादगी में अदा

अपने देवर अदार जैन की शादी में आलिया भट्ट रोज पिंक सीक्वेंस साड़ी में नजर आईं। इसके साथ डीप नेक का स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची के बंगाल रॉयल ज्वेलरी कलेक्शन से स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस पहना। आलिया ने अपने मेकअप और हेयर डू पर खास ध्यान दिया। ऐसा लुक आपको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना सकता है।

गरारा है कंफर्टेबल

फैमिली फंक्शन में ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश भी दिखना है तो गरारा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप आलिया की तरह मिरर वर्क शॉर्ट कुर्ती के साथ प्रिंटेड गरारा ट्राई कर सकती हैं। आलिया का यह आउटफिट डिजाइनर अनुष्का खन्ना ने डिजाइन किया है। ऐसा आउटफिट आपको लुक भी देगा और कंफर्टेबल भी रहेगा।

लहंगा विद स्टाइल

वैसे तो लहंगा एक ट्रेडिशनल आउटफिट है। लेकिन स्टाइलिश ब्लाउज से आप इसे भी मॉर्डन लुक दे सकती हैं। आलिया का यह लहंगा मॉर्डन अवतार के लिए परफेक्ट है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने यह पैचवर्क लहंगा तैयार किया है। इसके स्टाइलिश ब्लाउज से आपका लुक निखर सकता है।

ऐसे दिखें क्लासिक

कभी-कभी सादगी में भी आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। आलिया का यह सोबर लुक इसका उदाहरण है। एक्ट्रेस ने क्लोदिंग ब्रांड अनविला की यह कस्टम मेड पीली साड़ी वियर की है। साड़ी ‘बाग’ थीम पर बनी है। जिसमें चिड़िया, सारस, हिरणों के साथ ही केले के पत्तों और फूलों को एवियरी पैटर्न पर उकेरा गया है। पूरी साड़ी पर एप्लिक और आरी की कढ़ाई की गई है। सिंपल से दिखने वाली यह क्लासिक साड़ी आपको लुक भी क्लासिक देगी।

ब्लैक है बेस्ट

किसी भी पार्टी के लिए ब्लैक कलर का आउटफिट बेस्ट माना जाता है। अगर आप साड़ी ही वियर ​करना चाहती हैं तो आलिया का यह लुक फॉलो कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने सिंपल ब्लैक वेलवेट साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ वियर किया है। सिंपल गोल्डन बॉर्डर इस साड़ी को सोबर लुक दे रहा है। गले में लेयर्ड व्हाइट पर्ल नेकलेस आपको पार्टी लुक देगा। अगर आपके घर में भी शादी-सगाई में कोई कॉकलेट पार्टी रखी गई है। तो आप यह लुक अपना सकती हैं।

अजरक प्रिंट है ट्रेंड

स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो ट्रेंड को फॉलो करना न भूलें। आपको लेटेस्ट ट्रेंड की जानकारी होनी चाहिए। इन दिनों अजरक प्रिंट बहुत ट्रेंड में है। एक इवेंट में आलिया ने यह अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की यह स्टाइलिश अजरक प्रिंट साड़ी वियर की है। इस पूरी साड़ी में शानदार सीक्वेंस और मिरर वर्क किया गया है। यह वर्क इस साड़ी को हैवी लुक दे रहा है। आप इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियों में आपको ढेर सारे प्रिंट और कलर्स भी आसानी से मिल जाएंगे।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...