Top 10 Roti Maker
Top 10 Roti Maker

Top 10 Roti Maker: आज के समय में ऑफिस जाने वाली महिलाओं के पास इतना वक़्त नहीं होता कि वो किचन के काम और खाना बनाने में ज्यादा वक़्त दे सकें। इसलिए उनके किचन में पारंपरिक टूल्स की जगह छोटे-छोटे एप्लाइंसेस ने ली है। इन्ही एप्लाइंसेस में एक है रोटी मेकर, जिसमें बिना चकला-बेलन के आप झटपट गोल और एक सामान रोटी तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं इलेक्ट्रिक रोटी मेकर जो बिना झंझट के आपको परफेक्ट रोटी तैयार करके देगा। चलिए देखते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज।

लॉन्गवे

ये रोटी मेकर मल्टी मेकर है। इसमें न सिर्फ रोटी बल्कि पराठा, डोसा और चिला आदि भी बना सकते हैं। इसकी वॉट क्षमता 1000 है। इसकी प्लेट नॉन-स्टिक हैं जिससे इसकी सफाई करना आसान हो जाता है। इसके मॉडल Roti Master की कीमत 4,890 रूपये है।

डिजिस्मार्ट

digismart
digismart

इस रोटी मेकर में आप ऑमलेट, पेनकेक्स, डोसा, पराठे और चिला बना सकते हैं। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील और प्लेट्स पर नॉन-स्टिक कोटिंग है। इसकी वॉट क्षमता 1000 है और ये ऑटो शट-ऑफ फंक्शन से लैस है। इसके मॉडल Multi-maker की कीमत 4,290 रूपये है।

इलेक्ट्रो स्काई

950 वॉट वाले इस इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक मल्टी मेकर में पूरी, रोटी, ऑमलेट, डोसा, चिला और खाकरा भी बना सकते हैं। नॉन-स्टिक होने के कारण इसमें कुछ भी चिपकता नहीं है। इसका डायमीटर 8.5 इंच का है। इसके मॉडल Classic की कीमत 2,999 रूपये है।

सनफ्लेम

sunflame
sunflame

900 वॉट वाले इस रोटी मेकर में नॉन-स्टिक कोट वाली कुकिंग प्लेट हैं। ये ऑयल फ़्री कूकिंग के बेस्ट प्रोडक्ट है। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनी हुई है। इसमें एक एलईडी इंडिकेटर दिया गया है। इसके मॉडल 14030-P की कीमत 2,480 रूपये है।

ओटीसी

ये रोटी मेकर शॉक प्रूफ बॉडी और आटोमेटिक कट-ऑफ सुविधा के साथ आता है। इसकी प्लेट्स फूड ग्रेड टेफ्लॉन कोटेड नॉन-स्टिक एल्युमीनियम से बनी है। इसकी वॉट क्षमता 900 है। इसके मॉडल Roti Maker011 की कीमत 2,500 रूपये है।

विंडकोर

windcore
windcore

इस 950 वॉट मल्टी मेकर के साथ आप रोटी, चपाती और खाकरे को बना सकते है। इसकी नॉन स्टिक प्लेट्स आते को चिपकने नहीं देती और उपयोग के बाद आसान सफाई सुनिश्चित करती है। ये ऑटो शट-ऑफ सुविधा के साथ आता है। इसके मॉडल Indian_toaster की कीमत 2,999 रूपये है।

बजाज

ये रोटी मेकर श्रेष्ठतम गुणवत्ता वाले ट्यूबलर एलिमेंट से बना है, जो ऑटोमैटिक कट-ऑफ़ सुविधा से लेस है। इसका तवा टेफ़्लॉन कोटेड नॉन-स्टिक एल्यूमीनियम से बना है। इसकी वॉट क्षमता 900 है। इसके मॉडल ‎C-02 की कीमत 2,699 रूपये है।

प्रीमियर

premiere
premiere

इस रोटी मेकर में आप ऑमलेट, पैनकेक, ब्रेड टोस्ट, उत्तपम आदि बना सकते हैं। ये बेहतरीन क्वालिटी की नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ आता है जिसकी वजह से आटा कभी भी रोटी मेकर के बेस से चिपकता नहीं है। इसकी वॉट क्षमता 900 है। इसके मॉडल PRM-01 900W की कीमत 2,730 रूपये है।

लिब्रा

इस इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक चपाती मेकर का डायमीटर 8.5 इंच का है जो नॉन स्टिक कोटेड हीटिंग प्लेट के साथ आता है। ये टेम्परेचर बनाए रखने के अलावा बिजली बचाता है। इसकी वॉट क्षमता 950 है। इसके मॉडल ‎Multi Maker – Prestige की कीमत 3,299 रूपये है।

प्रेस्टीज

Prestige
Prestige

ये रोटी मेकर इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक स्टेनलेस स्टील हाउसिंग से बना है। इसका डायमीटर 8.5 इंच का है जिससे एक परफेक्ट साइज की रोटी बनती है। इसके साथ आपको एक डेमो सीडी मिलती है जो सही रोटियां बनाने के लिए गाइड करती है। इसके मॉडल PRM 3 की कीमत 3,550 रूपये है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...