Rhodium Polish Jewelry
Rhodium Polish Jewelry

Overview: रोडियम पॉलिश में आप भी ज्वेलरी जरूर खरीदें 

जब आप गोल्ड खरीदने जाते है तो सोचते है कि उसमें किस तरह की ज्वेलरी खरीदे जो ट्रेंडी भी नजर आए और उसमे ज्यादा नग न लगे हो। तो ऐसे में आप रोडियम पोलिश में ज्वेलरी को खरीदे। ये देखने में भी बहुत सुंदर लगती है। 

Rhodium Polish Jewelry: ज्वेलरी खरीदना हमेशा से ही बुजुर्ग लोग बोलते थे। कि यह आपकी जमा पूंजी की तरह काम आती है। और यदि आपको भी रियल ज्वेलरी में कुछ डिफरेंट सा खरीदना है साथ ही आपको लगता है। कि उसे आप जब दोबारा बेचने जाएं तो उसका अच्छा बेनिफिट भी मिलें। तो इसके लिए आजकल रोडियम पॉलिश की ज्वेलरी सबसे बेहतर ऑप्शन है क्योंकि यह देखने में भी बेहदस्टाइलिश लगती है इसका लुक दूर से बिल्कुल डायमंड लुक देता है। साथ ही इसकी रिसेल वैल्यू भी आपको अच्छी मिल जाएगी। हां एक और बात आप ज्वेलरी खरीदते समय हॉलमार्क को जरूर देख लें तभी ज्वेलरी खरीदने का फायदा है। आईए जानिए किस तरह की रोडियम पॉलिश में ज्वेलरी मार्केट में चल रही है।

bracelets and bangles
bracelets and bangles

यदि आप गोल्ड में कुछ डिफरेंट लेना चाहती है तो रोडियम पॉलिश में कड़े या फिर चूड़ियां ले सकती है। इनमे एक से बढ़कर एक डिजाइन मार्केट में उपलब्ध है। कड़ों में आप चाहे पतले  या चौड़े जिस तरह के भी कड़े लें तो देख लें कि उनमे इस तरह का वर्क नहीं हो जिससे आपके कपड़े का धागा खिंचें। कई बार कड़ों में दुपटटा और साड़ी बार बार अटकते है तो खराब हो जाते है। इनमें आपको सिंपल से लेकर मॉर्डन लुक के सभी तरह के कड़े मिल जाएंगे। जिन्हे आप डेली में भी पहन सकती है। रोडियम पॉलिश गोल्डन और सिल्वर दोनों तरह से ज्वेलरी में आती है।

रोडियम पॉलिश में ब्रेसलेट भी बेहद खुबसूरत आते है। यदि आप वर्किंग वूमेन है और आपको एक हाथ में ब्रेसलेट और एक हाथ में खड़ी पहननी है तो ऐसे मे आप ब्रेसलेट कैरी कर सकती है। यह ब्रेसलेट आपका सालो साल खराब नहीं होगा। इसमें आपको वैरायिटी और डिजाइन काफी देखने को मिल जाएंगे। डेली में तो आपका थोड़ा लाइट वेटेड ब्रेसलेट ही पहनना होगा। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा हल्की ज्वलेरी भी ज्यादा दिन चल नहीं पाती है। आप चौड़ाई में चाहे इसे ज्यादा चौड़ा न लें। थोड़ा स्लीक सा लें लेकिन वह ठोस हो जिससे सालो साल ज्वलेरी अच्छी तरह चलती है।

कई लोग आजकल डायमंड इसलिए नहीं खरीदते है। क्योंकि डायमंड की रीसेल वैल्यू नहीं है लेकिन आपका डायमंड लुक देती हुई ज्वेलरी पहननी है तो आप नेकलेस में रोडियम स्टाइल के नेकलेस भी ले सकती है। इनमे भी आपको अपनी रेंज के हिसाब से नेकलेस मिल जाएंगे। रोडियम पॉलिश में आजकल चेन भी काफी पसंद की जा रही है क्योंकि यह पहनी हुई बेहद मॉर्डन नजर आती है। इनमे भी आपको बहुत सारे डिजाइन मिल जाएगें। जितना ज्यादा डिजाइन होगा उतनी ही ज्यादा ज्वलेरी में मेकिंग बढ़ जाती है। तो यह आप पर डिपेन्ड करता है कि आप किस रेंज की ज्वलेरी खरीदना चाहती है।

यदि आप रोजमर्रा में पहने जाने वाली ज्वेलरी जैसे की अंगूठी और इयररिंग्स को खरीदना चाहती है। तो भी रोडियम पॉलिश में इन्हे खरीद सकती है। क्योंकि इनमे गंदगी जमा नहीं होती है। साथ ही ये पहनी हुई बेहद अट्रैक्टिव नजर आती है। इनमे आपको बहुत सारी वैरायटी मार्केट में देखने को मिल जाएगी। अंगूठी में तो सबसे ज्यादा इनमे छल्ले पसंद आते है। जो आप उंगली में पहने रखेंगी तो सालों साल खराब नहीं होते है। साथ ही ईयररिंगस में टॉपस टाइप के इयररिंग्स इनमे ज्यादा अच्छे लगते है लड़कियों पर इनमे बालियां अच्छी लगती है। 

Subscribe GL