घर पर इस तरीके से ट्राई करें मसाला पास्ता: Masala Pasta Recipe
Masala Pasta Recipe

घर पर इस तरीके से ट्राई करें मसाला पास्ता

इस रेसिपी को आप किटी पार्टी, गेम नाइट्स और पॉट लक जैसे विशेष अवसरों मेहमानों के लिए बना सकते है।

Masala Pasta Recipe: पास्ता किसे पसंद नहीं होता पास्ता एक ऐसी डिश है जो काफी चलन में है और इसलिए आज की रेसिपी में हम आपके लिए पिंक हेल्दी पास्ता लेकर आए हैं। जो रेड सॉस और व्हाइट सॉस दोनों से काफी अलग है लेकिन स्वाद में बेहद ही अनोखा है। पास्ता बड़े हो या बच्चे सभी को पसंद होता है। पास्ता को आप सॉस और अलग-अलग तरह की सब्जियों के साथ बना सकते है। इसे बनाना बहुत आसान है और आप इसे या तो नाश्ते के रूप में आनंद ले सकते हैं या रात के खाने में परोस सकते हैं। इस रेसिपी को आप किटी पार्टी, गेम नाइट्स और पॉट लक जैसे विशेष अवसरों मेहमानों के लिए बना सकते है। आइए नीचे दिए गए स्टेप्स से घर पर पिंक सॉस पास्ता बनाना जानते हैं।

सामग्री

Masala Pasta Recipe
Masala Pasta Recipe Ingredients
  • 1 कप पास्ता
  • 1 पीली शिमला मिर्च
  • नमक आवश्यकतानुसार
  • 2 टेबल स्पून मैदा
  • 1 टी स्पून अजवाइन
  • 2 चीज़ क्यूब्स
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 बड़ा प्याज
  • 1 कप टमाटर प्यूरी
  • काली मिर्च आवश्यकता अनुसार
  • 1 कप दूध
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 2 बड़े चम्मच टमाटर केचप

विधि

Masala Pasta Recipe
  • एक गहरा पैन लें, उसमें पास्ता और पानी डालें। नमक छिड़कें और इसे मध्यम आंच पर गर्म करें। इसे तब तक उबालें जब तक कि पास्ता नर्म न हो जाए और थोड़ा पक जाएं। पकने के बाद पानी निथार लें और पास्ता को एक बाउल में निकाल लें। इसे एक तरफ रख दें। इस बीच एक चॉपिंग मैट लें और सभी सब्जियों को एक-एक करके काट लें।
  • एक प्रेशर कुकर में कटे हुए टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च डालें। थोड़ा पानी डालें, ढक्कन बंद करें और सब्जियों को मध्यम आँच पर उबालें। जब सब्जियां थोड़ी पक जाएं तो उन्हें ब्लेंडर जार में डालकर ब्लेंड कर लें।
  • अब एक नॉन स्टिक पैन लें, उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल में बुलबुले उठने लगें तो इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी प्याज डालें। फिर ऑरेगैनो छिड़कें और एक या दो मिनट के लिए सभी चीजों को भून लें।
  • मिक्स की हुई सब्जियों को सॉस पैन में डालें, उसमें चिल्ली फ्लेक्स और नमक डालें। इस मिश्रण को कुछ देर तक चलाते हुए भूनें और फिर इसमें उबला हुआ पास्ता डालें। इसके ऊपर थोडा़ सा ऑरेगैनो छिड़कें और सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ।
  • आखिर में कटे हुए पनीर और कद्दूकस किए हुए चीज़ क्यूब से सजाकर पास्ता को गरमागरम परोसें।

Leave a comment