Humidifier for Winter: अगर आप सर्दियों में अपनी त्वचा और कमरे में होने वाले रूखेपन से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं कम बजट में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता और तकनीक वाले ह्यूमिडिफायर की एक छोटी सी सूची।
अगारो ग्लोरी कूल मिस्ट अल्ट्रासोनिक ह्यूमिडिफायर
यह ह्यूमिडिफायर 4.5 लीटर कैपेसिटी के साथ कमरे, घर, ऑफिस सबके लिए उपयुक्त है। यह एडजस्ट होने
वाले मिस्ट आउटपुट के साथ आता है, जिसमें सेरेमिक बॉल फिल्टर लगा है। यह बेहद शांत और 360 डिग्री रोटेट होने वाले नोजल के साथ है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 2999 रुपये है।
बेयर ह्यूमिडिफायर विद एरोमाथेरेपी डिफ्यूजर
यह ह्यूमिडिफायर 5 लीटर की बड़ी टंकी और एरोमाथेरेपी डिफ्यूजर के साथ मिल रहा है। यह एक साइलेंट
ह्यूमिडिफायर है, जो एसेंशियल ऑयल केस, अल्ट्रासोनिक कूल मिस्ट, 35 घंटे के रनटाइम, ऑटोमैटिक शट ऑफ जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध है। डिस्काउंट के बाद आप इस ह्यूमिडिफायर को 3299 रुपये में ले सकते हैं।
केंट ह्यूमिडिफायर विद अल्ट्रासोनिक मिस्ट
अल्ट्रासोनिक मिस्ट वाला यह ह्यूमिडिफायर 4 लीटर कैपेसिटी वाला है। यह कमरे के हीटर से होने वाले
रूखेपन को हटाने के साथ यूवी एलईडी लाइट से बैक्टीरिया और वायरस को मारता है। यह गॢमयों के मौसम में कमरे को ठंडा रखता है। यह 25 वाट और सफेद रंग में है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 2249 रुपये है।
हेल्थसेंस अल्ट्रासोनिक ह्यूमिडिफायर
यह ह्यूमिडिफायर कमरे में नमी को बनाए रखता है। यह कोल्ड और कफ के लिए भी बढ़िया
है, जिसमें ऊपर से पानी भरने की सुविधा है। इसकी टंकी की क्षमता 4 लीटर है और यह एरोमाथेरेपी ट्रे के साथ आता है। यह बीपीए फ्री है, जिसे आप डिस्काउंट के बाद 3999 रुपये में ले सकते हैं।
एक्स-जोनियर ह्यूमिडिफायर

अल्ट्रासोनिक कूल मिस्ट वाला यह ह्यूमिडिफायर 7 लीटर टंकी के साथ उपलब्ध है। यह ऑटो सेंसर शट और स्टार्ट टच के साथ है, जिसमें पैनल रिमोट कंट्रोल मिस्ट और 360 डिग्री नोजल स्लीप मोड भी लगा है। यह काले रंग में बेहद स्लीक और स्मार्ट लुक में है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 4699 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
इंस्टाकप्पा ह्यूमिडिफायर
यह ह्यूमिडिफायर एवैपोरेटिव टेक्नॉलजी के साथ उपलब्ध है, जो 3 लीटर कैपेसिटी में है। डूअल मिस्ट आउटलेट, पोर्टेबल और इस्तेमाल में आसान यह ह्यूमिडिफायर बिजी मांओं के इस्तेमाल के लिए सही है। यह
काले रंग में है और आप इसके मिस्ट को एडजस्ट कर सकते हैं। डिस्काउंट के बाद इस ह्यूमिडिफायर की कीमत 1399 रुपये है।
आईबेल ह्यूमिडिफायर
यह ह्यूमिडिफायर रिमोट डिजिटल डिस्प्ले के साथ 4.5 लीटर कैपेसिटी में है। एडजस्ट होने वाले मिस्ट आउटपुट, बेहद शांत 360 नोजल वाला यह ह्यूमिडिफायर 24 घंटे तक चल सकता है। इसमें एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर भी है। आप इस ह्यूमिडिफायर को डिस्काउंट के बाद 2299 रुपये में ऑर्डर
कर सकते हैं।
लाइफलॉन्ग ह्यूमिडिफायर
यह ह्यूमिडिफायर सफेद और ट्रांसपैरेंट रंग में है, जो डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें ऊपर से पानी
भरने की सुविधा है, जिसका इस्तेमाल आप घर, बेडरूम और ऑफिस कहीं भी कर सकते हैं। यह कोल्ड और
कफ के लिए भी अच्छा है, जिसमें एरोमा डिफ्यूजर सपोर्ट एसेंशियल ऑयल भी है। आप डिस्काउंट के
बाद इसे 2299 रुपये में ले सकते हैं।
कोस्टार ह्यूमिडिफायर फॉर रूम
यह ह्यूमिडिफायर 4.2 लीटर टंकी के साथ मिल रहा है। यह कूल मिस्ट के साथ अल्ट्रासोनिक ह्यूमिडिफायर है, जो टॉप फिल फीचर के साथ है। ऑटो शट ऑफ, इफेक्टिव कोल्ड और कफ रीलीफ वाला यह ह्यूमिडिफायर ग्रीन कलर में है। चलते समय यह ना के बराबर आवाज निकालता है और दिन भर आसानी से चल जाता है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 2299 रुपये में खरीद सकते हैं।
आरओएसईकेएम कूल मिस्ट ह्यूमिडिफायर

यह ह्यूमिडिफायर बेडरूम और बच्चों की नर्सरी में इस्तेमाल के लिए बिल्कुल सही है। यह बिना आवाज
निकाले काम करता है और 360 डिग्री नोजल और ऑटो शट ऑफ फीचर के साथ
उपलब्ध है। यह छोटे साइज में भी उपलब्ध है, जिसका रनटाइम 24 घंटे है और कॉर्डेड इलेक्ट्रिक पावर सोर्स
के साथ है। डिस्काउंट के बाद आप इस ह्यूमिडिफायर को 2069 रुपये में ले सकते हैं।
