fifty shades of grey novel in Hindi: क्रिस्टियन लोहे के एक पिंजरे में कैद है। उसने अपनी वही बदहाल और मुलायम जींस पहनी हुई है। पांव और छाती नंगे हैं। चेहरे पर वही भीनी सी मुस्कान और आंखों में भूरे रंग के साए हैं। उसने अपने हाथों में स्ट्राबरी से भरा डोंगा ले रखा है। वह किसी शातिर खिलाड़ी की तरह आगे आया और हाथों में एक स्ट्राबरी लिए अपना हाथ पिंजरे से बाहर निकाला।
“खाओ!” वह बोला
मैंने उसकी ओर जाना चाहा पर किसी अनजानी ताकत के बस में आने के बाद मैं उसकी ओर नहीं जा पा रही थी। जैसे किसी ने मुझे कलाई से पकड़ रखा हो। मैं कह रही थी-मुझे जाने दो।
“आओ खाओ! “उसने फिर से अपनी तिरछी मुस्कान देते हुए प्यार से कहा।
मैंने और जोर लगाया… और जोर लगाया। मैं चिल्लाना चाहती हूं पर आवाज़ नहीं निकलती। मैं गूंगी हो गई हूं। वह थोड़ा और आगे आया तो स्ट्राबरी मेरे होठों को छूने लगी।
“खाओ एनेस्टेसिया! “उसक होठों ने बड़े ही मादक तरीके से मेरा नाम लिया।
मैंने जैसे ही मुंह खोलकर टुकड़ा खाया, पिंजरा ओझल हो गया और मेेरे हाथ आजाद हो गए। मैं उसके पास पहुंची और छाती के बालों में हाथ फिराने लगी।
“एनेस्टेसिया! “
“नहीं।” मैं कराही।
“आओ बेबी! “
नहीं, मैं तुम्हें छूना चाहती हूं।
“जागो। “
“नहीं प्लीज़!” मेरी आंखें पल भर के लिए फड़फड़ाईं। मैं तो बिस्तर में हूं और कोई मेरी नाक को सहला रहा है।
“उठो बेबी!” वह हौले से बोला और उसका धीमा सुर ऐसा लगा मानो किसी ने मेरी नसों में गर्म पिघला कैरमल उड़ेल दिया हो।
ये तो क्रिस्टियन है। अभी थोड़ा अंधेरा है और सपने में दिखी छवियां मेरे दिमाग में चक्कर काट रही हैं। अरे नहीं……। मैं चाहती हूं कि दोबारा उसी सपने में खो जाऊं। वह मुझे क्यों जगा रहा है? क्या अभी आधी रात है या वह अभी फिर से अपना खेल खेलना चाहता है?
“बेबी! उठो। मैं कोने वाली लाइट जला रहा हूं। “उसने शांत स्वर में कहा।
“नहीं। “मैं कुनमुनाई।
“मैं तुम्हारे साथ भोर का पीछा करना चाहता हूं। “उसने मेरा चेहरा, पलकें, नाक और मुंह चूमा और मैंने आंखें खोल दीं।
“गुडमोर्निंग जान!” क्रिस्टियन तो काले कपड़े पहने कहीं जाने के लिए तैयार है।
“मुझे लगा कि तुम सेक्स करना चाहते थे। “
“एनेस्टेसिया! वह तो मैं हमेशा ही करना चाहता हूं। जान कर खुशी हुई कि तुम भी ऐसा ही महसूस करती हो। “
मैंने उसे हैरानी से देखा और नींद से भरी आंखों को खोलना चाहा।
“बेशक! मैं भी करना चाहती हूं पर इतनी रात को नहीं। “
“ये रात नहीं बल्कि अलसुबह का वक्त है। उठो, हम बाहर जा रहे हैं। हम सेक्स वाले काम को बाद में देखेंगे। “वह बोला
“नहीं। मैं कितना अच्छा सपना देख रही थी। “
“सपने में किसे देखा? “उसने पूछा।
“तुम्हें। “
“मैं क्या कर रहा था? “
“मुझे स्ट्राबरी खिलाने की कोशिश कर रहे थे। “
उसके होठों पर तिरछी मुस्कान तिर आई।
“डॉ. फ्लिन और तुम इस बारे में पूरा दिन बात कर सकते थे। उठो-कपड़े पहनो। नहाने की चिंता मत करो। हम आकर नहा लेंगे। “
हम….!!!
मैं उठी तो चादर खिसकने से देह नंगी हो आई। वह मुझे ही ताक रहा था।
“क्या समय है? “
“सुबह के साढ़े पांच हैं। “
“लग रहा है कि तीन ही बजे होंगे। “
“हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं है। मैंने अपनी ओर से तुम्हें सोने के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त दे दिया है। चलो… “
“क्या मैं नहा नहीं सकती? “
उसने आह भरी।
“अगर तुम नहाने जाओगी तो मैं भी चलूंगा और फिर तुम जानती हो कि क्या होगा-दिन तो ऐसे ही निकल जाएगा। चलो। “
वह उत्साहित है। वह किसी छोटे बच्चे की तरह उत्साह और उमंग से दमक रहा है। मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई।
“हम क्या करने जा रहे हैं? “
“एक सरप्राइज़। मैंने कहा था न? “
मैं भी मुस्कुराईं। ओह! पलंग से उतर कर अपने कपड़े तलाशने लगी। बेशक वे कुर्सी पर तह किए हुए मिले। उसने वहीं रॉल्फ लॉरेन का बॉक्सर भी निकाला है। वाह! मैंने झट से पहन लिया। अब तो मेरे पास क्रिस्टियन ग्रे का एक और अंडरवियर हो गया-मेरे संग्रह की एक और ट्राफी। उसकी कार, ब्लैकबेरी, मैक, काली जैकेट और पुरानी किताबों के सेट के साथ ये भी मेरे संग्रह का हिस्सा बन गया। मैंने उसके साइज़ को लेकर मुंह बनाया और फिर अपना सपना याद आ गया। डॉ. तो क्या ट्रायड भी इस इंसान को समझने की कोशिश करें तो नहीं जान सकते। फिफ्टी शेड्स को समझना कोई मज़ाक नहीं है।
“तुम तैयार होकर आओ। “क्रिस्टियन कमरे से निकल गया और मैं बाथरूम की ओर चलदी। मुझे फ्रेश होना था और साथ ही जल्दी से थोड़ा नहा भी ली। सात मिनट बाद मैं क्रिस्टियन के पास बड़े कमरे में मौजूद थी। ये क्या! वह नाश्ता कर रहा है? इस समय। हे भगवान!!!
“खाओ। “वह बोला
ओह! सपने में भी तो ऐसे ही कह रहा था।
“एनेस्टेसिया!” मैं अचानक अपनी तंद्रा से जगी।
“इतनी सुबह कैसे नाश्ता कैसे कर सकते हैं। मैं तो नहीं कर सकती। “
“मैं थोड़ी चाय लूंगी। बाद में कुछ खा लूंगी। “
उसने त्योरी चढ़ाई।
“बात को समझो। इतनी सुबह नहीं खा सकती। करीब साढ़े सात के बाद कुछ खा लूंगी। ओ.के.? “
“ओ. के.? “
अरे, आज इसे हुआ क्या है? किसी भी बात पर नाराज़गी नहीं दिखा रहा। मैंने वहां पड़ी चाय को देखकर कहा।
“थोड़ी चाय पी लूंगी। “
उसके सामने बैठकर अपनी मनपसंद चाय देखकर यही सोच रही थी कि इसे मेरी परवाह तो है। तभी इसे याद रहा कि मुझे कौन सी चाय पसंद है। मैं उसकी खूबसूरती को आंखों ही आंखों में पीते हुए चाय पीने लगी। क्या इसे देखने से कभी मेरा मन भर पाएगा?
