Alaya F saree look
Alaya F saree look

Overview: अलाया एफ का रॉयल न्यू ईयर लुक

अलाया एफ ने 2026 की शुरुआत 2.5 लाख की डिजाइनर सिल्क साड़ी में की। उनका रॉयल और क्लासिक लुक आने वाले साल का लग्जरी फैशन ट्रेंड बन गया।

Alaya F Saree Look:  नए साल की शुरुआत को लेकर आमतौर पर लोग सिंपल कपड़े, कैजुअल लुक या फिर आरामदायक आउटफिट चुनते हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो साल के पहले ही दिन फैशन की दिशा तय कर देते हैं। साल 2026 की दस्तक के साथ ही अलाया एफ ने अपने अंदाज से यह साफ कर दिया कि आने वाला साल सिर्फ मॉडर्न स्टाइल का नहीं, बल्कि रॉयल इंडियन फैशन की वापसी का साल होने वाला है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखते ही देखते चर्चा में आ गईं और फैशन लवर्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी।

जेन Z और मिलेनियल्स के बीच पहले से ही स्टाइल आइकन मानी जाने वाली अलाया एफ ने इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जो लुक चुना, वह बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया नजर आया। जहां एक तरफ आज की यंग जनरेशन वेस्टर्न और फ्यूजन आउटफिट्स को ज्यादा पसंद करती है, वहीं आलाया ने शुद्ध भारतीय साड़ी को चुनकर यह साबित कर दिया कि ट्रेडिशनल फैशन कभी आउटडेटेड नहीं होता। उनका यह लुक सिर्फ एक पहनावा नहीं था, बल्कि आने वाले पूरे साल के लिए एक मजबूत फैशन मैसेज था।

अलाया एफ ने जिस डिजाइनर सिल्क साड़ी को पहना, वह मशहूर फैशन डिजाइनर जे जे वलाया के कलेक्शन से बताई जा रही है। यह एक कस्टम मेड सिल्क साड़ी है, जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। साड़ी का बेस कलर बेहद सटल और सॉफ्ट रखा गया, ताकि उस पर की गई एंटीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी पूरी तरह उभरकर सामने आए। इस एम्ब्रॉयडरी में जरी, सीक्विन्स और क्रिस्टल वर्क का बारीक इस्तेमाल किया गया है, जो साड़ी को शाही दौर की याद दिलाता है। साड़ी का बॉर्डर खास तौर पर ध्यान खींचता है, जिसमें स्कैलप्ड एज और मेटैलिक टच इसे एक प्रीमियम फिनिश देता है।

इस हैवी सिल्क साड़ी के साथ अलाया एफ ने मिडनाइट ब्लू कलर का सिल्क वेलवेट ब्लाउज चुना, जिसने पूरे लुक को और भी गहराई दी। वेलवेट फैब्रिक अपने आप में रॉयल फील देता है और उस पर की गई एंटीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी लुक को संतुलित और एलिगेंट बनाती है।  

 आलाया एफ ने साड़ी को पारंपरिक अंदाज में ड्रेप किया, लेकिन उसमें एक छोटा सा मॉडर्न ट्विस्ट भी जोड़ा। कमर पर पहनी गई बेल्ट स्टाइल एक्सेसरी ने न सिर्फ उनकी सिलुएट को उभार दिया, बल्कि पूरे लुक को कंटेम्पररी बना दिया। जूलरी के मामले में उन्होंने ओवरडू होने से बचते हुए मिनिमल अप्रोच अपनाई। साड़ी की डिटेलिंग इतनी रिच थी कि ज्यादा गहनों की जरूरत महसूस ही नहीं हुई।

मेकअप की बात करें तो अलाया एफ ने सॉफ्ट, ग्लोइंग और नेचुरल लुक चुना। न्यूड टोन, हल्की आई मेकअप और फ्रेश स्किन फिनिश ने पूरे फोकस को आउटफिट पर बनाए रखा। यही वजह रही कि उनका यह लुक सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रील्स और फैशन पेजों पर भी तेजी से वायरल होता नजर आया। 

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...