Shraddha Kapoor Mumbai Home
Decor Tips From Shraddha Kapoor’s Home

Shraddha Kapoor Home: सोशल मीडिया पर 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ आए दिन बेहद खूबसूरत। और नेचुरल सेल्फी फोटोज शेयर करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मुंबई के सुपर लक्जरी घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। आशिकी 2 और स्त्री से फैंस के दिलों पर राज करने वाली श्रद्धा असल जिंदगी में ट्रैवलिंग, फूड और नेचुरल सेल्फीज की शौकीन हैं। जिसके चलते वे आए दिन अपने घर से कई नेचुरल फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

ऐसे में अगर आप भी श्रद्धा कपूर के नेचुरल होम फोटोज पसंद करते हैं। तो आपको बता दें, श्रद्धा मुंबई में एक लग्जरी सी फेसिंग घर में रहती हैं। जिसे देख आप खूबसूरत आर्टवर्क से लेकर वॉर्म लाइटिंग और मार्बल फ्लोरिंग तक कई बेहतरीन डेकोर आइडियाज जान सकते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए श्रद्धा कपूर के अपार्टमेंट से 5 डेकोर टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी अपने घर को लग्जरी मॉडर्न लुक दे सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के सी फेसिंग घर से लें ट्रेंडी डेकोर इंस्पिरेशन

रिच वुडन वर्क

जी हां.. अगर आप अपने घर या अपार्टमेंट को रिच और सुपर क्लासी लुक देना चाहती हैं। तो श्रद्धा कपूर के घर का रिच वुडन वर्क देख इंस्पिरेशन ले सकती हैं। श्रद्धा कपूर के फोटोज में रिच वुडन फर्नीचर और एस्थेटिक्स अक्सर देखने मिलते हैं। जिसे देख आप भी अपने घर में न केवल वुडन फर्नीचर बल्कि ट्रेंडी वुडन फ्लोरिंग और वुड कॉफी टेबल के साथ एस्थेटिक वुडन वॉडरोब आदि शामिल कर सकती हैं। जो आजकल काफी ट्रेंडी है और घर को वॉर्म लुक देता है।

एस्थेटिक व्हाइट इंटीरियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फोटोज को देखकर लगता है। कि उनका फेवरेट फोटो कॉर्नर वॉर्म वुडन फर्नीचर और चिक व्हाइट वॉल्स है। जो हर फोटो में एस्थेटिक लगता है। ऐसे में श्रद्धा के घर के इंटीरियर की बात करें तो क्लासी व्हाइट वॉल्स के साथ वुडन फर्नीचर लिविंग एरिया को एस्थेटिक लुक देता है। ऐसे में आप भी अपने घर को ट्रेंडी एस्थेटिक के साथ लक्जरी लुक देना चाहती हैं। तो इंटीरियर के लिए क्लासिक व्हाइट चुन सकती हैं।

नेचुरल ग्रीन स्पेस

आजकल एनवायरमेंट में बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए घर में इनडोर प्लांट्स और ग्रीनरी होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की इनडोर बालकनी से इंस्पिरेशन लेकर घर में नेचुरल ग्रीन स्पेस तैयार कर सकती हैं। घर में फ्रेशनेस और पॉजिटिविटी ऐड करने के लिए आप श्रद्धा की तरह कलरफुल पोट्स में ग्रीन इनडोर प्लांट्स लगाकर घर में एक ग्रीन कॉर्नर तैयार कर सकती हैं। आपको बता दें व्हाइट इंटीरियर और ट्रेंडी वुडन फ्लोरिंग के साथ ग्रीन प्लांट्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। जिसे आप बालकनी में ट्राई कर सकती हैं।

पिक्चर परफेक्ट आर्टवर्क

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के मुंबई अपार्टमेंट की वाइब काफी खूबसूरत और वॉर्म है। क्योंकि उन्होंने व्हाइट वॉल्स को मार्बल फ्लोरिंग के साथ यूनिक आर्टवर्क और स्टेटमेंट स्टोन और वुडन स्कल्पचर्स के साथ स्टाइल किया है। ऐसे में अगर आप भी अपने अपार्टमेंट में थोड़ा ड्रामा ऐड करना चाहती हैं। तो श्रद्धा के होम डेकोर से इंस्पिरेशन लेकर व्हाइट वॉल्स पर खूबसूरत आर्टवर्क, रिच वुडन वर्क और वॉर्म लाइट्स शामिल कर सकती हैं। ऐसा करने से आप आसानी से अपने अपार्टमेंट को सुपर ट्रेंडी और लग्जरी स्टाइल में डिजाइन कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...