हम कमरे से जाने लगे तो क्रिस्टियन ने अपना स्वेटर देते हुए कहा।
“इसे पहन लो। ज़रूरत होगी। “
मैंने उसे उलझन में देखा।
“मेरा भरोसा करो। “उसने मेरे होंठ चूम लिए और हाथ पकड़कर बाहर ले गया।
बाहर हल्की ठंडक के बीच क्रिस्टियन ने दरबान से चमकदार स्पोर्ट्स कार की चाबियां लीं। आज वह अपने खुशनुमा अंदाज़ में कितना प्यारा और बेपरवाह युवक लग रहा है। उसने बड़ी अदा से झुक कर मेरे लिए कार का दरवाजा खोला और मैं उसी अंदाज़ में जा बैठी। आज वह अच्छे मूड में है।
“हम कहां जा रहे हैं? “
“अभी पता चल जाएगा। “उसने खीसें निपोरीं और हम सवाना पार्क-वे की ओर चल दिए। उसने जीपीएस को प्रोग्राम करने के बाद स्टेयरिंग व्हील पर लगा एक बटन दबाया और कार में क्लासिकल ऑर्केस्ट्रा की धुन गूंज उठी।
“ये क्या है। “मैंने वायलिन की मीठी धुन को मन ही मन सराहते हुए पूछा।
“ये वर्डी का ऑपेरा है। “
“ओह…बहुत सुंदर है। “
“कहीं सुना हुआ लगता है। “
“वैसे ये एलेक्जेंडर डुमास की एक किताब पर आधारित है- ला डेम ऑक्स कैमीलिआस “
“हां! मैंने इसे पढ़ा है। “
“मुझे भी यही लगा था कि तुमने पढ़ी हुई होगी। “
अभिशप्त दरबारी! मैंने बेचैनी से पहलू बदला। क्या वह मुझे कहना चाहता है। हम्म! ये बड़ी दुखदायी कथा है।
“क्या तुम कुछ और लगाना चाहोगी? “ये मेरे आई-पॉड में हैं। क्रिस्टियन ने अपनी राज़ से भरी मुस्कान दी।
मुझे तो कहीं नहीं दिख रहा पर उसने हमारे बीच पड़े उपकरण पर अंगुली दबाई तो प्लेलिस्ट आ गई।
“तुम चुनो। “उसने कहा और मैं जानती हूं कि ये काम किसी चुनौती से कम नहीं है।
क्रिस्टियन ग्रे का आई-पॉड तो अपने-आप में रोचक होगा। मैंने एक अच्छा सा गाना लगा दिया। मुझे नहीं पता था कि वह भी ब्रिटनी का प्रशंसक है। क्रिस्टियन ने आवाज़ धीमी कर दी। शायद सुबह-सुबह के लिहाज़ से ज्यादा ही हो गया।
टॉक्सिक! उसने खीसें निपोरीं
“तुम कहना क्या चाहते हो? “मैंने भोलेपन से आंखें झपकाईं।
उसने आवाज़ थोड़ी और कम की और मैंने मन ही मन खुद को गले से लगा लिया। अंदर बैठी लड़की पोडियम पर खड़ी सोने का मैडल मिलने का इंतज़ार कर रही है। उसने आवाज़ कम की। मैं जीत गई।
“मैंने अपने आईपॉड में यह गाना नहीं डाला। उसने अपना पैर अचानक हटाया तो मैं अपनी सीट पर पीछे धंस गई। गाड़ी हवा से बातें करने लगी।
क्या? वह जानता है कि वह क्या कर रहा है, कमीना। किसने डाले हैं? मुझे लगातार ब्रिटनी को सुनना होगा। कौन……कौन हो सकती है?
गाना खत्म होकर दूसरा चालू हो गया पर मैं अब भी वहीं अटकी हूं।
“वह लीला थी। “उसने मेरे अनकहे सवाल का जवाब दे दिया। उसे कैसे पता चला कि मैं जानना चाहती थी।
“लीला? “
“हां, मेरी एक्स थी। “
मैं हैरान रह गई।
“एक पुरानी सेक्स गुलाम? उन पंद्रह में से एक? “मैंने पूछा
“हां “
“उसे क्या हुआ? “
“हमारे बीच नाता टूट गया। “
“क्यों “
“हे भगवान! इस तरह की बातों के लिए अभी वक्त नहीं है। “उसने कहा पर शायद आज वह बात करने के मूड में है इसलिए बोला।
“वह मुझसे कुछ ज्यादा की उम्मीद रखने लगी थी। “
“और तुमने उसे पूरा नहीं किया? “ओह! मैं न चाहने पर भी पूछ ही बैठी। काबू ही नहीं रहा।
“मैं तुमसे मिलने से पहले ऐसी किसी बात में यकीन नहीं रखता था। “
मेरा सिर चकरा रहा है। वह भी ज्यादा चाहता है पर उसके लिए इसके मायने क्या हैं? अंदर बैठी लड़की को गुलाटियां खाने का मौका मिल गया है।
“बाकी चौदह को क्या हुआ? “मैंने पूछा
ओह-आज इसके बोलने का फायदा उठा लेती हूं।
“तुम कोई लिस्ट चाहती हो-तलाकशुदा, गर्दनें काटी गईं या कितनी मरीं? “
“तुम कोई हेनरी सप्तम नहीं हो। “
“अच्छा। वैसे एलीना के अलावा मेरे चार औरतों के साथ लंबे समय तक संबंध रहे। “
“एलीना? “
“तुम्हारे लिए मिसेज रॉबिन्सन। “उसने राज़ से भरी मुस्कान दी।
एलीना! उस दुष्टा का एक नाम भी है और सुनने में ही कितना बेगाना सा लग रहा है। मेरे सामने गेहुएं रंग की एक शानदार और लाल लिपस्टिक से रंगे होठों वाली खलनायिका आ गई। वैसे मैं जानती हूं कि वह सुंदर है। मुझे इस बारे में नहीं सोचना चाहिए। मुझे इस बारे में नहीं सोचना चाहिए।
“बाकी चार का क्या हुआ? “मैंने अपना ध्यान हटाने के लिए पूछा।
“मिस स्टील! हमेशा की तरह जानकारी पाने के लिए अधीर। “
“ओह, मि. तुम्हारे पीरियड्स कब होने हैं? “
“एनेस्टेसिया! एक मर्द को इन बातों का ख्याल रखना होता है। “
“क्या वह रखता है? “
“हां, मैं रखता हूं। “
“क्यों? “
“मैं नहीं चाहता कि तुम्हें गर्भ रह जाए। “
“मैं भी नहीं चाहती। कम से कम कुछ साल तो बिल्कुल नहीं चाहती। “
क्रिस्टियन ने पलकें झपकाईं और फिर रिलैक्स हो गया। अच्छा! वह बच्चा नहीं चाहता। अभी नहीं या कभी नहीं? मैं इतनी सुबह कहीं जाने के नाम से ही परेशान सी हूं। आखिर हम जा कहां रहे हैं। समझ नहीं आ रहा कि मेरी बेचैनी जार्जिया के हवा-पानी की वजह से है, सुबह जल्दी उठने की वजह से है या मैं और क्या जानना चाहती हूं?
