eid
Ramadan Background

Ramadan 2025-रमादान मुस्लिमों का एक पवित्र त्यौहार होता है जिसमें लोग पूरा दिन व्रत करते हैं और कुछ नहीं खाते हैं। शाम को इफ्तार का समय होता है जिसमें कुछ खाया पिया जाता है। ऐसा एक महीने के लिए किया जाता है। सुबह से शाम तक फास्ट करना अध्यात्म से जुड़ने के लिए तो अच्छा है ।

लेकिन ऐसा करना आपके शरीर के लिए कई तरह से चुनौतियों से भरपूर हो सकता है। इसलिए आपको सहरी के समय कुछ अच्छा और शरीर के लिए लाभदायक खाना चाहिए। आपको इस समय ऐसा खाना खाना चाहिए जो आपके पेट को भर सके, आप के शरीर को हाइड्रेटेड रख सके ।

दिन के दौरान आपकी एनर्जी लेवल को बनाए रख सके। आइए जान लेते हैं आप इस दौरान क्या क्या खा सकते हैं।

पानी जरूर पीते रहें

इस समय आपको शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीना चाहिए और आप चाहें तो पानी में नींबू या सेंधा नमक को भी मिला सकते हैं। इससे आपके पानी में इलेक्ट्रोलाइट एड हो जाएंगे।

इससे हाइड्रेशन बनी रहेगी और शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी। यह पानी पीने से आपके शरीर में डिहाइड्रेशन भी नहीं रहेगी।

इन चीजों को जरूर करें अवॉइड

आप को इस समय मैदे से बने हुए स्नैक्स को खाने से बचना चाहिए। डीप फ्राइड फूड खाने से भी आपको परहेज करना चाहिए। अगर खाली पेट आप ऐसी चीजों का सेवन करेंगे तो आपको नुकसान पहुंच सकता है। इनसे आपको और अधिक भूख लग सकती है और आपकी एनर्जी भी कम होने लग जाती है।

किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

आपको इस समय कुछ पौष्टिक खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय आप को नट्स और सीड्स का सेवन करना चाहिए। कुछ उबली हुई सब्जियां जैसे उबली हुई पालक या फिर चने का सेवन करना सेहत के लिहाज से भी लाभदायक रहेगा और स्वादिष्ट भी लगेंगे।

इसके अलावा आप खट्टे फलों का सेवन भी कर सकते हैं। इनका सेवन करने से आपका पेट भी भरा रहेगा और आपको पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे। जैसे बैरीज का सेवन करने से काफी सारे विटामिन और मिनरल्स आपको मिल सकते हैं।

इन रोटी को करें अवॉइड

आपको रिफाइंड अनाज से बनी हुई रोटी खाने से बचना चाहिए। अगर आप सुबह सुबह रोटी या चावल खाना चाह रहे हैं तो आप को सफेद चावल या मैदे से बनी रोटी खाने को अवॉइड करना चाहिए। आपको काली या लाल चावल का सेवन करने की कोशिश करनी चाहिए।

इसके अलावा आप मिलेट जैसे ज्वार, बाजरा या रागी से बनी हुई रोटी खानी चाहिए। इनसे आपका पेट काफी लंबे समय तक भरा रहेगा और समय समय पर भूख नहीं लगेगी। इससे दिन भर आपकी एनर्जी भी बनी रहेगी। इनसे आपको न्यूट्रीशन भी भरपूर मिलेगा।

हेल्दी फैट्स को भी करें डाइट में शामिल

आपको सुहूर के समय की डाइट में हेल्दी फैट्स से भरपूर चीजें भी शामिल करना चाहिए। इन्हें खाने से पाचन आराम आराम से होता है और एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है जिस कारण आप जल्दी ही थकते नहीं हैं। आपको रोटी या चावल पर घी लगा कर खाना चाहिए।

इनके अलावा आप नारियल, नारियल की दही, बादाम का दूध जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। आपको इस समय एक बैलेंस्ड डाइट का सेवन करना चाहिए। इसके बाद ही अगर आपका ज्यादा मन करता है तो फ्राइड फूड खा सकते हैं। प्रोटीन से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

आप प्रोटीन के स्रोतों में अंडे, लैंटिल्स, बींस, लीन मीट का सेवन कर सकते हैं। कुछ सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं। इनसे भी आपको एनर्जी मिलेगी।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...