Holi 2025 Date: होली खुशी, उत्साह और उमंग का त्योहार है. होली के रंग-बिरंगे रंग नीरस जीवन में भी रंग भर जाते हैं और जीवन को सकारात्मकता से भर देते हैं। होली ऐसा पर्व है जिसे हर धर्म से लोग आपसी भतभेद भुलाकर खेलते हैं और एक साथ हंसी-खुशी यह त्योहार मनाते हैं। होली पर्व के इतिहास की यदि बात करें तो यह पर्व प्राचीनकाल से ही मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि त्रेतायुग के शुरुआत में भगवान विष्णु ने अलग-अलग रंगों से भरे रूप धारण किए थे। धूलि वंदन का अर्थ होता है एक दूसरे को धूल लगाना। धूलि वंदन को धुरड्डी, धुरखेल, धुलेंडी आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है। वहीं रंग और फूलों वाली होली भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय थी। रंगवाली होली को राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।
होली का त्योहार वैसे तो फागुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है। लेकिन बसंत ऋतु के आगमन से ही 40 दिवसीय होली के उत्सव की शुरुआत मानी जाती है। बसंत पंचमी पर होली का झंड़ा गड़ने के बाद से ही फाग महोत्सव की शुरू हो जाता है। वहीं भारत के कई शहरों में लोग एक महीने पहले से ही होली खेलना शुरू कर देते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव आदि स्थानों पर होली की धूम पहले से ही देखने को मिलती है। यहां फूलों वाली होली, लड्डू होली, लट्ठमार होली के साथ ही कृष्ण लीलाओं के साथ नृत्य-संगीत का आनंद भी लिया जाता है।

कब है होली ?
लेकिन पूरे भारतवर्ष में होलिका दहन के बाद ही रंगवाली होली खेली जाती है। इस साल होली कब खेली जाएगी, इसे लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। होली के डेट को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर होलिका दहन कब किया जाएगा और रंगवाली होली कब खेली जाएगी। तो चलिए आपकी कंफ्यूजन दूर करते हैं और बताते हैं कि पंचांग के अनुसार कब होगा होलिका दहन और किस दिन देशभर में मनाया जाएगा होली का रंगोत्सव।
ये रही होलिका दहन और होली की कंफर्म डेट

प्रत्येक वर्ष की होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बन जाती है। दरअसल होली का पर्व मनाया जाएगा यह होलिका दहन पर निर्भर करता है। इस साल 2025 में 13 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 14 मार्च को देशभर में होली खेली जाएगी। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन धूलंडी या रंगवाली होली खेलने की मान्यता है। पंचांग के अनुसार 13 मार्च को सुबह 10:35 पर फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत हो जाएगी, जिसका समापन 14 मार्च दोपहर 12:30 पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 14 मार्च को ही होली खेली जाएगी।
ज्योतिष विद्वानों की माने तो इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को देर रात में किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:26 से 12:30 तक रहेगा। इस समय में होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा। होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 4 मिनट का समय मिलेगा।