“तो बाकी चार का क्या हुआ? “मैंने पूछा।
“एक को कोई और मिल गया। बाकी तीन ‘ज्यादा’ चाहती थीं और मैं तब ऐसी सोच वाला इंसान नहीं था। “
“और बाकीं कहां गईं? “
उसने मुझे देखकर गर्दन हिलाई।
“बस बात नहीं बनी। “
वाऊ! कितनी सारी बातें पता लग गईं। मैंने शीशे से देखा तो आकाश में भोर की उजास हमारा पीछा कर रही थी।
“हम कहां जा रहे हैं? “मैंने इंटरस्टेट 95 की ओर देखकर पूछा।
“एक एयरफील्ड में। “
“हम कहीं सिएटल वापिस तो नहीं जा रहे? “मैं चौंकी। मैंने तो अभी मॉम को बाय भी नहीं कहा और वे तो हमें डिनर कराने के लिए तैयारी कर रही हैं।
वह हंसा- “नहीं एनेस्टेसिया! हम मेरी दूसरी मनपसंद हॉबी के लिए जा रहे हैं। “
“दूसरी? “मैंने भौं नचाई।
“हां, पहली तो मैं तुम्हें सुबह ही बता चुका हूं। “
“वह तो तुम ही हो। मिस स्टील! तुम लिस्ट में सबसे ऊपर हो। “
“ओह। सुन कर अच्छा लगा। “
“तो हम वहां क्यों जा रहे हैं? “
“हम आकाश में उड़ान भरने जा रहे हैं। “
“मतलब? “
“एनेस्टेसिया! हम इस भोर का पीछा करेंगे। “कार का जीपीएस दाईं ओर जाने का संकेत दे रहा है। उसने एक बड़ी सफेद इमारत के बाहर गाड़ी रोकी, जिस पर लिखा है-ब्रुन्सविक सोरिंग एसोसिएशन।
“ग्लाइडिंग। हम ग्लाइडिंग करने जा रहे हैं? “
उसने इंजन बंद कर दिया।
“तुम तैयार हो? “
“क्या तुम उड़ाने वाले हो? “मैंने पूछा।
“हां “
“हां प्लीज़! मुझे कोई हिचक नहीं है। “वह मुस्कुराया और आगे झुक कर मुझे चूम लिया।
“मिस स्टील! यह भी मेरी जिंदगी की एक और ‘पहली बार’ लिस्ट में जुड़ जाएगा। “
पहली बार? क्या ग्लाइडिंग या मेरे साथ ग्लाइडिंग? नहीं-उसने कहा था कि वह पहले भी कर चुका है। वह आगे आया और दरवाजा खोला। आकाश में रंग बदलते दिख रहे हैं और सुबह होने ही वाली है। बादल भी यहां-वहां छितरे दिखाई दे रहे हैं।
उस इमारत में कई तरह के प्लेन खड़े थे। वहां टेलर के साथ गंजे सिर वाला जंगली नज़रों से घूरता इंसान खड़ा दिखा।
टेलर? क्या क्रिस्टियन इसके बिना कहीं नहीं जाता? मैं उसे देखकर दमकी और उसने भी मुस्कान दी।
“मि. ग्रे, ये आपके को पायलट मि. मार्क बैंसन हैं। टेलर ने कहा। क्रिस्टियन और मार्क ने हाथ मिलाए और आपस में तकनीकी किस्म की बातें करने लगे जो मुझे समझ नहीं आईं।
“हैलो टेलर! “मैं हौले से बोली
“मिस स्टील! “उसने अभिवादन किया तो मैंने त्योरी चढ़ाई-एना! उसने खुद को सुधारा। वह बोला- “ये पिछले कुछ दिन से बहुत ही ज्यादा व्यस्त थे। अच्छा हुआ कि हम कुछ दिन के लिए यहां आ गए। “
“ओह! ये तो खबर है। बेशक इसकी वजह मैं नहीं हूं! शायद सवाना का पानी ही इन्हें दिल के राज़ खोलने को मजबूर कर रहा है।
“एनेस्टेसिया! क्रिस्टियन ने पुकारा। आओ! उसने हाथ आगे किया। “
“बाद में मिलते हैं। “मैंने टेलर से कहा। वह मुझे सलामी देते हुए पार्किंग लॉट की ओर चला गया।
“मि. बैंसन! ये मेरी गर्लफ्रेंड एनेस्टेसिया स्टील! “
“आपसे मिल कर खुशी हुई। “हमने हाथ मिलाए।
मार्क ने एक बड़ी सी मुस्कान दी।
उसकी बोली और लहज़े से ही पता लग रहा था कि वह एक ब्रिटिश था।
क्रिस्टियन का हाथ थामते ही पेट में उथल-पुथल होने लगी। हम ग्लाइडिंग करने जा रहे हैं।
हम मार्क के साथ रनवे की ओर जा रहे हैं और उन दोनों की बातचीत जारी है। मैंने ब्लानिक एल-23 को निहारा जो बेशक एल-13 से बेहतर लग रहा है, हालांकि इस बारे में बहस की जा सकती है। मार्क पाइपर पॉवनी उड़ाएगा। वह पिछले पांच साल से उड़ानें भर रहा है। मेरे लिए इन बातों का कोई मतलब नहीं पर क्रिस्टियन की खुशी और उत्साह देखते ही बनते हैं। लंबे, पतले सफेद जहाज पर संतरी रंग की पट्टियां हैं। यह एक छोटे सिंगल इंजन वाले प्लेन से लंबी सफेद रस्सी से बंधा है। मार्क ने उस गुंबदनुमा चीज़ को ऊंचा किया ताकि हम कॉकपिट के अंदर जा सकें।
“पहले हमें तुम्हारा पैराशूट लगाना होगा। “
“पैराशूट! “
“मैं करता हूं। “क्रिस्टियन ने मार्क के हाथों से उसे ले लिया।
“मैं बाकी सामान लाता हूं। “वह प्लेन की ओर चल दिया।
“तुम मुझे इस तरह पट्टियों और तनियों में बांधना पसंद करते हो? “
“मिस स्टील! तुम कुछ नहीं जानतीं। “उसने भारी सुर में कहा और कुछ न कह कर बहुत कुछ कह दिया।
मैंने अपने बाजू उसके कंधों पर रखे। क्रिस्टियन के शरीर में हल्की जकड़न आ गई पर वह हिला नहीं। जैसे ही पांव लूप में बंध गए तो उसने पैराशूट को ऊपर खींचा और मैंने अपने बाजू कंधों वाले स्टन्न्रैप में डाल दिए। उसने तनियां कस कर बांध दी।
“हो गया। “उसकी आंखें चमक रही हैं।
“क्या बाल बांधने वाला रबड़ बैंड पड़ा है? “
मैंने हामी दी।
“बाल बांध लूं? “
“हां। “
मैंने तुरंत वैसा ही किया।
“हो गया। चलो बैठो। “
“नहीं, आगे। पायलट पीछे बैठता है। “
“पर तुम्हें दिखाई नहीं देगा।
“मुझे सब दिखेगा। “
मैंने उसे आज तक इतने हल्के और खुशनुमा मूड में नहीं देखा। जगह काफी आरामदायक है। क्रिस्टियन ने कंधों से तनिया खींचीं, टांगों से निचली बेल्ट ली और पेेट पर उन्हें कस दिया।
“एक दिन में दो-दो बार मैं कितना किस्मतवाला हूं। “वह हौले से बोला और मुझे चूम लिया। बस बीस-तीस मिनट की बात है। इस समय के लिहाज़ से थर्मल ठीक नहीं रहते पर इस वक्त की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं होता। उम्मीद है कि तुम्हें घबराहट नहीं हो रही।
“मैं उत्साहित हूं। “मैं दमकी।
ये मुस्कुराहट कहां से आई? अंदर ही अंदर तो मैं डर रही हूं। अंदर वाली लड़की कंबल लेकर सोफे के नीचे जा छिपी है।
