Sunflame

 

कम कीमत में आप सनफ्लेम का रोटी मेकर भी अपने किचन में ला सकती हैं। कीमत के हिसाब से इसमें सभी उपयुक्त फीचर्स उपलब्ध हैं। इसमें आपको नॉनस्टिक कोटेड तवा, स्टेनलेस स्टील बॉडी, ऑटो कटऑफ और थर्मोस्टेट जैसे फीचर उपलब्ध हैं। इसमें पावर कंजंप्शन 900 वॉट है और इसके तार की लंबाई 1.5 मीटर है। साफ-सफाई में भी आसान है।

कीमत- लगभग 1,300 रुपये।
यह कीमत में सस्ता है।
इसमें टैम्परेचर कंट्रोल जैसा फीचर उपलब्ध नहीं है।

Prestige

 

रोटी मेकर की रेंज में आप प्रेस्टीज का यह मॉडल भी ट्राई कर सकती हैं। स्टेनलेस स्टील से बने इस इलेक्ट्रिक रोटीमेकर में अंदर की बॉडी नॉनस्टिक कोटेड है। यह इस्तेमाल में भी काफी सुविधाजनक है। इसमें एडजस्टेबल सैटिंग थर्मोस्टेट और इंडीकेटर जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे रोटियां जलती नहीं हैं। 

कीमत- लगभग 1,900 रुपये।

इसमें रोटी जल्दी बनती है।

इसमें रोटी का आकार बहुत छोटा रहता है।

 Jaipan

 जर्मन टैक्नोलॉजी से बना जयपान का यह रोटी और चपाती मेकर आपके किचन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें ग्रेब्लॉन गामा की नॉनस्टिक कोटिंग है। इसमें एक रोटी बनाने में दो से ढाई मिनट का समय लगता है। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनी है और इसमें ऑटोमैटिक पॉवर ऑफ और शॉक प्रूफ जैसे खास फीचर्स हैं। यह इस्तेमाल में भी काफी आसान है। इसकी पॉवर कंजंप्शन क्षमता 1000 वॉट है और इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। 

कीमत- लगभग 1,700 रुपये।
इसमें रोटी जल्दी बनती है।
इसका वजन ज्यादा है।

Wonderchef

रोटी, खाखरा और चीला आदि बनाने के लिए आप वंडरशैफ का यह रोटी मेकर भी चुन सकती हैं। इसमें भी आपको ऑटोमेटिक टैम्परेचर कंट्रोल, स्टेनलेस स्टील हाउसिंग, ओवर हीटिंग प्रोटेक्शन और कूल टच हैंडल जैसे फीचर मिलेंगे। इसका पावर कंजंप्शन 1000 वॉट है। इसका तवा भी नॉनस्टिक कोटेड है। इस पर 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। यह इस्तेमाल और सफाई में भी आसान है।

कीमत- लगभग 2,500 रुपये।

कॉम्पैक्ट डिजाइन है, यह जगह कम घेरता है।

यह कीमत में महंगा है।

 Bajaj

 ईजी कुकिंग में आप बजाज का यह फुली ऑटोमेटिक औैर हाइजीनिक रोटी मेकर भी अपने घर ला सकती हैं। यह इस्तेमाल में काफी आसान है। इसका तवा नॉनस्टिक कोटेड है और इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसके मुख्य फीचर्स में ऑटोमेटिक डब्लस थर्मोस्टेट, हाई क्वालिटी टेफलॉन, टैम्परेचर कंट्रोल और शॉक प्रूफ आदि खास है। इसमें समय कम लगता है। इसकी पॉवर कंजंप्शन 900 वॉट है। इस पर 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है।

कीमत- लगभग 2,100 रुपये।

इसमें रोटी के अलावा डोसा भी बनाया जा सकता है। 

यह वजन में भारी है।