Appliances for Baby: बच्चों के लिए बाजार में अलग से एप्लाइंसेस उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप बच्चों के लिए न सिर्फ खाना बना सकते हैं बल्कि बॉटल भी साफ कर सकते हैं। जानिए बेबी एप्लाइंसेस के बारे में।
Also read: Kitchen tips : किचन को हाइजीनिक रखे, फॉलो करे ये 21 रूल्स
बेबी फूड मेकर
बेबी फूड के लिए बाजार में कई फूड प्रोसेसर और फूड मेकर उपलब्ध हैं, जिसमें आप आसानी से बच्चों का भोजन बना सकती हैं। ऐसे ही टॉप 5 बेबी फूड मेकर और प्रोसेसर लेकर आए हैं, जो ऑनलाइन भी मिल रहे हैं।

1) बीबा बेबी मेकर: यह एक फूड स्टीमर, फूड मेकर और फूड प्रोसेसर है, जो ब्लेन्डिंग का काम भी कर सकता है। यह डिशवॉशर सेफ भी है, जिसका रंग ग्रे है। 400 वाट वाले इस बेबी फूड मेकर की कीमत 21,849 रुपये है। यह ऑटो शट ऑफ हो जाता है और आप इसमें रॉ चिकन, फिश, फल या सब्जियां सिर्फ 20 मिनट में पका सकते हैं।
2) 24&7 बेबी फूड प्रोसेसर: यह बेबी फूड प्रोसेसर, ब्लेन्डर, स्टीमर और डिफ्रॉस्टर का भी काम करता है। इसमें आप हेल्दी बेबी फूड्स बना सकते हैं। इसमें बिल्ट इन ग्राइंडर भी है और यह बेबी ग्रीन कलर का है। यह एक हाथ के कंट्रोल के साथ आता है, जो जिंदगी को आसान बना देगा। इसमें आप फल से लेकर मेवों को भी बारीक काट सकते हैं या पीस सकते हैं। इसकी कीमत 4,925 रुपये है।
3) बेबीमूव फूड मेकर: यह फूड मेकर ब्लेन्डर और स्टीमर दोनों का काम कर सकता है। यह डिफ्रॉस्टर, वॉर्मर, स्टेरिलाइजर का काम कर सकता है और यह न्यूट्रिशनिस्ट अप्रूव्ड भी है। 500 वाट वाले ईद फूड मेकर इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इसके साथ रिमोट भी है, जिसकी वजह से इसे ऑपरेट करने में आसानी रहेगी। इसके बाउल की क्षमता 0.6 लीटर है। ब्लेन्डर में 3 स्पीड लेवल हैं।
4) पैनासोनिक इलेक्ट्रिक कुकर: यह इलेक्ट्रिक कुकर ऑटोमैटिक है और ऑटो स्विच ऑफ फंक्शन के साथ आता है। 450 वाट वाला यह कुकर एक बार में 600 ग्राम चावल पका सकता है। इसका कलर बर्गन्डी है और इसकी कीमत 2,695 रुपये है। इसके हीटर पर 5 साल की वारंटी और बाकी प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी है।
5) फूमैटो बेबी कुकर: 500 वाट का यह इलेक्ट्रिक बेबी कुकर चावल, पासता को उबाल और स्टीम कर सकता है। यह 1 साल की वारंटी के साथ आता है और इसमें 4 कलर ऑप्शन भी हैं। 1.5 लीटर क्षमता वाला यह कुकर मेजरिंग कप और स्ट्रेनर के साथ आता है, जिसका मॉडर्न डिजाइन बहुत खूबसूरत है।
बेबी बॉटल स्टेरिलाइजर

बच्चों के बॉटल को स्टेरिलाइज करने के साथ उनके अन्य बर्तनों को साफ करने और रखने के लिए बाजार में बेबी बॉटल स्टेरिलाइजर मिल रहे हैं। हम आपके लिए ऐसे ही टॉप 5 बेबी बॉटल स्टेरिलाइजर लेकर आए हैं, जो ऑनलाइन भी मिल रहे हैं।
एवेंट बॉटल स्टेरिलाइजर: इसकी मदद से आप 2 मिनट में बॉटल और बाकी एक्सेसरीज को माइक्रोवेव में स्टेरिलाइज कर सकते हैं। इसमें बॉटल, पम्प और एक्सेसरीज सब फिट हो सकते हैं। इसके साथ ट्रैवल फ्रेंडली बैग्स भी आते हैं। यह व्हाइट कलर का है और इसके साथ 5 माइक्रोवेव स्टेरिलाइज बैग्स आते हैं। इसकी कीमत 4998 रुपये है।
वेगा इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइजर: व्हाइट कलर का यह इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइजर ड्रायर के साथ आता है। इसके साथ 72 वाटर वाइप्स और मैनुअल ब्रेस्ट पम्प भी मिल रहा है। इसकी कीमत 6,230 रुपये है। यह 4 इन 1 स्टेरिलाइजर बेबी के बॉटल से 99 प्रतिशत कीटाणुओं को खत्म करता है। इसका इस्तेमाल आप स्टीमिंग के साथ स्टेरिलाइजिंग, फूड स्टीम करने और ड्राइड बॉटल रखने के लिए भी कर सकते हैं। यह 10 मिनट में बॉटल को स्टेरिलाइज कर सकता है।
9-इन-1 बेबी फीडिंग बॉटल स्टेरिलाइजर: यह मल्टी फंक्शन के साथ आता है और बच्चे से जुड़ी हर जरूरत को हैंडल कर सकता है। इसमें आप 3 से 6 मिनट के अंदर दूध गरम कर सकते हैं, कुछ मिनट में ही बच्चे का खाना तैयार कर सकता है। यह बच्चों के बर्तन भी स्टेरिलाइज कर सकता है। इसमें आप एक साथ 2 बॉटल रख सकते हैं, दो मील पका सकते हैं। यह बिल्ट इन सेन्सिंग टेम्परेचर के साथ आता है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है।
बेबीहग स्टेरिलाइजर: बीपीए फ्री यह बॉटल स्टेरिलाइजर 99.9 प्रतिशत बैक्टीरिया को मारता है। यह 8 मिनट में शानदार तरीके से स्टेरिलाइज करता है। यह इतना बड़ा है कि इसमें 6 बेबी बॉटल और विभिन्न तरह के एक्सेसरीज समा सकते हैं। यह कम्पैक्ट ट्रांसपैरेंट यूनिट है, जिसमें आप बाहर से स्टेरिलाइज साइकिल को देख सकते हैं। यह ड्यूरेबल स्टेनलेस स्टील हीटर के साथ आता है, जिसे आसानी से साफ कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,848 रुपये है।
किको बॉटल स्टेरिलाइजर: यह बॉटल स्टेरिलाइजर आसानी से साफ हो जाता है और 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को खत्म करने की क्षमता रखता है। इसकी मदद से आप बॉटल को 5 मिनट में स्टेरिलाइज कर सकते हैं। यह 1 घंटे तक तापमान को मेंटेन रख सकता है। इसमें सुनने वाला अलर्ट और ऑटोमैटिक शट डाउन फंक्शन है। यह सिर्फ 3 मिनट में गरम कर सकता है। व्यक्तिगत अनुभव के लिए इसमें टच डिस्प्ले भी है, जिसकी कीमत 5,669 रुपये है।
