A winding mountain road viewpoint with parked vehicles and people enjoying misty green hills and lush valleys in the background.
Chikhaldara Hill Station

Summary: Chikhaldara Hill Station: महाराष्ट्र की हरियाली में बसा सुकून और एडवेंचर का ठिकाना

अमरावती से 85 किमी दूर चिखलदरा हिल स्टेशन झरनों, घने जंगलों और पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर है।
यहां पंचबोल पॉइंट, भीम कुंड और गुगामल नेशनल पार्क प्रकृति व रोमांच का परफेक्ट मेल पेश करते हैं।

Chikhaldara Hill Station: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल यह सभी भारत के सबसे प्रसिद्ध और सुंदर राज्यों में से एक है। हर जगह की अपनी खास परंपरा और संस्कृति है, जो लोगों के बीच प्रसिद्ध है। हर जगह जाने पर एक अलग माहौल, त्योहार, पहनावे और रहन-सहन से रूबरू होने का मौका मिलता है। महाराष्ट्र भी भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है।

महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जहां आपको आधुनिकता की भागदौड़ से भरे महानगर, समुद्र के सुरम्य तट, नदी, पहाड़, झरने, झील और प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां हिल स्टेशंस भी मौजूद है जहां पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ हसीन वादियों के बीच बेहतरीन समय गुजार सकते हैं। अमरावती महाराष्ट्र के प्रसिद्ध स्थान में से एक है। आप में से कुछ लोग यहां गए भी होंगे। आज हम आपको अमरावती नहीं बल्कि यहां से कुछ ही दूरी पर बसे एक खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। यहां जाने के बाद आपको अद्भुत नजारों का आनंद लेने को मिलेगा।

महाराष्ट्र के अमरावती से अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ किसी ऐसी जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं। जहां आप प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकें तो चिखलदरा बिल्कुल बेस्ट है। यहां जाने के बाद आपको स्वर्ग का एहसास होने वाला है क्योंकि यहां के प्राकृतिक नजारे बहुत ही खूबसूरत है।

अमरावती से 85 किलोमीटर दूर मौजूद चिखलदरा हिल स्टेशन अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, झरने, झील, पहाड़ जंगल के लिए पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो प्रकृति के बीच शांति और सुकून भरा समय गुजार सकेंगे। यह जगह सबसे ज्यादा अपने खूबसूरत जंगल झरनों और बाइक राफ्टिंग के लिए पहचानी जाती है। जो लोग एडवेंचर की शौकीन हैं, वह यहां पर बाइक राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर कुछ फेमस पॉइंट्स भी है, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए।

A beautiful waterfall cascading down lush green hills, surrounded by dense greenery and a serene natural atmosphere.
Bhim Kund

यह चिखलदरा में मौजूद पर्यटकों के बीच सबसे मशहूर जगह है। इस जगह को खूबसूरत पहाड़ी दृश्य के लिए पहचाना जाता है। यहां पास ही में कॉफी का बागान भी मौजूद है जहां आप घूम सकते हैं। मानसून में यह जगह स्वर्ग से काम नहीं लगती। आप अपने पार्टनर दोस्तों और परिवार के साथ यहां मौज मस्ती भरा समय गुजार सकते हैं।

अगर आपको प्रकृति को करीब से देखना और वन्य जीवों को जानना पसंद है तो आप चिखलदरा के इस नेशनल पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर आपको तेंदुआ, हिरण, शेर कई तरह के जानवर और पक्षी देखने को मिल जाएंगे। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह स्थान आपके लिए ही बना है।

चिखलदरा का भीमकुंड बहुत ही शानदार है। इसी नाम का एक कुंड मध्य प्रदेश में भी मौजूद है। चिखलदरा का यह कुंड पहाड़ों के बीच मौजूद है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने इस जगह को खोजा था। उस समय से यह पर्यटक स्थल के तौर पर प्रसिद्ध है।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन चिखलदरा का संबंध महाभारत से बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अपने अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां पर कुछ समय बिताया था। जानकारी के मुताबिक पांडव जब यहां आए थे तो यहां के राजा विराट हुआ करते थे। पांडव अज्ञातवास में थे इसलिए उन्होंने राजा के यहां नौकर के रूप में काम किया था। यहां पर जो भी सैलानी आते हैं उन्हें महाभारत से जुड़ी रोचक जानकारियां जानने को मिलती है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...