“गुड। “उसने मेरा चेहरा थपथपाया और वहां से ओझल हो गया।
जब वह पीछे आकर बैठा तो मैं तनियों में बंधी होने के कारण मुड़कर देख ही नहीं सकी। हम जमीन पर काफी नीचे हैं। मेरे सामने बहुत सारे पैनल, डायल और स्टिक जैसी चीज़ है। मैंने किसी को हाथ नहीं लगाया।
मार्क बैन्सन ने मेरी तनियां जांचने के बाद कॉकपिट के फर्श को देखा।
“हां! सब ठीक है। पहली बार? “
“जी! “
“आपको अच्छा लगेगा “
“धन्यवाद मि. बैंसन “
“मुझे मार्क कहें। वह क्रिस्टियन की ओर मुड़ा। ओ.के.!! “
“हां! चलें। “
मुझे खाली पेट रहने की खुशी है। बेशक अगर कुछ खाया होता तो मामला उलट जाता। आज मैं फिर एक बार खुद को इस खूबसूरत हुनरमंद आदमी के हाथों सौंप रही हूं। मार्क ने कॉर्कपिट का ढक्कन बंद किया और अंदर आ गया।
पाइपर का सिंगल प्रोपैलर चालू हुआ और मेरे पेट में खलबली सी होने लगी। ओह! मैं सचमुच ऐसा करने जा रही हूं। मार्क ने पहले उसे पट्टी पर दौड़ाया और फिर हमें एक झटका सा लगा। मैं अपने पीछे पड़े रेडियो की खटर-पटर सुन सकती हूं। शायद मार्क कुछ बात कर रहा है पर मुझे समझ नहीं आ रही। पाइपर ने गति पकड़ी तो हम भी गति में आ गए। हमारे नीचे का सिंगल प्रॉप प्लेन अभी जमीन पर ही है। ओह! हम आसमान में कब जाएंगे? अचानक ही मेरा कलेजा उछलकर बाहर आने को हो गया। हम आसमान में आ गए।
“बेबी! हम पहुंच गए। “क्रिस्टियन मेरे पीछे से चिल्लाया।
हम दोनों अपने ही बुलबुले में हैं। मैं बस तेजी से चलती हवा और पाइपर के इंजन का शोर ही सुन पा रही हूं।
मैंने सीट को दोनों हाथों से थामा हुआ है और इस तरह जकड़ा है कि हाथ सुन्न हो गए हैं। हम पश्चिम की ओर बढ़े जहां से सूरज खेतों, जंगलों, घरों व इंटरस्टेट 95 की ओर अपनी रोशनी बिखेर रहा है।
ओह अद्भुत! आकाश से तो सब बेमिसाल दिखता है। ये रोशनी सचमुच लाजवाब है और मुझे जोस की – मैजिक आवर वाली बात याद आ गई। अकसर फोटोग्राफर दिन के इसी वक्त को सराहते हैं। …भोर से ठीक पहले और मैं यहां क्रिस्टियन के साथ हूं।
अचानक ही मुझे जोस के शो की याद आ गई। हम्म! मुझे क्रिस्टियन को बताना होगा। मैं सोच रही थी कि वह सुन कर कैसे पेश आएगा पर अभी वह चिंता छोड़कर इस उड़ानका आनंद लेना चाहिए। ऊंचाई पर जाते ही कान बंद हो गए। ज़मीन हमसे दूर होती जा रही है। यहां कितनी शांति है। मैं समझ गई कि उसे यहां आना क्यों पसंद है। वह यहां अपने ही तरह के काम के दबाव से मुक्त हो जाता है।
रेडियो ने हमें बताया कि हम तीन हजार फीट पर थे। ओह! सचमुच? मैं अब नीचे से कुछ नहीं पहचान पा रही।
“छोड़ दो। “क्रिस्टियन ने रेडियो में कहा और अचानक पाइपर ओझल हो गया और छोटे प्लेन द्वारा खींचे जाने का एहसास भी खत्म हो गया। अब हम तैर रहे हैं। जार्जिया के ऊपर!!
ये कितना रोमांचक है। हम अचानक ही सूरज की ओर घूम गए। इकारस! हां, वही बात तो है। मैं सूरज के पास उड़ रही हूं पर यहां वह मेरे साथ है। हम गोल-गोल घूमते हुए आसपास का नज़ारा देख रहे हैं।
“कस कर पकड़ो। “वह चिल्लाया और हमने एक और गोता खाया। इस बार वह नहींरुका। अचानक ही मैं उलट गई और कॉकपिट के ऊपरी चंदोवे से नीचे जमीन देखने लगी।
मैं अचानक ही चिल्लाई और खुद को बचाने की कोशिश की। मैं उसे हंसते सुन सकती हूं। कमीना कहीं का! “पर मुझे भी उसकी हंसी की छूत लग गई और उसने प्लेन सीधा कर दिया।
“शुक्र है कि मैंने कुछ खाया नहीं। “मैं चिल्लाई।
“हां! अच्छा हुआ क्योंकि मैं दोबारा ऐसा करने जा रहा हूं। “
उसने प्लेन को एक और गोता दिया और हम उलट गए। इस बार मैं तैयार थी इसलिए डर नहीं लगा। उसने प्लेन को साधा। “कितना सुंदर दिख रहा है न? “हां। बहुत! “हम हवा और खामोशी के संगीत के बीच सुबह की रोशनी के साथ आसमान में तैर रहे हैं और इसके सिवा कोई क्या चाह सकता है।
“आगे वाली जॉय स्टिक देखो। “वह चिल्लाया।
मैंने अपनी टांगों के बीच पड़ी स्टिक देखी। ओह वह क्या कहना चाहता है।
“इसे पकड़ो। “
“क्या वह चाहता है कि मैं प्लेन संभालूं। नहीं! “
“एनेस्टेसिया! इसे पकड़ो। “
मैंने उसे थाम लिया।
“इसे कस कर पकड़ो और स्थिर रखो। बीच वाले डायल को देखो। इस सुई को बीच में रखो। “
मेरा कलेजा मुंह को आ गया। हाय! मैं ग्लाइडर उड़ा रही हूं…..मैं हवा में उड़ान भर रही हूं।
“अच्छी बच्ची!” क्रिस्टियन चहका
मैं हैरान है कि तुमने मुझे इसे चलाने दिया। मैंने कहा।
“मिस स्टील! तुम्हें देखकर हैरानी होगी कि मैं तुम्हें क्या-क्या करने को कहूंगा। अभी इसे मुझे देखने दो। “
यह सुन कर तो मेरी बोलती ही बंद हो गई।
अचानक ही जॉयस्टिक तेजी से घूमी और हम चकर घिन्नी खाते हुए नीचे की ओर जाने लगे। मेरे कान बजने लगे। जमीन नजदीक आ रही है और लगता है कि कहीं हम टकरा ही न जाएं। ओह! कितना डरावना लग रहा है।
बीएमए, ये बीजीएन पापा थ्री एल्फा है। ये नीचे की ओर…। क्रिस्टियन अपने ही सधे अंदाज़ में पता नहीं रेडियो पर क्या बोल रहा है। मुझे तो कुछ पल्ले नहीं पड़ा।
अब मैं नीचे एयरपोर्ट देख सकती हूं। हम इंटरस्टेट 95 की ओर जा रहे हैं।
“बेबी! संभालो, झटका लग सकता है। “
एक और डुबकी सी खाने के बाद हम अचानक हल्के झटके के साथ जमीन पर आ गए। ओह! अचानक जमीन पर उतरने के झटके से मेरे दांत आपस में टकरा गए। फिर प्लेन दाईं ओर मुड़ गया। क्रिस्टियन ने कॉकपिट का दरवाजा खोला तो मैंने फेफड़ों में ताजी हवा भर ली।
