स्मार्ट एप्लाइंसेस बनाए किचन में काम आसान: Smart Kitchen Appliances
Smart Kitchen Appliances

Smart Kitchen Appliances: महिला चाहे कामकाजी हो या फिर होममेकर। घर पर चाहे कामवाली बाई लगा रखी हो या नहीं, रसोई का काम उन्हें देखना ही पड़ता है। लगभग हर भारतीय परिवार में यह उम्मीद जरूर की जाती है कि महिला घर की रसोई को जरूर संभाले। रसोई का काम देखने में जितना आसान लगता है उतना ही ये मुश्किल होता है। खासकर तब जब आप एक कामकाजी महिला हों! फिर तो आपके सामने चुनौतियां और भी ज्यादा हो जाती हैं। हर काम समय पर पूरा करना, जंग लडऩे से कम नहीं होता है। ऐसे में ‘हार्ड वर्क को ‘स्मार्ट वर्क में बदलकर आप इस काम को बहुत ही आसान बना सकती हैं। इसके लिए आप कई स्मार्ट एप्लाइंसेस को अपनी किचन का हिस्सा बना सकती हैं और मुश्किल कामों को भी मिनटों में पूरा कर सकती हैं। अगर आप भी अपनी किचन के लिए स्मार्ट स्मा अप्लाइंसेज चुन रही हैं तो यहां आप एक नजर जरूर डालें।

Also read: भेड़ चाल में न खरीदें किचन एप्लायंसेज, काम नहीं कबाड़ बन जाएंगे ये: Kitchen Appliances Mistakes

1. डिजिटल एयर फ्रायर

अगर आप चाहती हैं कि आपकी किचन हाईटेक और स्मार्ट हो तो एयर फ्रायर को अपनी किचन का हिस्सा जरूर बनाएं। यह न सिर्फ आपके कुकिंग टाइम को कम करता है, बल्कि आपको और आपकी फैमिली को हेल्दी भी रखता है। इसमें आप बिना तेल के या फिर बहुत ही कम तेल में फूड पका सकते हैं। फ्रेंच फ्राइज से लेकर समोसे, कचौड़ी, पकोड़े, केक और भी बहुत कुछ इसमें मिनटों में पकाया जा सकता है। इसकी रेंज 3,500 रुपये से शुरू होती है।

2. हार्वेस्ट इंडोर गार्डन

सब्जियों और डिशेज में ताजा धनिया और पुदीना, लेमन ग्रास, थाइम जैसी हब्र्स का मजा ही कुछ दूसरा है। लेकिन अगर आप गार्डनिंग में कमजोर हैं या आपको इसका समय नहीं मिल पाता तो आप हार्वेस्ट इंडोर गार्डन मशीन ले सकती हैं। इस मशीन में बिना मिट्टी और खाद के आप हर्ब उगा सकती हैं और जरूरत के अनुसार फ्रेश हर्ब यूज कर सकती हैं। इसकी मदद से धनिया-पुदीना साफ करने में लगने वाला समय भी बचता है। इसमें ऑटो-वॉटरिंग और एलईडी लाइट सिस्टम होता है। इसमें पानी में खेती की जाती है। यह आपकी रसोई को स्मार्ट लुक भी देगा। इसकी कीमत करीब 5,800 रुपये से शुरू होती है।

3. आइसक्रीम मेकर

शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां बच्चे और बड़े आइसक्रीम के दीवाने न हों। लेकिन बाजार की मिलावटी आइसक्रीम और कलर के डर से सभी डेली आइसक्रीम खाने से बचते हैं। आइसक्रीम बनाने की झंझट के कारण महिलाएं चाहते हुए भी अब घरों में आइसक्रीम नहीं बना पातीं। ऐसी सभी परेशानियों का हल है आइसक्रीम मेकर। इस मशीन की मदद से आप मिनटों में अपनी पसंद की आइसक्रीम अपने अनुसार बना सकती हैं। इसमें सिर्फ आपको एक बटन दबाने की जरूरत है। खास बात ये है कि इसकी रेंज करीब 2000 रुपये से शुरू हो जाती है।

