Stay Hydrated During Ramadan: रमजान मुस्लिम समुदाय का उपवास और आध्यात्मिकता का महीना होता है, जिसमें रोजेदार रोजा यानी उपवास रखते हैं। इसमें रोजेदार सिर्फ सुबह (सेहरी) और शाम को (इफ्तार) भोजन करते हैं। सामाजिक समरसता, सामर्थ्य, और दयालुता को बढ़ावा देने वाले इस महीने में रोजेदार को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होता है, क्योंकि इस मौसम में तापमान बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप रोजा रख रहे हैं तो शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। वरना आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। हम यहां आपके लिए खुद को हाइड्रेट रखने के कुछ तरीकों को बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
रमजान के दौरान रोजेदार सुबह के समय जब सेहरी और शाम को इफ्तार में भोजन करते हैं तब उन्हें अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न हो उसके लिए जूस, सूप, दही, फल और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। अधिक तला और भुना खाने से बचें ताकि आपको दिन के समय प्यास कम से कम लगे। साथ ही अभूत अधिक खाना खाने से बचें।
शरीर को हाइड्रेट रखने के टिप्स

धूप में जाने से बचें: जब हम धूप में जाते हैं तो हमारे शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। बिना खाए पिए धूप में निकलने से पसीना अधिक आता है, जिस वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए अनावश्यक धूप में न निकलें।
व्यायाम करें: आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन कुछ व्यायाम आपको हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं। शीतली प्राणायाम इसके लिए सबसे अच्छा व्यायाम है।
ठंडे वातावरण में रहें: जैसा की पहले भी बताया गया है कि धूप में न निकलें। वहीं ठंडे वातावरण में रहकर भी आप खुद को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं। ठंडे स्थान में रहने से शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती।
ढ़ीले कपड़े पहने: अधिक चुस्त कपड़े शरीर को असुविधाजनक महसूस कराते हैं और गर्मी का एहसास देते हैं, ऐसे में ढ़ीले कपड़े पहनना फायदेमंद साबित होगा।
पोषक तत्वों से भरपूर आहार: सेहरी और इफ्तारी के समय आप संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करें। साबुत अनाजों को अपने भोजन में शामिल करें।
मिठाइयों का सेवन सीमित करें: रोजा खोलने के लिए खजूर का सेवन किया जाता है। लेकिन इस दौरान आप बहुत अधिक मिठाइयों से बचें और वसा और नमक का सेवन सीमित करें। रमज़ान के दौरान आमतौर पर खाई जाने वाली मिठाइयों में बड़ी मात्रा में चीनी की चाशनी होती है, जो आपकी प्यास को बढ़ा सकती है।
Read Also: रमजान से जुड़ी कुछ खास बातें, आप भी जानें: Ramadan 2023
डिहाइड्रेशन के लक्षण

सिरदर्द: डिहाइड्रेशन का सबसे सामान्य लक्षण सिर में दर्द होना है।
कब्ज: कब्ज भी डिहाइड्रेशन का एक कारण बन सकता है, ऐसे में फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें।
थकान: थकान भी डिहाइड्रेशन का एक लक्षण है, इसलिए अधिक से अधिक आराम करें।
चक्कर आना: डिहाइड्रेशन का एक सामान्य लक्षण चक्कर आना भी है, अगर आपको अधिक परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