“कैसा रहा। “उसकी आंखें एक अलग ही खुशी से चमक रही हैं। उसने मेरी तनियां खोलीं।
“बड़ा मज़ा आया। ये एक अलग ही अनुभव था। धन्यवाद! “मैंने कहा।
“क्या ये उस ‘ज्यादा’ की लिस्ट में था? “उसने उम्मीद भरे सुर में पूछा।
“उससे भी ज्यादा! “मैंने आह भरी और वह खीसें निपोरने लगा।
“आओ।” उसने हाथ थामा और मैं कॉकपिट से बाहर आ गई।
जैसे ही मैं बाहर आई। उसने हाथ पकड़कर मुझे अपनी ओर खींचा और अपने से सटा कर एक गहरा आवेग से भरा चुंबन दिया। ओह! हमारी जीभें आपस में टकरा रही हैं। एक-दूसरे के साथ होने का यह एहसास लाजवाब है। मेरे हाथ उसके बालों तक जा पहुंचे। मैं उसे बेहद चाहती हूं। मैदान में खड़े होने के बावजूद मुझे किसी चीज़ की परवाह नहीं है। सुबह की खिली रोशनी में उसका वह सलोना चेहरा और चुंबन से बेदम सांसें!!! वाऊ, ये तो मेरे होश ही उड़ा देता है।
“नाश्ता हो जाए!” उसने कहा और कुछ ऐसे कहा कि लगा सब कुछ कितना कामुक हो गया हो।
ये नाश्ते जैसी चीज़ को भी ऐसे कैसे पेश कर देता है कि वह वर्जित फल जैसी लगने लगती है। ये भी एक असाधारण हुनर है जो सबके पास नहीं होता वह मुड़ा, मेरा हाथ थामा और हम कार की तरफ चल दिए।
“ग्लाइडर का क्या होगा? “
“कोई इसे ले जाएगा। हम अब खाने चलेंगे। “
खाना! ये खाने की बात कर रहा है और मेरे दिमाग में इस समय केवल वही घूम रहा है।
“आओ!” वह मुस्कुराया।
मैंने उसे आज तक ऐसे रूप में नहीं देखा। इसकी भी अपनी ही एक खुशी है। मैंने पाया कि मैं हाथों में हाथ डाले उसके साथ चल रही हूं और चेहरे पर अहमकों की तरह मुस्कान चिपकी है। मुझे वह वक्त याद आ गया जब मैं इसी तरह रे के साथ डिजनीलैंड की सैर किया करती थी। बेशक यह एक प्यारा दिन था और उम्मीद थी कि ऐसा ही रहने वाला था।
कार में हम सवाना के लिए इंटरस्टेट 95 से रवाना हुए। अचानक फोन में अलार्म बजा। ओह! मेरी गोली..
“क्या हुआ? “उसने हैरानी से पूछा
“गोली के लिए अलार्म है। “मैंने कहा और गालों पर लाली छा गई।
मैं पर्स में पैकेट तलाशने लगी।
“शुक्र है! मुझे कंडोम इस्तेमाल करना पसंद नहीं है। “
वह हमेशा की तरह हर मामले में टांग अड़ाने से बाज़ नहीं आया।
मैंने कहा- “मुझे खुशी हुई कि तुमने मार्क से मेरा परिचय गर्लफ्रेंड के तौर पर करवाया। “
“तुम वही नहीं हो? “उसने एक भौं उठाई।
“क्या मैं हूं? मुझे लगा कि मैं तुम्हारी गुलाम या बांदी हूं। “
“एनेस्टेसिया! ये बात तो ऐसी है ही पर मैंने कहा कि मैं इससे ज्यादा भी चाहता हूं। “
ओह! मेरा दिल तो जैसे धड़कना ही भूल गया। एक आशा की किरण हिलोरें लेने लगी।
“मुझे खुशी है कि तुम और भी चाहते हो। “मैं फुसफुसाई।
“मिस स्टील! आनंद देना ही हमारा लक्ष्य है। “वह बोला और हम इंटरनेशनल हाउस ऑफ पैनकेक की ओर चल दिए।
वाऊ! मुझे तो यकीन नहीं आ रहा। किसने सोचा था कि………क्रिस्टियन ग्रे ऐसी जगह आ सकता है…?
सुबह के साढ़े आठ के बावजूद वहां सुनसान पड़ा है। वहां से कई तरह के खट्टे, कड़वे और मीठे खाने की गंध आ रही है। वह मुझे बूथ की ओर ले गया।
“मैंने तो ऐसी जगह पर तुम्हारी कभी कल्पना तक नहीं की थी। “मैंने कहा।
“जब मॉम किसी मेडिकल कांफ्रेंस में जाती थीं तो डैड हमें ऐसी ही जगह ले जाया करते थे। “ये हमारा राज़ था। वह मुस्कुराया और मेन्यू कार्ड उठाता हुए बालों को संवारा।
ओह! मैं उसके बालों में हाथ फिराना चाहती हूं! मेन्यू पर नज़र डाली तो एहसास हुआ कि मैं तो भूख से मरी जा रही हूं।
“मैं जानता हूं कि मैं क्या चाहता हूं। “उसने धीमी और भारी आवाज़ में कहा।
मैंने उसे देखा। वह मुझे उन नज़रों से देख रहा है, जो मेरे पेट की मांसपेशियों में अजीब-सी ऐंठन भर कर मुझे बेदम कर देती हैं। मेरी देह का रक्त हिलोरें लेते हुए जवाब देने लगा।
“मैं भी वही चाहती हूं जो तुम चाहते हो। “मैं फुसफुसाई।
उसने गहरी सांस ली।
“यहां? “उसने एक भौं नचाई और एक दुष्टता से भरी मुस्कान के साथ जीभ दांतों में दे ली।
ओह………इस जगह पर सेक्स! उसकी आंखों के भाव बदल रहे हैं।
“अपना होंठ मत काटो। यहां नहीं, बिल्कुल भी नहीं…। वह एकदम से बड़ा ही प्यारा और खतरनाक लगने लगा। अगर मैं यहां तुम्हारे साथ कुछ नहीं कर सकता तो मुझे इसके लिए लुभाओ मत। “
“हाय! मेरा नाम लिआंड्रा है। मैं आपको सुबह के नाश्ते में क्या दे सकती हूं। “मेरे सामने बैठे मि. ब्यूटीफुल को देखते ही उसकी आवाज़ में हल्की सी लड़खड़ाहट आ गई। वह हल्की सी लाल पड़ गई और मुझे यह देखकर अच्छा नहीं लगा क्योंकि अकसर ग्रे को देखकर तो मेरे गालों पर लाली आ जाती है। वैसे उसके आने से मैं कुछ पलों के लिए क्रिस्टियन की कामुक नज़रों से परे हो गई।
“एनेस्टेसिया!” क्रिस्टियन ने उसकी मौजूदगी को अनदेखा करते हुए मेरा नाम इस तरह पुकारा कि मैं पिघल गई।
मैंने थूक गटका और खुद को संभाला कि कहीं बेचारी लिआंड्रा की तरह मेरा रंग भी लाल न हो जाए।
“मैंने तो कहा था कि जो तुम्हारी पसंद है, वही मेरी भी पसंद है। “ओह! वह मुझे कैसे देख रहा है। इस खेल में मज़ा आने लगा है।
लिआंड्रा वहां से मुड़ी तो उसके चेहरे का रंग बालों के लाल रंग जैसा हो चुका था।
“क्या आपको तय करने के लिए कुछ वक्त चाहिए? “
“नहीं, हमें पता है कि हम क्या चाहते हैं। “क्रिस्टियन के चेहरे पर प्यारी सी सेक्सी मुस्कान खेल गई।
“हम मेपल सिरप के साथ बटरमिल्क पैनकेक व बेकन लेेंगे। इसके साथ दो गिलास संतरे का रस, स्किम दूध के साथ एक काली कॉफी और एक इंग्लिश ब्रेकफास्ट चाय चलेगी। “क्रिस्टियन की नज़रें मुझ पर ही जमी हैं।
