आलिया के साड़ी आउटफिट्स को करें ट्राई, दिखेंगी बेहद खास: Alia Traditional Saree
Alia Traditional Saree

Alia Traditional Saree: अगर आप ट्रेडिशनल अटायर में आग लगाने की कला सीखना चाहती हैं, तो इसके लिए आलिया भट्ट से बेहतर इंस्पो भला कौन होंगी? साड़ी में अपने हसीन लुक्स से स्ले करने वाली इस अदाकारा की फैशन स्टाइलिंग इतनी खास है कि हर कोई इनका दीवाना है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपके साड़ी लुक्स भी आलिया की तरह ही बेहद खास हो तो इस लेख को अंत तक पढ़िएगा। आइए जानते हैं आलिया के बेस्ट फाइव साड़ी लुक्स के बारे में।

Also read : सर्दियों में स्वेटर में दिखना चाहती हैं सबसे अलग, तो इन तरीकों से करें स्टाइल: Sweater Styling Tips

आलिया के इन ट्रेडिशनल लुक्स ने मचाया जमकर धमाल : Alia Bhatt Traditional Saree Looks

रॉयल क्वीन

एलिगेंस की रानी कही जाने वाली आलिया बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती को कॉम्प्लीमेंट करती है उनकी शानदार फैशन च्वाइस। एक खास पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने अपने एक ऐसे ही बेहद शानदार रॉयल क्वीन लुक को रिवील किया था, जिसको आप भी बड़ी आसानी से ट्राई कर सकती हैं। इटियां रंग की ऑल ओवर प्रिंट कम एंब्रॉयडर्ड साड़ी को आलिया ने एक बेहद खास ग्रेइश ब्लू स्टॉल के साथ कैरी किया था। उनका ये ओवरऑल लुक टेन ऑन टेन है, जिसको आप भी ट्राई कर सकती हैं।

सिंपल और एलिगेंट

एक खास लुक में आलिया के फैंस तब उनके मुरीद हो गए जब उन्होंने एक बेहद सिंपल येलो साड़ी कैरी करके भी सभी का मन मोह लिया। बता दें ऑर्गेंजा येलो बेस पर मल्टीकलर पैच एंब्रॉयडरी वाली इस साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। अगर आप भी किसी खास फंक्शन में ऐसे ही सिंपल लुक में आग लगाना चाहती हैं, तो आलिया के ये लुक आपके काम आने वाला है। चोकर पर्ल ज्वैलरी और खास हेयर स्टाइल ने आलिया के इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

रानी वाला पिंक

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सबने सुनी थी आलिया की ज़ुबानी। एक तरफ जहां आलिया के उस दमदार किरदार को काफी पसंद किया गया था, वहीं आलिया की हर साड़ी भी काफी कुछ कहती थी। एक खुले विचारों वाली लड़की का यह साड़ी वाला हॉट अवतार सबको बेहद पसंद आया था। आप चाहें तो आलिया यानिकि रानी के इस अवतार की इंस्पायर्ड प्लेन रानी पिंक साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि ये बेहद अलग है।

ग्रे इतना ग्रेट

ग्रे कलर बेहद कुल कलर्स की श्रेणी में आता है, लेकिन इस कलर की साड़ी को कैरी कर आलिया ने इसकी कूलनेस को दोगुना बढ़ा दिया। परफेक्ट ग्रे साड़ी और डायमंड स्टडेड ज्वेलरी का ये खास आलिया लुक हर किसी को बेहद पसंद आया है। आप चाहें तो कोटराई इंस्पायर्ड इस लाइन्ड साड़ी को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। फ्लोरल ब्लाउज और फ्लोरल आर्म एक्सेसरी ने इस लुक को और भी खास बना दिया है। आलिया के इस लुक पर उनको टेन ऑन टेन दिए जाएं तो भी कम हैं।

आलिया वाला सफेद

वैसे तो साड़ी में आलिया खूब जचती हैं, लेकिन व्हाइट साड़ी और आलिया की जोड़ी का तो कोई तोड़ ही नहीं है। गंगुबाई में सफेद साड़ी के हर लुक से आलिया ने अपने फैंस की नींद उड़ा दी थी। लेकिन ये खास व्हाइट सेल्फ एंब्रॉयडर्ड साड़ी का लुक भी बेहद खास है। आप चाहें तो इसको ट्राई कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...