Virat Kohli and Anushka Sharma have a luxurious bungalow
Virat Kohli and Anushka Sharma have a luxurious bungalow

Overview: Alibaug में है Virat Kohli और Anushka Sharma का 32 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला

हाल ही में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपने अलीबाग वाले हॉलिडे होम में लौट आए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान को गेटवे ऑफ इंडिया जेटी पर स्पॉट किया गया है। विराट कोहली के आने के अगले दिन उनकी पत्नी अनुष्का भी घर में आईं। आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के मुताबिक, विराट कोहली का ये आलीशान बंगला स्टीफन एंटोनी ओल्मेसडाहल ट्रूएन आर्किटेक्ट्स (SAOTA) ने बनाकर तैयार किया है। विराट का ये पूरा आलीशान बंगला 8 एकड़ की प्रॉपटी में फैला हुआ है। 

Virat and Anushka Home: हाल ही में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपने अलीबाग वाले हॉलिडे होम में लौट आए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान को गेटवे ऑफ इंडिया जेटी पर स्पॉट किया गया है। विराट कोहली के आने के अगले दिन उनकी पत्नी अनुष्का भी घर में आईं। आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के मुताबिक, विराट कोहली का ये आलीशान बंगला स्टीफन एंटोनी ओल्मेसडाहल ट्रूएन आर्किटेक्ट्स (SAOTA) ने बनाकर तैयार किया है। विराट का ये पूरा आलीशान बंगला 8 एकड़ की प्रॉपटी में फैला हुआ है। 

कपल ने अपना ये बंगला 2022 में करीब 19 करोड़ रुपये में खरीदा था। 10,000 वर्ग फीट में फैले हुए इस विला में temperature controlled pool से लेकर किचन, चार बाथरूम, एक जकूजी, एक बगीचा, कवर्ड पार्किंग, स्टाफ क्वार्ट और भी ऐसी कई आलीशान चीजें हैं, जो किसी ड्रीम से कम नहीं हैं। 

खास है विराट के घर का हर कोना

विराट कोहली की ये प्रॉपर्टी इतालवी संगमरमर, प्राचीन पत्थर और तुर्की चूना पत्थर के साथ तैयार की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट ने अपने इस विला के  निर्माण के लिए करीब 10.5 करोड़ रुपये से लेकर 13 करोड़ रुपये तक इंवेस्ट किए हैं। 

क्या लंदन शिफ्ट होने वाले हैं कोहली और फैमिली

काफी लंबे वक्त से मीडिया में ऐसी खबरें जोरों पर हैं कि विराट कोहली और उनकी पूरी फैमिली लंदन में शिफ्ट होने वाली है। इसका कारण ये बताया जा रहा है कि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। फिलहाल कपल अपने मुंबई में 7,171 वर्ग फीट के आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके इस मुंबई वाले घर की कीमत 34 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भी विराट कोहली के पास गुरुग्राम में भी एक और बंगला है, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। 

आलीशान बगंले की वीडियो हुई वायरल

कोहली और अनुष्का के आलीशान बंगले की वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। विराट ने अपने पूरे घर का वीडियो डाला है, जिसमें उनके आलीशान बंगले की अंदर की खूबसूरत झलक नजर आ रही है। इस हॉलीडे होम में विराट और अनुष्का अक्सर शांति के पल बिताने के लिए आते हैं।

सफेद संगमरमर से सजा है घर

विराट का ये घर सफेद रंग के खूबसूरत संगमरमर से बना हुआ है। इस खूबसूरत घर में पौधे और बहुत ही खुली जगह है। विराट ने अपने घर की खूबसूरत बढ़ाने के लिए उसमें सफेद रंग की ही पर्दे लगवा रखे हैं। व्हाइट कलर का ये कॉम्बिनेशन उनके घर को और भी क्लासी लुक देता है। इसके साथ ही उनके घर में वुडेन वर्क हो रखा है। उनके घर में मिरर वर्क हो रखा है, जिससे सुबह की खिली-खिली धूप सीधे उनके घर में आती है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...