“धन्यवाद सर! क्या ये हो गया? “उसके पूछते ही हमने उसकी ओर देखा और पता नहीं क्यों वह अचानक शरमा कर लौट गई।
“ये अच्छी बात नहीं है। “मैंने मेज के कपड़े पर अंगुलियों से आड़ी तिरछी रेखाएं बनाते हुए कहा।
“क्या अच्छी बात नहीं है? “
“तुम लोगों को औरतों को…मुझे बेबस कर देते हो। “
“मैं तुम्हें बेबस करता हूं? “
“हां……हमेशा “
“एनेस्टेसिया! बस ऐसा लगता है। “
“नहीं, क्रिस्टियन ये दिखने से कहीं ज्यादा है। “
“मिस स्टील! तुम मुझे हथियार डालने पर मजबूर कर देती हो। तुम और तुम्हारा भोलापन। इसके आगे सब हार जाता है। “
“क्या तभी तुमने अपना मन बदल लिया है? “
ये उपन्यास ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ किताब से ली गई है, इसकी और उपन्यास पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं – fifty shades of grey(फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे)
“किस बारे में? “
“हां…वही……हमारे बारे में… “
उसने अपनी चिबुक को लंबी अंगुलियों से थपथपाया। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी बात के बारे में अपनी राय बदली है। अगर तुम चाहो तो बस हमें अपनी सीमा रेखाएं और परिभाषाएं नए सिरे से तैयार करनी हैं। बेशक, हम इसे कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि तुम मेरे प्लेरूम में मेरी गुलाम या बांदी का रोल करो। अगर नियम तोड़ोगी तो सज़ा भी मिलेगी। इसके अलावा… बाकी सब बातों पर चर्चा हो सकती है। मिस स्टील, वह तो मेरी जरूरत है। कहो, तुम क्या कहती हो। “
“तो मैं तुम्हारे बिस्तर में सो सकती हूं? “
“क्या तुम यही चाहती हो? “
“हां। “
“मुझे मंजूर है। वैसे भी समझ नहीं आया कि तुम्हारे साथ बिस्तर में होने पर भी मुझे इतनी गहरी नींद कैसे आ रही है? “
“मुझे डर था कि अगर मैंने इन बातों के लिए हामी नहीं दी तो तुम मुझे छोड़ जाओगे। “
“एनेस्टेसिया! मैं कहीं नहीं जा रहा। वैसे भी… हम तुम्हारी सलाह-तुम्हारी परिभाषा, समझौता पर चल रहे हैं। जो तुमने मुझे ई-मेल की थी। ये अभी तक तो मेरे लिए कारगर रही है। “
“मुझे खुशी है कि तुम और ज्यादा चाहते हो। “मैंने हौले से कहा।
“मैं जानता हूं। “
“तुम कैसे जानते हो? “
“मेरा भरोसा करो। मैं जानता हूं। वह मुझ पर हंस रहा है। “वह कुछ छिपा भी रहा है। क्या?
उसी समय लिआंड्रा हमारा नाश्ता ले आई और बात वहीं खत्म हो गई। मैंने सब कुछ ज्यादा ही स्वाद लेकर खाया।
“क्या मैं तुम्हें दावत दे सकती हूं। “मैंने क्रिस्टियन से पूछा।
“मेरी दावत, कैसेे? “
“इस खाने के पैसे देकर! “
क्रिस्टियन ने मुंह बनाया।
“मुझे ऐसा नहीं लगता “
“प्लीज़! मैं ऐसा करना चाहती हूं। “
उसने मुझे त्योरियां दिखाईं।
“क्या तुम मुझ पर पूरी तरह से कब्जा करना चाहते हो? “
“यही जगह है जहां का भुगतान मैं आसानी से कर सकती हूं। “
“एनेस्टेसिया! तुम्हारी सोच अच्छी है पर मैं नहीं चाहता कि तुम ऐसा करो। “
मैंने अपने होंठ भींच लिए।
“मुंह मत चिढ़ाओ। “उसने आंखों से धमकी दी।
बेशक उसने मॉम का पता नहीं पूछा। वह पहले से जानता है। वह सब पता कर लेता है। जब उसने मुझे घर के बाहर छोड़ा तो मैंने कुछ नहीं कहा। कहने का फायदा भी क्या था।
“क्या घर नहीं आओगे?” मैंने शरमाते हुए कहा
“नहीं एनेस्टेसिया! थोड़ा काम है पर मैं शाम को आऊंगा किस वक्त आना है? “
मैंने अपनी मायूसी को अनदेखा किया।
मैं इस सनकी और सबको काबू में रखने वाले सेक्स गॉड के साथ हर एक मिनट क्यों बिताना चाहती हूं?
अरे हां, मैं तो इससे प्यार करती हूं और वह प्लेन भी उड़ा सकता है।
“धन्यवाद……उस अधिक के लिए! “
“एनेस्टेसिया!” उसने मुझे चूमा और उसकी सेक्सी गंध ने मुझे मदहोश कर दिया।
“बाद में मिलती हूं। “
“तुम मुझे रोक कर तो दिखाओ। “
मैंने अलविदा कहा और वह जार्जिया की धूप के बीच निकल गया। मैं अब भी उसकी गर्म टी-शर्ट और अंतर्वस्त्रों में हूं।
रसोई में मॉम की हालत देखने वाली है। उन्हें हर रोज़ किसी अरबपति के लिए खाना नहीं पकाना होता और यही बात उन्हें खा रही है।
“कैसी हो डार्लिंग? “मैं खिसिया गई क्योंकि वे ज़रूर जानती हैं कि मैंने कल रात क्या किया होगा?
“मैं ठीक हूं। क्रिस्टियन आज सुबह मुझे ग्लाइडिंग के लिए ले गया था। “मैंने उम्मीद की कि इस नई खबर से उनका ध्यान भटक जाएगा।
“ग्लाइडिंग? बिना इंजन का छोटा विमान। उस तरह की ग्लाइडिंग? “
मैंने हामी दी।
“वाऊ! “
वे कुछ नहीं बोल पा रहीं और मेरी मॉम के लिए तो यह बड़ी बात है। वे मुझे हैरानी से ताक रही हैं पर फिर धीरे-धीरे उसी बात पर लौट आईं।
“कल रात कैसी रही? तुम दोनों ने बात की? “
ओह! मेरा रंग लाल पड़ गया।
“हमने कल रात और आज सुबह बात की। हालात सुधार रहे हैं। “
“बढ़िया।” फिर वे रसोई में खुली चार किताबों में खपने लगीं।
“मॉम!……आप कहें तो आज खाना मैं बनाऊं? “
“ओह हनी! तुम कितनी प्यारी हो पर मैं यह करना चाहती हूं। “
अच्छा! मैंने लाड से कहा। मैं जानती हूं कि या तो मॉम के हाथ का खाना बहुत अच्छा बनता है या बहुत बुरा! शायद हो सकता है कि बॉब के साथ के बाद कुछ सुधार हुआ हो। एक वक्त था जब मैं कहती थी कि उनके हाथ का बना खाना तो दुश्मन को भी नसीब न हो… वैसे अब ऐसा कौन है जिससे मैं नफ़रत करती हूं-मिसेज रॉबिन्सन-एलीना। हां, वही हो सकती है। क्या मैं कभी उस नामुराद औरत से मिल सकूंगी?
