Gudi Padwa 2025 Look
Gudi Padwa 2025 Look

Overview:

इस साल गुड़ी पड़वा का त्योहार 30 मार्च, 2025 को मनाया जाएगा। माना जाता है कि गुड़ी पड़वा के दिन ही ब्रह्म देव ने इस संसार का निर्माण किया था। इसी दिन से चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत होने जा रही है।

Gudi Padwa 2025 Look: गुड़ी पड़वा का महापर्व हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। हिंदू नववर्ष के प्रारंभ के इस दिन को वैसे तो देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व की धूम ही कुछ अलग होती है। इस साल गुड़ी पड़वा का त्योहार 30 मार्च, 2025 को मनाया जाएगा। माना जाता है कि गुड़ी पड़वा के दिन ही ब्रह्म देव ने इस संसार का निर्माण किया था। इसी दिन से चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत होने जा रही है। यही कारण है कि महिलाएं इस दिन की खास तैयारियों में अभी से जुट गई हैं। अगर आप भी गुड़ी पड़वा पर ट्रेडिशनल रूप में नजर आना चाहती हैं तो कुछ लुक्स आप फॉलो कर सकती हैं।

रश्मिका का दमदार लुक

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के दमदार लुक ने सभी को इंप्रेस कर दिया है। इस गुड़ी पड़वा पर आप भी रश्मिका की तरह पैठाणी सिल्क साड़ी वियर कर सकती हैं। साथ में पहनें महाराष्ट्रियन स्टाइल नथ। इस लुक को पाने में आपकी हेयर स्टाइल भी बहुत महत्वपूर्ण होगी। आप गजरे के साथ टाइट बन बनाएं। और फिर लगाएं मोटी सी बिंदी। लुक को कंप्लीट करने के लिए ट्रेडिशनल ज्वेलरी वियर करना न भूलें।

माधुरी का सिंपल अंदाज

एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित अपनी जड़ों से जुड़ी हैं। वह हर साल गुड़ी पड़वा का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं। इस दौरान वह हमेशा ट्रेडिशनल अवतार में दिखती हैं। अगर इस गुड़ी पड़वा पर आप भी एक सिंपल और इंप्रेसिव लुक अपनाना चाहती हैं तो माधुरी का यह अंदाज आप फॉलो कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने डार्क ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी वियर की है। इसके साथ उन्होंने सिंपल हेयर स्टाइल रखा है। महाराष्ट्रियन नथ के साथ सिंपल ज्वेलरी उन्होंने वियर की है। सिंपल मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। आप भी इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

कुछ अलग करें ट्राई

अगर आप इस गुड़ी पड़वा पर कुछ नया लुक ट्राई करना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल भी हो और स्टाइलिश भी तो एक्ट्रेस शरवरी वाघ का यह लुक आप फॉलो कर सकती हैं। शरवरी ने मजेंटा कलर की गोल्डन बॉर्डर सिल्क साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट में हैवी वर्क ब्लाउज वियर किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने टाइट बन बनाया है और गजरे से उसे सजाया है। हैवी ईयररिंग्स आपको फेस्टिव लुक देंगे। डेवी मेकअप से आप लुक को कंप्लीट करें।

नजरें नहीं हटेंगी आपसे

गुड़ी पड़वा खुशियों का त्योहार है और रंग इन खुशियों को बहुत ही बेहतर तरीके से दर्शाते हैं। अगर आपके ऑफिस में गुड़ी पड़वा की पार्टी है तो आप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का यह लुक फॉलो कर सकती हैं। ब्राइट कलर का अनारकली सूट वियर करें। इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल नथ वियर की है। मैसी बन आपको कूल लुक देगा। हेयर बन में कुछ फूल लगाएं और लाइट मेकअप से लुक को कंप्लीट करें। यकीन मानिए आपके इस सिंपल लुक से सभी इंप्रेस हो जाएंगे।

चुनें डार्क कलर की साड़ी

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी अपने ट्रेडिशनल लुक्स को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहती हैं। इस गुड़ी पड़वा पर आप सोनाली का यह ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन स्टाइल फॉलो कर सकती हैं। इस फेस्टिवल पर आप डार्क कलर की सिल्क साड़ी वियर करें, क्योंकि त्योहारों पर गहरे रंग काफी अच्छे लगते हैं। लाल रंग की साड़ी शुभ मानी जाती है। ऐसे में आप भी सोनाली की तरह लाल रंग की सिल्क साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट में डार्क ग्रीन कलर का ब्लाउज वियर करें। बालों को साइड पार्ट कर्ल करें। नथ, चोकर और स्टैर्डड इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करें। हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहनें और आप हो जाएंगी फेस्टिवल के लिए रेडी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...