Matheran Hill Station
Matheran Hill Station

Matheran Hill Station: महाराष्ट्र की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। इस राज्य की संस्कृति, बोली पर त्यौहार हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। यहां पर घूमने फिरने के लिए भी बहुत कुछ मौजूद है। मायानगरी मुंबई की चकाचौंध की बात करें या फिर पुणे के पास मौजूद हिल स्टेशन की यहां सब कुछ बहुत ही खूबसूरत है।

महाराष्ट्र की इन्हीं हसीन वादियों में मौजूद पश्चिमी घाट में माथेरान नाम की एक सुंदर सी जगह मौजूद है। यह हिल स्टेशन है जो अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है। यहां से दूर तक हरे-भरे पहाड़ का नीला आसमान दिखाई देता है। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन है और प्राकृतिक जगह पर जाना पसंद करते हैं तो आपको एक बार यहां का दीदार जरूर करना चाहिए।

माथेरान हिल स्टेशन बहुत ही खूबसूरत है क्योंकि यहां पर हर तरफ हरियाली और पहाड़ है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस नियम की वजह से यहां पर प्रदूषण नहीं होता और हवा हमेशा शुद्ध रहती है।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन माथेरान सबसे साफ हिल स्टेशन होने के साथ भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन भी है। आर्थिक राजधानी मुंबई से बाहर अगर आप प्रकृति के नजारों का आनंद उठाना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। सबसे छोटे हिल स्टेशन में आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

आप माथेरान जाएंगे तो यहां पर आपको बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा। यहां घूमने के लिए कई सारे व्यू प्वाइंट और झीलें मौजूद है। आप मंकी पॉइंट, इको पॉइंट, मनोरमा प्वाइंट,सनराइज सनसेट प्वाइंट, चॉक प्वाइंट, लिटिल चॉक जैसी जगह देखने को मिलेगी। इन सभी जगह से प्रकृति के सुंदर नजारे दिखाई देते हैं जो आप का दिल जीत लेंगे।

माथेरान में आपको खूबसूरत झरने और झील भी देखने को मिलेगी। इनका ठंडा पानी और पानी से टकराकर आती हवा आपका पूरा मूड रिफ्रेश कर देगी। आप यहां पर टॉय ट्रेन की जर्नी का आनंद भी ले सकते हैं। बड़ों से लेकर बच्चों तक के बीच यह बहुत प्रसिद्ध है और यह सफर काफी रोमांचक होता है।

माथेरान केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगह नहीं है बल्कि एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी यह बेस्ट है। यहां पर कैंपिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर दूसरी एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद भी लिया जा सकता है।

माथेरान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आता है। मुंबई से यह 92 किलोमीटर और पुणे से एक 121 किलोमीटर दूर पड़ता है। रेल मार्ग सड़क मार्ग दोनों के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। नेरल से माथेरान तक टॉय ट्रेन चलती है जिससे आप यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग: अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो मुंबई से बदलापुर कर्जत होते हुए नेरल पहुंच सकते हैं। पुणे से अगर जाना है तो मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे बेहतरीन रहेगा।

ट्रेन से: माथेरान हिल स्टेशन ट्रेन से भी पहुंचा जा सकता है। नेरल यहां का सबसे नजदीकी हिल स्टेशन है। आप कर्जत और खोपोली से यहां पर पहुंच सकते हैं।

टॉय ट्रेन: अगर आप पहाड़ों की सुंदरता को पास से देखना चाहते हैं तो दो फीट चौड़ी नैरो गेराज लाइन पर टॉय ट्रेन चलती है। यह आपको घुमावदार रास्ता और खाई के बीच से होकर माथेरान बाजार के बीच बने हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचा देगी। यह सफर रोमांच से भरा हुआ और खतरनाक होता है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...