side effects of eating instant noodles everyday
side effects of eating instant noodles everyday

Overview:

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोगों के पास कुकिंग के लिए भरपूर समय नहीं है। ऐसे में इंस्टेंट नूडल्स उनकी भूख और मूड को बेहतर बनाने में मददगार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप सप्ताह में दो से तीन बार इंस्टेंट नूडल्स खा रहे हैं तो आपको कई तरह के हृदय रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।

Side Effects of Instant Noodles: इंस्टेंट नूडल्स आज के समय में बच्चों और यंगस्टर्स की पहली पसंद हैं। छोटे-छोटे बच्चे जो रोटी देखकर रोने लगते हैं, वो भी नूडल्स की पूरी प्लेट साफ कर देते हैं। वहीं यंगस्टर्स के लिए यह भूख मिटाने के लिए टेस्टी और आसान तरीका है। क्योंकि यह कुछ ही मिनटों में बिना मेहनत के तैयार हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नूडल्स के प्रति आपका यह प्यार आपको हॉस्पिटल पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं यह जानलेवा भी हो सकता है। दुनियाभर की कई स्टडीज ने नूडल्स को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

कितनी बार खाते हैं आप नूडल्स

इंस्टेंट नूडल्स भूख और मूड को बेहतर बनाने में मददगार हैं।
Instant noodles are helpful in improving appetite and mood.

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोगों के पास कुकिंग के लिए भरपूर समय नहीं है। ऐसे में इंस्टेंट नूडल्स उनकी भूख और मूड को बेहतर बनाने में मददगार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप सप्ताह में दो से तीन बार इंस्टेंट नूडल्स खा रहे हैं तो आपको कई तरह के हृदय रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। इसी के साथ डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापे और स्ट्रोक का खतरा भी कई गुणा ज्यादा हो जाता है। दुनियाभर में हुई शोध बताते हैं कि इन हाइली प्रोसेस्ड इंस्टेंट नूडल्स के लगातार सेवन से कार्डियो मेटाबोलिक सिंड्रोम होने का खतरा रहता है। इस स्थिति में आप कई गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। दरअसल, इंस्टेंट नूडल्स में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो चिंता का विषय है। नूडल्स के साथ यह सोडियम शरीर में पहुंच जाता है और इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम्स और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ने की आशंका रहती है।

आंखें खोल देंगी ये स्टडीज

हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक अध्ययन के अनुसार जो महिलाएं सप्ताह में कम से कम दो बार इंस्टेंट नूडल्स खाती हैं, उनमें मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा करीब 68% तक ज्यादा होता है। यह सिंड्रोम कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकता है। दरअसल, इंस्टेंट नूडल्स में व्हे प्रोटीन, ग्लूटेन, लैक्टोज, कैसिइन, हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और हाइड्रोजनीकृत तेल जैसे तत्व होते हैं। ये सभी मेटाबोलिक सिंड्रोम का कारण बनते हैं, जिसके कारण हृदय रोग, स्ट्रोक और डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है। वहीं बेलर यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अक्सर इंस्टेंट नूडल्स खाते हैं उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जानिए कितने हेल्दी हैं इंस्टेंट नूडल्स

इंस्टेंट नूडल्स स्वाद में जितने अच्छे होते हैं, सेहत के मामले में उतने ही पीछे हैं। हालांकि इनकी पोषण सामग्री प्रकार और स्वाद के अनुसार बदलती है। इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा और फाइबर बहुत कम होते हैं। लेकिन फिर भी 1 सर्विंग नूडल्स के पोषण की जानकारी का आप ऐसे अनुमान लगा सकते हैं।

कैलोरी – 385
कार्बोहाइड्रेट – 55.7 ग्राम
वसा – 14.5 ग्राम
प्रोसेस्ड फैट – 6.5 ग्राम
प्रोटीन – 7.9 ग्राम
फाइबर – 2 ग्राम
सोडियम – 986 मिलीग्राम
थायमिन – 0.6 मिलीग्राम
नियासिन – 4.6 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन – 0.4 मिलीग्राम
(आंकड़े अनुमानित हैं।)

यह है सबसे बड़ा खतरा

दरअसल, 100 ग्राम इंस्टेंट नूडल्स में 397 से 3678 मिलीग्राम सोडियम हो सकता है। वैसे तो सोडियम शरीर के लिए जरूरी खनिज है, लेकिन ज्यादा सोडियम भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक के साथ ही पेट के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर भी शूट हो सकता है, जिससे लंग्स और लीवर भी प्रभावित होते हैं। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार एक वयस्क इंसान को ​दिनभर में 2000 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए। यानी 5 ग्राम से भी कम नमक खाना चाहिए। लेकिन इंस्टेंट नूडल्स में आप इस मात्रा से कहीं ज्यादा सोडियम का सेवन कर लेते हैं। इसी के साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी काफी कम होती है। यही कारण है कि यह कब्ज और डायवर्टिकुलर जैसी बीमारियों का कारण बन जाते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...