4. स्मार्ट कॉफी मेकर

Smart Coffee Maker
Smart Coffee Maker

अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक कड़क कॉफी के साथ करना चाहती हैं या फिर काम की थकान दूर करने के लिए आपको एक कप कॉफी पीने का मन है, लेकिन उसे बनाने की हिम्मत आप में नहीं बची है तो स्मार्ट कॉफी मेकर आपकी मदद कर सकता है। बस आपको कहना है, ‘एलेक्सा, मेरे लिए कॉफी बनाओ।’ जी हां, मार्केट में अब ऐसे स्मार्ट कॉफी मेकर आ गए हैं जो ऐप की मदद से आसानी से काम करते हैं। यह कॉफी मेकर आपके काम को आसान बना सकता है। 2000 रुपये से इसकी रेंज शुरू होती है, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकती हैं।

5. स्मार्ट इलेक्ट्रिक कुकर

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह की जल्दबाजी में कुकर की सीटी बजती रहती है और आप उसे समय पर बंद नहीं कर पातीं। या कभी-कभी आप ऑफिस देर से पहुंचती हैं क्योंकि दाल-सब्जी पूरी नहीं बनी होती और आपको कुकर में सीटी आने का इंतजार करना पड़ता है। अगर हां, तो स्मार्ट इलेक्ट्रिक कुकर आपके लिए बेस्ट है। इसमें आप टाइमर सेट कर सकती हैं। टाइमर के अनुसार यह अपने आप बंद हो जाता है। इसकी निगरानी के लिए आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती। इनकी रेंज करीब 1600 रुपये से शुरू हो जाती है।

6. इंडक्शन स्टोव

घर में गैस चूल्हे के साथ ही एक इंडक्शन स्टोव भी जरूर होना चाहिए। इसमें आप टाइमर सेट करके कुकिंग कर सकती हैं। इसमें कुकिंग के कई मोड होते हैं। कुछ मोड्स में दूध, चाय आदि उफनते तक नहीं हैं। ऐसे में आप टेंशन फ्री होकर अपना बाकी काम कर सकती हैं। इंडक्शन स्टोव करीब 3,500 रुपये से शुरू हो जाते हैं।

7. स्मार्ट डिश वॉशर

रसोई में काम करने के दौरान लगने वाला बर्तनों का ढेर हर महिला के लिए टेंशन का कारण बन जाता है। ऐसे में डिश वॉशर आपके लिए एक ऑप्शन है। यह आपकी टेंशन आधी कर देगा। आप इसमें सिर्फ गंदे बर्तन रखें और बटन दबाकर इसे ऑन कर दें। कुछ ही मिनटों में आपके बर्तन गर्म पानी से आसानी से वॉश हो जाएंगे। स्मार्ट डिश वॉशर की शुरुआत 10,000 रुपये से होती है।

8. आटा मेकर

सुबह-सुबह की जल्दबाजी में आटा लगाना हर महिला को एक बड़ा टास्क लगता है। ऐसे में आटा मेकर हर महिला का मददगार बन सकता है। इसमें आप जैसा आटा लगाना चाहती हैं, वो सामान डालें और बटन दबाते ही आटा गूंथ जाता है। इससे आपका काफी समय भी बचेगा और आपकी मेहनत भी आधी हो जाएगी। ऑटोमेटिक आटा मेकर की रेंज 3,500 रुपये से शुरू हो जाती है।

9. माइक्रोवेव ओवन

Microwave Oven
Microwave Oven

हर रसोई में माइक्रोवेव ओवन होना बेहद जरूरी है। यह आपके काम को आसान बना देता है। खाना पकाने से लेकर डिशेज बनाने तक में ये आपके काम आ सकता है। इसमें आप दो से तीन मिनट में ही खाना गर्म कर सकती हैं। माइक्रोवेव की रेंज 15,000 रुपये से शुरू होती है।

10. ऑटोमेटिक पैन स्टिरर

एक तरफ बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने की टेंशन, दूसरी तरह उनका लंच बनाना, ऐसे में बार-बार कड़ाही में डिशेज का ध्यान रखना एक मुश्किल काम है। स्मार्ट एप्लाइंसेस वे होते हैं जिनसे आप अपने किचन के सभी काम फटाफट कर सकें, लेकिन इन्हें खरीदते समय इनकी क्वालिटी और ब्रांड पर अवश्य ध्यान दें।