मैंने तय किया कि क्रिस्टियन को छोटा सा धन्यवाद भेज दूं।
फॉर्म: एनेस्टेसिया स्टील
सब्जेक्ट: दुख (सोर-ईंग) के विपरीत ग्लाइडर की उड़ान (सोरिंग)
डेट: 2 जून 2011 10:20 ईएसटी
टू: क्रिस्टियन ग्रे
कभी-कभी तो तुम सचमुच जानते हो कि किसी लड़की को खुश कैसे किया जाए।
एना
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जैक्ट: लंबी उड़ान बनाम दुख(सोरिंग बनाम सोर-ईंग)
डेट: 2 जून 2011 10:24 ईएसटी
टू: एनेस्टेसिया स्टील
वैसे मैं इनकी जगह तुम्हारे खर्राटे सुनना चाहूंगा।
मुझे भी बड़ा मज़ा आया।
पर मुझे तो तुम्हारा साथ हमेशा ऐसा ही लगता है।
सीईओ, ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
फॉर्म:
एनेस्टेसिया स्टील
सब्जैक्ट: खर्राटे (स्नोरिंग)
डेट: 2 जून 2011 10:26 ईएसटी
टू: क्रिस्टियन ग्रे
मैं खर्राटे नहीं लेती और अगर लेती भी हूं तो इसके बारे में कहना भद्रता नहीं होगी।
मि. ग्रे! आप भी कोई भले आदमी नहीं हैं। आप भी गहरे पानी में डूबे हैं।
एना।
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जैक्ट: नींद में बोलने वाली……
डेट: 2 जून 2011 10:28 ईएसटी
टू: एनेस्टेसिया स्टील
मैंने कभी भला इंसान होने का दावा नहीं किया। एनेस्टेसिया! शायद मैं कई बार इस बारे में तुम्हें बता भी चुका हूं। मैं तुम्हारे इन बड़े-बड़े शब्दों से नहीं डरता पर एक बात तो कहनी ही होगी-तुम खर्राटे नहीं भरती, तुम नींद में बोलती हो और ये बात बड़ी प्यारी है।
मेरे चुंबन का क्या हुआ?
सीईओ, ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
हे भगवान! मैं जानती हूं कि मुझे नींद में बोलने की आदत है। केट ने कई बार बताया है। अब मैंने क्या कह दिया होगा? हाय नहीं!
फॉर्म: एनेस्टेसिया स्टील
सब्जेक्ट: अफवाह
डेट: 2 जून 2011 10:32 ईएसटी
टू: क्रिस्टियन ग्रे
तुम कोई भले इंसान नहीं बल्कि दुष्ट हो।
तो मैंने क्या कहा? जब तक तुम बात नहीं करते, तब तक कोई चुंबन नहीं मिलेगा।
एना
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जैक्ट: नींद में बोलने वाली सुंदरी
डेट: 2 जून 2011 10:35 ईएसटी
टू: एनेस्टेसिया स्टील
मेरे लिए ऐसा कहना अभद्रता होगी और वह मैं कर चुका हूं।
पर अगर तुम सही तरह से पेश आईं तो मैं शाम को तुम्हें बता सकता हूं। मुझे अभी एक मीटिंग में जाना है।
बाद में मिलते हैं, बेबी!
क्रिस्टियन ग्रे, सीईओ,
बदमाश व नीच
ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
मुझे आज शाम तक सब्र रखना होगा। समझ नहीं आता कि मैंने क्या कहा होगा। हो सकता है कि ये कहा हो कि मैं उससे नफ़रत करती हूं या यह भी कह सकती हूं कि मैं उससे प्यार करती हूं। उम्मीद करती हूं कि मैंने ऐसा नहीं कहा होगा क्योंकि मैं अभी उसे यह बात कहने के लिए खुद को तैयार नहीं पाती। मुझे यकीन है कि वह भी अभी यह सुनने को तैयार नहीं है और क्या वह कभी तैयार होगा? मैंने कंप्यूटर को देखकर मुंह बनाया और तय किया कि मॉम चाहे जो भी पकाएं, मैं आटा गूंथते हुए सारी कुंठा और गुस्सा निकाल लूंगी।
मॉम ने तय किया है कि वे गैजपाचो सूप और ऑलिव ऑयल, लहसुन व नींबू में लिपटे स्टीक्स का बारबेक्यू तैयार करेंगीं। क्रिस्टियन को मीट पसंद है और इसे बनाना भी आसान है। बॉब ने बारबेक्यू संभालने की जिम्मेदारी ली है। आदमी और आग का क्या नाता है? मैं मॉम के साथ सुपरमार्केट में घूमते हुए सोच रही थी।
अचानक फोन बजा। मुझे लगा कि क्रिस्टियन का होगा पर कोई अनजाना सा नंबर था।
“हैलो! “मैंने कहा
“एनेस्टेसिया स्टील? “
“जी हां। “
“मैं एसआईपी से एलिजाबेथ मोरगन बोल रही हूं। “
“ओह-हाय… “
“मैं आपको बताना चाहती थी कि मि. हाइड की सहायिका के पद के लिए आपको रखा गया है। हम चाहते हैं कि आप सोमवार से काम पर आ जाएं। “
“वाउ! ये तो बहुत अच्छी बात है। धन्यवाद! “
“आपको वेतन के बारे में पता है? “
“हां-हां! मतलब मुझे आपकी पेशकश पसंद है। मैं आप लोगों के साथ काम करना चाहूंगी। “
“बहुत अच्छे! सोमवार सुबह साढे आठ मिलते हैं। “
“ओ. के बाय! थैंक्स! “
मैंने मॉम को इशारा किया।
“तुम्हें नौकरी मिल गई? “
मैंने हामी भरी। उन्होंने मुझे सुपरमार्केट में ही भींच लिया।
“बधाई हो डार्लिंग! हमें थोड़ी शैंपेन भी लेनी है। “उन्होंने दोनों हाथों से तालियां बजाईं और उछलने लगीं। हे भगवान! इनकी उम्र बयालीस है या बारह?
मैंने अपने फोन को देखकर त्योरी चढ़ाई। क्रिस्टियन की मिस्ड कॉल है। वह कभी फोन नहीं करता। मैंने कॉल किया।
“एनेस्टेसिया! “उसने फौरन जवाब दिया।
“हाय! “
“मुझे सिएटल जाना पड़ रहा है। एक काम आ गया है। मैं हिल्टन हैड की ओर जा रहा हूं। प्लीज़ मेरी ओर से मॉम से माफी मांग लेना-मैं डिनर पर नहीं आ सकता। “वह बड़े ही औपचारिक स्वर में बोल रहा है।
“कोई परेशानी वाली बात तो नहीं? “
“मुझे एक सिचुएशन का हल निकालना है। कल मिलूंगा। कल मैं लेने न आ सका तो टेलर को एयरपोर्ट भेज दूंगा। “वह काफी ठंडे और बेलाग से सुर में बोला पर पहली बार मुझे लगा कि इसका कारण मैं नहीं हूं।
“उम्मीद करती हूं कि तुम हालात को सुलझा लोगे। ध्यान से जाना। “
“तुम भी अपना ख्याल रखना बेबी। “बस आखिरी शब्द सुन कर लगा कि मेरा क्रिस्टियन लौट आया है। फिर उसने फोन रख दिया।
अरे नहीं! पिछली बार तो मेरा कुंआरापन उसके लिए ऐसी मुश्किल की वजह बना था। इस बार क्या हो सकता है? मैंने मॉम को देखा। उनके चेहरे पर खुशी की बजाए चिंता झलकने लगी थी।
“क्रिस्टियन से बात हो रही थी। उसे सिएटल जाना था इसलिए माफी मांग रहा था। “
“ओह! ये तो बुरा हुआ। हम अब भी अपना बारबेक्यू कर सकते हैं। हमारे पास जश्न का कारण भी है। तुम्हें नौकरी मिल गई है। “
दोपहर बाद, मैं और मॉम पूल के बाहर लेटे हैं। मॉम को पता चल गया है कि क्रिस्टियन नहीं आ रहा इसलिए वे अब काफी निश्चिंत हैं। मैं लेटे-लेटे कल शाम और आज नाश्ते के बारे में सोचने लगी। हमारी बातचीत और हरकतें दिमाग में नाचने लगीं और मैं उन पलों की यादों में खोने लगी।
पता नहीं कैसे, क्रिस्टियन के बर्ताव में काफी बदलाव आ गया है। वह मानता नहीं पर उसने यह तो कबूला है कि वह और अधिक के लिए कोशिश कर रहा है। क्या बदलाव हो सकता है। उसके आखिरी ई-मेल और मुलाकात के बीच ऐसा खास क्या हो गया? उसने ऐसा क्या किया? मैं अचानक उठ बैठी और हाथ में पकड़ा सोडा छलक गया। उसने किसके साथ डिनर किया था……एलीना?
