Alaya F’s Dreamy Mumbai Home
Alaya F’s Dreamy Mumbai Home

Alaya F Home: जवानी जानेमन, यू टर्न और श्रीकांत जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही सुपर स्टाइलिश एक्ट्रेस अलाया एफ दिल से सच्ची मुंबईकर हैं। बीते कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने काम से पहचान बना चुकी अलाया ने 27 साल की उम्र में अपना ड्रीम होम तैयार कर लिया है। जिसे अलाया अपने सपनों का खूबसूरत ‘हास्टल होम’ कहती हैं। अलाया एफ हमेशा से अपने अपार्टमेंट को लक्जरी न्यू यॉर्क के हास्टल कल्चर की वाइब देना चाहती थी। जिससे वे हमेशा अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए मोटिवेटेड रहे सकें। अलाया कहती हैं, इस अपार्टमेंट की एनर्जी मुझे हमेशा हार्ड वर्क करने के लिए मोटिवेट और पुश करती रहती है। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस अलाया के अपार्टमेंट की तरह अपने घर को लग्जरी लुक देना चाहती हैं। तो अलाया के आइडिया को नजदीक से जान सकती हैं।

एक्ट्रेस अलाया एफ के सुपर कोजी मुंबई अपार्टमेंट के खूबसूरत डिजाइन देख लें इंस्पिरेशन

डिजाइन करने से पहले तय थी, प्रायोरिटीज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन की बड़ी फॉलोइंग लिस्ट के लिए फिटनेस और ब्यूटी कंटेंट क्रिएट करने के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार जमे रहने और अच्छा काम करने की जिद को ठाने हुए। एक्ट्रेस अलाया एफ ने सैफ अली खान के साथ जवानी जानेमन से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऐसे में फैशन इंडस्ट्री का हिस्सा होने के कारण अलाया फिल्मों के अलावा कंटेंट क्रिएशन में बिजी रहती हैं। ऐसे में घर को डिजाइन करते समय एक बढ़िया वर्क स्पेस और बड़े शीशे हमेशा से अलाया की पहली प्रायोरिटी रहे हैं।

सुपर कोजी थ्री बेडरूम अपार्टमेंट, इन मुंबई

अपने सपनों के घर का डिजाइन हमेशा से दिमाग में होने के कारण मुझे ये सुपर कोजी थ्री बेडरूम अपार्टमेंट काफी पसंद आया था। जो मुंबई की न्यूली कंस्ट्रक्टेड बिल्डिंग में 9th फ्लोर पर है। इसके बाद अलाया कहती हैं, 3 साल पहले जब मैं अपने पेरेंट्स के घर से शिफ्ट होने का सोच रही थी। तभी मुझे ये अपार्टमेंट बिना देरी के तुरंत पसंद आ गया था। उसी समय मैंने सोच लिया था कि इस अपार्टमेंट को मैं एक खूबसूरत टच देकर आसानी से पीसफुल, लव, कंफर्ट और गुड वाइब्स होम में बदल सकती हूं।

डिजाइन करते समय अपनी जॉब का रखा ख्याल

जी हां… बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ कहती हैं, मैंने इस अपार्टमेंट को डिजाइन करते समय अपनी वर्क लाइफ और जरूरतों को हर समय ध्यान में रखा है। अलाया कहती हैं, मैं रेगुलरली सोशल मीडिया पर योग रील्स, प्री पार्टी ग्लैम शॉर्ट्स, ब्रांड फोटोशूट्स और अन्य कई काम करती हूं। जिसके लिए मैं हमेशा से अपने घर को एक रिफ्रेशिंग इंटीरियर डिजाइन के साथ मेकओवर देना चाहती थी। ऐसे में इस अपार्टमेंट में मेरे लिए अपना काम जैसे फिल्म करना, मीटिंग्स करना आसान बना दिया है।

घर को बनाएं मल्टी फंक्शनल

अलाया एफ ने अपने अपार्टमेंट के एस्थेटिक्स को काफी मिनिमल और न्यूट्रल टोन में रखा है। जिसके लिए उन्होंने घर को नेचुरल व्हाइट और ब्राइट लुक देने के साथ घर के हर कोने को वर्सेटाइल और फंक्शनल बनाने पर फोकस किया है। अलाया ने अपार्टमेंट के तीन कमरों को काफी सटल स्टाइल से डिवाइड किया है। और फर्नीचर को मोनिक्रोमेटिक डिजाइन के साथ सुपर कोजी और लक्जरी स्टाइल में डिजाइन किया है।
एक्ट्रेस अलाया एफ ने इस लग्जरी अपार्टमेंट को पर्सनल टच के साथ डिजाइनर जारा ईसा की मदद से डिजाइन किया है। जिसके यूनिक और मल्टी फंक्शनल डिजाइन को देख आप भी अपने नए घर के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...