बच्चों के लिए घर पर ऐसे बनाएं नींबू वाले नूडल्स: Lemon Noodles Recipe
Lemon Noodles Recipe

बच्चों के लिए घर पर ऐसे बनाएं नींबू वाले नूडल्स: Lemon Noodles Recipe

अगर हर बार आप भी वहीं सिंपल वाले नूडल्स खाकर बोर हो गए है, तो आज हम आपके लिए नींबू नूडल्स की रेसिपी लेकर आए है, जिसे बनाने के बारे में बताने वाले है।

Lemon Noodles Recipe: नूडल्स एक ऐसा फास्ट फूड है, जो हर किसी को पसंद होता है। अक्सर लोग किसी भी कैफे या रेस्तरां में जाते है, तो कुछ समझ ना आने पर नूडल्स ही ऑर्डर कर लेते है। इस रेसिपी के बारे में किसी को ज्यादा सोचने की भी जरूरत नही होती है। क्योंकि ये हर किसी को खाना अच्छा लगता है। आजकल तो कैफे में नूडल्स की इतनी वैरायटी होता ही की आप अपने मनपसंद स्वाद का नूडल्स ऑर्डर कर सकते है। ऐसे तो ये एक चीनी डिश है, लेकिन इसे दुनियाभर में बड़े चाव से खाया जाता है। खासकर बच्चों को नूडल्स खाना काफी पसंद होता है। भारत में तो लोग इसे देसी स्टाइल से बनाया जाता है।

अब नूडल्स की हर बार वहीं एक रेसिपी खाते- खाते बोर हो जाते है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नही है। इसलिए आज हम आपके लिए नूडल्स की एक नई रेसिपी लेकर आए है। जिसको खाते ही आपके बच्चे आपकी तारीफ करते नही थकेंगे। तो चलिए जानते नींबू नूडल्स की रेसिपी के बारे में।

Also read: घर पर इस तरीके से ट्राई करें मसाला पास्ता: Masala Pasta Recipe

Lemon Noodles Recipe
Lemon Noodles Ingredients

सामग्री

  • 3 पैकेट इंस्टेंट नूडल्स
  • आधा कप तेल
  • 5 बाररीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 चम्मच बारीक कटी हुई लहसुन
  • 2 चम्मच सोया सॉस
  • आधा कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
  • 2 चम्मच चिली सॉस
  • 2 पैकेट टेस्ट मेकर
  • नमक स्वादानुसार
  • आध कप कटा हुआ हरा प्याज
  • 1 कटोरी बारीक कटा हुआ हरा धनिया

बनाने का तरीका

  • नींबू वाले नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पानी गर्म कर लें। फिर इसमें 3 पैकेट नूडल्स डालकर आधा पका लें।
  • जब नूडल्स आधा पक जाएं,तो इसे छन्नी में छानकर ठंडे पानी से दो- तीन बार धो लें। इसके बाद ऊपर से नूडल्स पर हल्का तेल डाल दें।
  • अब हरा प्याज, पत्तागोभी, लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया को धोकर बारीक काटकर साइड में रख लें।
  • इसके बाद एक पैन गर्म करें। अब इसमें 2 चम्मच तेल डाल लें। तेल गर्म होने के बाद इसमें लहसुन डालकर भून लें।
  • फिर हरी मिर्च डालकर भी पका लें। हरी मिर्च पकने के बाद पत्तागोभी और हरा प्याजा डालकर अच्छे से पका लें।
  • जब हरा प्याज पक जाएं, तो इसमें ऊबस हुआ नूडल्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें सोया और चिली सॉस डालकर मिला लें।
  • इसके बाद गैस को बंद कर दें। अब एक बाउल में नूडल्स को निकाल लें। अब इसमें हरा धनिया और आधा कप नींबू का रस डालकर मिला लें।
  • तैयार है आपके नींबू वाले नूडल्स। सर्विंग प्लेट में इसे सॉस के साथ सर्व करें।