“क्या हुआ एना हनी! “मॉम ने पूछा
“कुछ नहीं मॉम! टाइम क्या हुआ है? “
“छह बज कर तीस मिनट। “
हम्म……अभी वह पहुंचा नहीं होगा। क्या मैं उससे पूछ सकती हूं? क्या मुझे पूछना चाहिए? या उसका इससे कोई लेन-देना नहीं है? मैंने उम्मीद तो यही की। मैंने नींद में क्या कहा होगा? जो भी हो, बस यह बदलाव ‘उसकी’ वजह से न हो।
मैं गर्मी में झुलस रही हूं। मुझे पूल में एक और डुबकी लगानी होगी।
जब मैं सोने जाने लगी तो कंप्यूटर ऑन किया। क्रिस्टियन का कोई अता-पता नहीं था। यहां तक कि उसने सुरक्षित पहुंचने की खबर तक नहीं दी थी।
फॉर्म: एनेस्टेसिया स्टील
सब्जैक्ट: सलामती के साथ वापसी
डेट: 2 जून 2011 22:32 ईएसटी
टू: क्रिस्टियन ग्रे
डियर सर,
प्लीज़ बताएं कि क्या सुरक्षित रूप से पहुंच गए हैं। मुझे चिंता होने लगी है। आपके बारे में ही सोच रही हूं।
तुम्हारी एना
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जैक्ट: सॉरी
डेट: 2 जून 2011 19:36 ईएसटी
टू: एनेस्टेसिया स्टील
डियर मिस स्टील
मैं ठीक-ठाक पहुंच गया हूं और तुम्हें बता नहीं सकता इसलिए माफी चाहूंगा। मैं तुम्हारी चिंता का कारण नहीं बनना चाहता। ये जान कर अच्छा लगा कि तुम्हें मेरी इतनी परवाह है। मैं भी तुम्हारे बारे में ही सोच रहा हूं और कल मिलने के इंतज़ार में हूं।
क्रिस्टियन ग्रे, सीईओ,
ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
मैंने आह भरी। वह फिर से अपने औपचारिक खेमे में लौट आया है।
फॉर्म: एनेस्टेसिया स्टील
सब्जैक्ट: परेशानी
डेट: 2 जून 2011 22:40 ईएसटी
टू: क्रिस्टियन ग्रे
ये तो साफ है कि मैं हमेशा ही तुम्हारी परवाह करती हूं। तुम इस बात पर शक कैसे कर सकते हो?
उम्मीद करती हूं कि हालात काबू आ गए होंगे।
पी.एस.-क्या तुम मुझे बताने जा रहे हो कि मैंने नींद में क्या कहा था?
तुम्हारी एना
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जैक्ट: एक विनती
डेट: 2 जून 2011 19:45 ईएसटी
टू: एनेस्टेसिया स्टील
डियर मिस स्टील
मुझे अच्छा लगता है कि तुम मेरी परवाह करती हो। यहां के हालात अभी संभले नहीं हैं।
वैसे बता दूं कि मैं तुम्हें नहीं बताने वाला कि तुमने नींद में क्या कहा था।
क्रिस्टियन ग्रे, सीईओ,
ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
फॉर्म: एनेस्टेसिया स्टील
सब्जैक्ट: नींद में बोलना
डेट: 2 जून 2011 22:48 ईएसटी
टू: क्रिस्टियन ग्रे
उम्मीद करती हूं कि आपको मज़ा आया होगा। पर आपको यह भी पता होना चाहिए कि अचानक नींद में मेरे मुंह से क्या निकल रहा है। मैं उसकी जिम्मेदारी नहीं लेती। हो सकता है कि तुमने सही से सुना ही न हो।
अकसर बड़ी उम्र के लोग ऊंचा सुनने लगते हैं।
एना
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जैक्ट: बहुत खूब?
डेट: 2 जून 2011 19:52 ईएसटी
टू: एनेस्टेसिया स्टील
डियर मिस स्टील
सॉरी, क्या आप बोल सकती हैं? मैं आपको सुन नहीं सकता।
क्रिस्टियन ग्रे, सीईओ,
ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
फॉर्म: एनेस्टेसिया स्टील
सब्जेक्ट: एक विनती
डेट: 2 जून 2011 22:54 ईएसटी
टू: क्रिस्टियन ग्रे
तुम मुझे दीवानी बना रहे हो। एना
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जैक्ट: उम्मीद तो यही है……
डेट: 2 जून 2011 19:59 ईएसटी
टू: एनेस्टेसिया स्टील?
डियर मिस स्टील
मैं शुक्रवार शाम कुछ ऐसा ही करने जा रहा हूं और उस दिन के इंतज़ार में हूं।
टू: क्रिस्टियन ग्रे, सीईओ,
ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
फॉर्म: एनेस्टेसिया स्टील?
सब्जैक्ट: गररररररर……
डेट: 2 जून 2011 23:02 ईएसटी
टू: क्रिस्टियन ग्रे
मैं तुमसे औपचारिक रूप से नाराज़ हूं। गुडनाइट मिस ए. आर. स्टील
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जेक्ट: जंगली बिल्ली
डेट: 2 जून 2011 20:05
टू: एनेस्टेसिया स्टील
मिस स्टील! क्या आप मुझ पर गुर्रा रही हैं?
मेरे पास इस काम के लिए अपनी बिल्ली है।
क्रिस्टियन ग्रे, सीईओ,
ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
उसकी अपनी बिल्ली? मैंने तो उसके अपार्टमेंट में कभी नहीं देखी। नहीं, मैं जवाब नहीं देने जा रही। ओह! कभी-कभी तो ये दिमाग खराब कर देता है। मेरा फिफ्टी शेड्स! मैं पलंग पर लेटकर छत को ताकने लगी। कंप्यूटर से एक और पिंग का स्वर सुनाई दिया। मैं नहीं देखने वाली। नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं नहीं देखूंगी। ओह! मेरे जैसा पागल और कौन होगा, क्रिस्टियन ग्रे के लिखे शब्दों को पढ़ने का लालच तक नहीं रोक पा रही।
फॉर्म: क्रिस्टियन ग्रे
सब्जैक्ट: तुमने नींद में जो कहा
डेट: 2 जून 2011 20:20
टू: एनेस्टेसिया स्टील
एनेस्टेसिया मैं चाहता हूं तुमने नींद में जो कहा, वे शब्द तुम पूरे होशोहवास में कहो इसलिए मैं वे तुम्हें बताना नहीं चाहता। सोने जाओ। कल हम जो भी करने वाले हैं, उसके लिए तुम्हारा पूरी नींद लेना ज़रूरी है।
क्रिस्टियन ग्रे, सीईओ,
ग्रे इंटरप्राइजिस होल्डिंग्स, इंक
अरे नहीं, मैंने ऐसा क्या कह दिया। मुझे पक्का यकीन है कि वह इतना ही बुरा होगा, जितना मैं सोच रही हूं।
