Silk Sarees for Republic Day
Silk Sarees for Republic Day

महिला टीचर्स गणतंत्र दिवस पर ऑफिस जाने के लिए पहनें ये सिल्क साड़ियां: Silk Sarees For Republic Day

इस दिन के लिए आप पारंपरिक सिल्क साड़ियां पहन सकती हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज इस अद्भुत कला को प्रोत्साहित करती हैं और सिल्क साड़ियों में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। चलिए देखिए उनके लुक्स।

Silk Sarees For Republic Day : गणतंत्र दिवस पर पहनने के लिए हैंडलूम साड़ियों का चयन एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। ये साड़ियां न सिर्फ हमारी पारंपरिक कला और कारीगरी को दर्शाती हैं, बल्कि भारतीय हथकरघा कारीगरों की महीनों की मेहनत का भी प्रतीक हैं। हर साल 26 जनवरी को गणतंत दिवस मनाया जाता है। इस दिन के लिए आप पारंपरिक सिल्क साड़ियां पहन सकती हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज इस अद्भुत कला को प्रोत्साहित करती हैं और सिल्क साड़ियों में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। चलिए देखिए उनके लुक्स।


विद्या बालन का साड़ी कलेक्शन सच में लाजवाब है! एक्ट्रेस ने अपनी रेड और गोल्डन सिल्क साड़ी में ट्रेडिशनल स्टाइल को नया ही मुकाम दिया। उन्होंने अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए टाइट बन, गोल्डन झुमके और हल्का मेकअप किया, साथ ही एक छोटी सी बिंदी ने उनके रूप को निखार दिया। इस साड़ी में विद्या ने भारतीय कारीगरी की सुंदरता को बेहतरीन तरीके से उजागर किया।

प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता, जो हमेशा अपनी खास स्टाइल से भीड़ में अलग दिखती हैं! उनकी इलेक्ट्रिक ब्लू सिल्क साड़ी किसी भी शादी या पार्टी में आपको सबसे आकर्षक बना सकती है। इस साड़ी को प्रियंका ने लाइट मेकअप और लॉन्ग ईयररिंग्स के साथ बेहद शानदार तरीके से स्टाइल किया है। अगर आप चाहती हैं कि आप गणतंत दिवस के फंक्शन में सबसे अलग नजर आएं, तो यह लुक जरूर अपनाएं।

बॉलीवुड की क्वीन, कंगना रनौत का साड़ी कलेक्शन वाकई शानदार है! कंगना को अक्सर हैंडलूम साड़ियों में देखा जाता है, और उनकी यह रॉयल ब्लू साड़ी तो किसी खास कलेक्शन का हिस्सा बन चुकी है। इस साड़ी के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल लुक अपनाया, जो उनके स्टाइल को और भी क्लासिक बना देता है। कंगना ने अपने इस लुक के बारे में बताया कि यह एक्ट्रेस साधना से प्रेरित है, जिससे उनके लुक में एक पुरानी बॉलीवुड ग्लैमर की झलक मिलती है।

दीया मिर्जा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से हैं, जो हैंडलूम साड़ियों को प्रमोट करती हैं। उनकी टसर जॉर्जेट बनारसी साड़ी पर पिचवाई कला की खूबसूरत डिज़ाइनें उकेरी गई हैं, जो मध्ययुगीन और पारंपरिक स्टाइल को बखूबी दर्शाती हैं। दीया ने इस लुक को हल्की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया, जो उनके स्टाइल को और भी एलीगेंट बनाती है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...